Skip to main content

Posts

Showing posts from April 15, 2022

कुछ यादें सिर्फ यादें रह जाती है

  कुछ यादें सिर्फ यादें रह जाती है वास्तविकता में वो फिर नहीं बदल पाती है एक पल के लिए लगता है जैसे सब कुछ  छूट गया उसके जानें से पर जिंदगी ये कहां रूक पाती है ∣ क्या आसान होता है यादों से पीछा छूटाना समय समय की बात है  अब त़ो जैसे कुछ रहा ही नही हमारा उन यादों से वास्ता ये जिंदगी कहां किसी के लिए रूकती है वो चलती जाती है बहुत कुछ अपने पीछे छोड़कर किसी के लिए ये कहां रूकती है कुछ यादें सिर्फ यादें रह जाती है  वास्तविकता में ये फिर कहां बदल पाती है ∣        

समय प्रबंधन के बीच युवा

  ये वही युवा है जो कभी सड़कों पर, कभी किसी नेता की रैली में शुमार होता है ∣ ये वही युवा है जो अनेक सम्भावनाओं के बीच जीवन को जीत है ∣ ये आंदोलन में दिखाई देता है, तो वोट देने से लेकर किसी सभागार में बैठे किसी विशेषज्ञ की बात को सुनता है ∣  ये वही युवा है जिसे आशा की उम्मीद से पूरा देश देख रहा है ∣  आज देश के युवा दो धड़ो में विभाजित हो गए है ∣ एक वो है जो सरकारी नौकरी की तलाश में इधर उधर भटक रहे है ∣ दूसरे वो है जो पेशेवर शिक्षा को ग्रहण कर रहे है जिसमें कभी उन्हें  ढेरों सम्भावनाएं कभी निराशा नजर आती है ∣ आज उस युवा की परेशानी वैश्वीकरण के युग में और ज्यादा बढ़ गयी है जहां एक तरफ फोन के नोटीफिकेशन उसके सुकून को छिन रहे हैं वही दूसरी तरफ वो अपने बनाएं गए नियम पर खरा नहीं उतर पा रहा है ∣  आज समय प्रबंधन जैसी चीज तो उसके जीवन में रही नहीं गयी है उसे अपने जरूरी काम के लिए वक्त नहीं मिल रहा है बाकी सभी चीजो के लिए उसके पास वक्त ही वक्त है ∣ आज वो उस कटघरे में आकर खड़ा दिखाई दे रहा है जहां वो जिस तरफ जा रहा है खुद को अकेला पा रहा है ∣ आज जरूरत हो चुकी है उस युवा को ...