जिंदगी जीना क्या आसान होता है
जहां चारों तरफ जैसे
हमारा पीछा करता हमारा
भूतकाल होता है ∣
जहां आज सिर्फ परेशानी और पीड़ा से भरा हमारा
वर्तमान होता है
बहुत आसान होता है
जिंदगी को यू ही छोड़कर चले जाना ∣
हर बार सिर्फ हर किसी की बातें सुनना क्या
आसान होता है ?
क ई बार तो रोना भी
जैसे जिंदगी के दर्द को काटने का एक रास्ता सा होता है
जिंदगी जीना बिल्कुल भी आसान नहीं
जहां थोड़ी खुशी के बाद
ढेरों दर्द को सहो
जहां जैसे खुद को समझने वाला कोई नहीं होता है
बहुत आसान होता है सबकुछ छोड़कर
दुनिया से चले जाना
हर आसूं को पीकर
जिंदगी को खुश होकर जीना भला
क्या आसान होता है ?
Comments