खुद को बना लो मजबूत अगर तुम्हे

 




हम सब की जिंदगी में ऐसे पल जरूर आते हैं ∣ जब हम किसी क्षेत्र में असफल हो जाते हैं जिसके कारण हम अंदर से टूटने लगते हैं ∣ हमें लगता है कि हमारी सारी मेहनत अब तो बर्बाद हो गयी 

ऐसे समय में हम सब को अपनी उस ताकत को याद करना चाहिए ∣ जिसके बल पर हमने अपने जीवन की बड़ी- बड़ी लड़ाईयां जीती जिस कारण आज हम पहले से बेहतर स्थान पर है ∣




मैं जानती हूँ कहना आसान होता है उतना करना नहीं किन्तु ये बात जरूर है अगर हम अपने काम के प्रति जुनूनी हो तो दुनिया की कोई चीज हमें उसे पाने से रोक नहीं सकती 


वैसे भी अगर इंसान सीखना चाहे तो वो अपनी जिंदगी की हर असफलता से कुछ सीख सकता है ∣ एक बार आप अपने  पिछले काम का मूल्यांकन करें और उन गलतियों का पहचानने की कोशिश करें जो अपने पहले की थी 


एक बार फिर आप उस सफलता को प्राप्त करने की दृढ़ संकल्प से आगे बढ़े आपको जीत हर हाल में मिलेगी     

अगर आप उसे हर हाल में पाने के लिए संघर्ष करते हैं ∣ ये जीवन में सुख- दुख की घड़ी आती जाती रहती है पर आप अपने काम को जारी रखें 

क्योंकि परिस्थितियां कोई नहीं पूछता असफल होने के कारण सब पूछते हैं ∣

Comments