Skip to main content

Posts

Showing posts from December 6, 2020

प्यास

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अगर तुम खुद को अलग  दिखाना चाहते हो अपने सपनों को पूरा करना चाहते हो तो तुम में एक प्यास होनी चाहिए सफलता को पाने की अपने सपनों को पूरा करने की. जिम्मेदारी से किया गया काम  हमेशा जीवन के लिए  अच्छा है तुम बोझ की तरह किसी काम को मत करो तुम उसे जुनून के साथ करो  .  इस दुनिया में सब अलग है फर्क इस से पड़ रहा है कि तुम अपने काम को कैसे करते हो तुम खुद की कमियाँ नहीं बल्कि खुद की अच्छाई को अपनी ताकत बनाते हो. "जीना मरना सबको है इसमें क्या बड़ी बात है आज जो आएं है उसे कल जाना है  इसमें क्या बड़ी बात?  बड़ी बात है हजारो की नकरात्मकता बातों के बावजूद  सफलता की एक प्यास होना."