Skip to main content

Posts

Showing posts from April 29, 2020

विचार

१. असली फोकस तब मालूम चलता है जब किसी काम के प्रति  उसे न करने की हजार वजह आपके सामने खड़ी हो. २ . कितना अजीब है न कि लोग आपको केवल तब ही याद रखते हैं जब उनका आपसे कुछ काम हो. ३. जीता हर कोई है मरता हर कोई है बस फर्क इतना होता है कि  कोई मरकर भी हमारे दिल में जीता है तो कोई जिंदा रहकर भी   जिंदा नहीं होता. ४. आये हैं तो जाना तो निश्चित है लेकिन आप अपने जीवन  में ऐसा कुछ  करो  कि अगर मौत भी आ जाए  तो सुकून हो कि खुद के लिए कुछ बेहतर किया है. ५. लोग वही है  जो आपके अच्छा करने पर आपको शाबाशी देगे और आपके गलत करने पर आपकी आलोचना भी करेंगे इसलिए लोगों से नहीं बल्कि खुद से ये स्पष्ट कर लो कि शाबाशी लेनी है कि आलोचना सुननी है. ६. सबसे ज्यादा अच्छा होता है समय काटने के लिए किसी कहानी या कविता को पढ़ना कम से कम वो आपको लिखने और बोलने के साथ  आपका ध्यान तो बांटती है. ७. जब आप किसी की गलती सहन नहीं कर सकते तो आप भी इस गलत फहमी को मत पालिऐ कि वो आपकी गलती को माफ कर देगा. ८. आज में जीना सीखा लो जो आपके...

नहीं रहे फिल्म स्टार इरफान खान

आज इरफान खान का इंतकाल हो गया है जो हम सब के लिए बड़ी दुख की बात है अभी हाल ही में उनकी नयी फिल्म अंग्रेजी मीडियम आयी थी. आज हम सब के बीच से एक ऐसा शक्स चला गया जिसने न केवल बालीवुड फिल्म बल्कि हालीवुड फिल्म में भी काम किया है. जो नेशनल ड्रामा से पढ़ें हुए हैं उनकी पत्नी ने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि वो अपने काम के लिए बड़े गम्भीर रहते थे रात के तीन बजे तक अभ्यास करते थे. जिसे वो अपना बेस्ट दे सके " आज के समय में हम उनके जीवन से सीख सकते हैं कि अपने काम के लिए बहुत जुनूनी और प्रयासरत रहने की जरूरत है जब ही हम  कुछ बेहतर कर सकते हैं ".