Skip to main content

क्या आपने ली है नैतिक शिक्षा

 



हम सब ने अपने बचपन में कभी न कभी नैतिक शिक्षा की किताब जरूर पढ़ी होगी ये वही नैतिक शिक्षा है जिसकी कहानी पढ़ते हुए अक्सर हम
उस कहानी के नीचे दी हुई शिक्षा जरूर पढ़ते थे जिसमें ये लिखा हुआ होता था

कि लालच बुरी बला  है, विनम्रता  हमारा सबसे बड़ा गुण है, चोरी करना बुरी बात है, एकता में बल है, ईमानदारी ही मनुष्य का सबसे बड़ा गुण है ∣

जैसी अनेक कहानी हमने पढ़ी है जिसमें एकता में बल जैसी कहानी हमें आज  भी  मुंह जुबानी याद है ∣
अब आप कहेगें कि मैं आज ये क्या विषय लेकर बैठ गयी नैतिक शिक्षा

अपने कभी गौर किया है कि जब हमारे घर पर कोई मेहमान आता था  तो  अक्सर हमारे घर के बड़े लोग
हमें उनसे नमस्ते कहने को बोलते थे   बचपन में तो हम बोल भी देते थे ∣ पर जैसे जैसे हम बड़े होते गए हम ने ये  सब करना ही भूला दिया
और हम उनके सामने बड़ी शान से अपने फोन में व्यस्त होने का
दिखावा करने लगे इस बात को जानते हुए कि दूसरे के सामने फोन चलाना उससे बात न करने का संकेत  दिखाता है  किन्तु जब ऐसा ही हमारे साथ हमारे  दोस्त द्वारा किया गया  तो हमें ये बहुत बुरा लगा जिसके कारण हमने अपने उस दोस्त से दूरी बना ली

तब उस समय हमें एहसास हुआ की हमारा वो
व्यवहार कितना गलत था जो हमने दूसरों के साथ किया

आज समकालीन समय में हमने भले ही कितनी पढ़ाई कर ली हो, कितने महान लोगों को पढ़ लिया हो पर अगर हमारे पास नैतिक शिक्षा नहीं
तो हमारे पास अपार ज्ञान होने के बावजूद विनम्रता का गुण नहीं है जो हम में होना सबसे जरूरी है ∣
ऐसा नहीं है इस दुनिया में  नैतिक शिक्षा का पालन करने वाले लोग नहीं है किन्तु उनका प्रतिशत बहुत कम है जिससे बढ़ाने की जरूरत है∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..