Skip to main content

Posts

Showing posts from February 6, 2022

लता मंगेशकर

बसंत पंचमी के दूसरे दिन स्वर की समझ रखने वाली स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का निधन हो गया   पर उनके गीत सुने तो लगता है जैसे वो हमारे बीच है ∣ ओर मुस्कुराते हुए हमें देख रही है ∣ आज 2022 के समय में भी भले चाहे जितने भारतीय फिल्म उघोग में अनेक  गीत आ गए हो किन्तु लता मंगेशकर के गाए गीत आज भी लोगों को उतने ही प्रिय है जितने की कल थे जिनका गाने का अंदाज़ अद्वितीय है जिन्होंने हमें पहचान करायी कि वास्तव में क्या   सुरालीपन और लय है ∣ जिसके बिना कोई भी गीत नहीं गाया जा सकता है ∣ बता चाहे मुगले ए आजम के गीत ऺऺऺऺऺऺऺऺऺऺऺऺऺऺऺऺऺऺ जब प्यार किया तो डरना क्या है जिस मूवी में काम करने की मधुबाला की शर्त रखी थी कि लता मंगेशकर अगर इस मूवी के सारे गीतगाएगी तब में इस मूवी में काम  करूगीं या उन फिल्म निर्माता की ज़ो गीत केवल उनसे  गवाने  के इच्छुक रहते थे ∣

स्वर कोकिला लता मंगेशकर

https://poojabhopal.blogspot.com/2020/09/blog-post_45.html 30 हजार से ज्यादा गीत गाने वाली लता मंगेशकर का आज  निधन हो गया है ∣   उनका जन्म 28 सितम्बर  1929  मध्यप्रदेश की वाणिज्य   राजधानी इंदौर में हुआ था जिन्हें भारत रत्न के अलावा अनेक पुरूस्कार मिले हैं ∣  उनका जीवन बहुत संघर्ष पूर्ण रहा है उन्हें न केवल अपने गीतों से बल्कि अपने व्यवहार से सब का मन जीता है ∣ जो जीवन की हर परिस्थितियों में सदा मुस्कुराते हुए अपने जीवन में आगे बढ़ती जाती थी जिनका गाया गीत 'ए मेरे वतन के लोगों ' जिसने हर देश वासी के आंखों में आंसू ला दिया था जिसे आज भी सुन जाए तो वो वैसा ही लगता है उनके गाए हुए गीत हमेशा अमर रहेगें ∣  लता मंगेशकर के गीत और गायन की खूबसूरती पर कुमार गंधर्व ने एक लेख लिखा है जिसका  शीर्षक" भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ लता मंगेशकर  है  ∣  जिसमें वो लिखते हैं कि लता के कारण ही चित्र पट संगीत को और मनोरंजन की दुनिया में विलक्षण लोकप्रियता प्राप्त हुई, यही नहीं लोगों का शास्त्रीय संगीत की ओर देखने का दृष्टिकोण परिवर्तित हुआ...