आजादी का असली मतलब वहीं समझ सकता है जिसने कभी गलामी का सामना किया हो ∣ मातृभूमि का असली अर्थ जिसने जाना हो ∣ अपने दिल में आजादी के प्रति प्रेम की आग जलाएं सुभाष चंद्र बोस ने भारत के लोगों को देशभक्ति के सही मायने बताएं ∣ उन पराधीन लोगों को जीवन जीने का सही अर्थ बताया जो गुलामी में जीवन व्यापन कर रहे थे ∣ बोस ने बताया आजादी के लिए अगर जीवन में त्यागना पड़े तो इसमें देरी नहीं की जानी चाहिए ∣ देश के लिए जरूरी है कि वो आजाद हो जिससे वो अपना विकास कर सके ∣ ऐसे उस इंसान को आज याद करना बहुत जरूरी है जिसने अपने प्राणों को परावाह करें बगैर देश के लोगों को आजाद देश का सपना दिखाया जिसने आजाद हिन्द फौज का गठन कर दुनिया को एकजुटता का पाठ पढ़ाया ∣
वो बात जो जरूरी है