Skip to main content

Posts

Showing posts from March 26, 2023

बिना गीत के जीवन में जब सून

जीवन एक गीत है जिसे हर इंसान अपनी अपनी तरह से गाता है ∣ जब वो खुश होता है तब वो अपने मन में खुशी का राग गाता है ∣ जबकि इसके विपरीत जब वो दुखी होता है ∣ तो अपने मन में करूणा भाव का संचार करता है ∣ वहां जीवन की परिस्थितियों के मुताबिक गीत गाते चला जाता है ∣ जो समय के मुताबिक बदलते रहता है ∣ इसी बीच एक ऐसा गीत भी होता है जो उसे जीवन की निराशाजनक परिस्थितियों से कुछ पल के लिए निकाल देता है ∣ वो उस गीत की मदद से कुछ पल के लिए सबकुछ भूल सा जाता है ∣  वो दूसरी ही दुनिया में खो सा जाता है ∣ इसके    बिना इंसान का जीवन बेस्वाद सा हो जाता है जिसमें न कोई रस होता है ∣ न ही कोई सौन्दर्य रूप होता है ∣