Skip to main content

Posts

Showing posts from April 5, 2024

Truth of One Sided Love: आज के समय के एक तरफा प्यार का सच

ए दिल है मुश्किल का ये डायलॉग ' एक तरफा प्यार की ताकत ही कुछ और होती है, औरों के रिश्तें की तरह वो दो लोगों में नहीं बटती '। आज के समय में जैसे ये डायलॉग की बदल गया है। जहां एक तरफ प्यार की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है।  आये दिन आ रही खबरों को पढ़ो, तो मालूम चलता है। आज प्यार के मायने ही बदल चुके है। जहां सोच केवल इतनी शेष है कि वो मेरी नहीं, तो किसी और की भी नहीं हो सकती है। इसके चलते एक तरफा प्यार में पागल हुए लोग,अपनी जिंदगी तो खराब करते है। उसके साथ ही वो उन लोगों की भी जिंदगी बर्बाद कर देते है। जिनसे वो प्यार करते है। जो प्यार न होकर पागलपन के अलावा और कुछ नहीं रह जाता है।  जिसमें  केवल एक तरह का आकर्षण होता है। जिसके चलते वो कब आशिक से एक अपराधी बन जाते है मालूम ही नहीं चलता है। इन सब में  थोड़ा बहुत मिर्च मसाला डालने का काम ,आज कल के क्राइम पर आधारित शो कर रहे है। जिससे इंडिया सावधान कम अपराधी ज्यादा बना रही है। जो उनको पूरी प्लानिंग से लेकर, उसके अंत तक पहुंचाने में मदद करती है। जो जैसे संचार Cultivation Theory  को पूरा कर रहा है। जिसमें ये बताया ग...