Skip to main content

Truth of One Sided Love: आज के समय के एक तरफा प्यार का सच





ए दिल है मुश्किल का ये डायलॉग 'एक तरफा प्यार की ताकत ही कुछ और होती है, औरों के रिश्तें की तरह वो दो लोगों में नहीं बटती '।

आज के समय में जैसे ये डायलॉग की बदल गया है। जहां एक तरफ प्यार की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है। 
आये दिन आ रही खबरों को पढ़ो, तो मालूम चलता है। आज प्यार के मायने ही बदल चुके है। जहां सोच केवल इतनी शेष है कि वो मेरी नहीं, तो किसी और की भी नहीं हो सकती है।
इसके चलते एक तरफा प्यार में पागल हुए लोग,अपनी जिंदगी तो खराब करते है। उसके साथ ही वो उन लोगों की भी जिंदगी बर्बाद कर देते है। जिनसे वो प्यार करते है।
जो प्यार न होकर पागलपन के अलावा और कुछ नहीं रह जाता है। जिसमें  केवल एक तरह का आकर्षण होता है। जिसके चलते वो कब आशिक से एक अपराधी बन जाते है मालूम ही नहीं चलता है।

इन सब में  थोड़ा बहुत मिर्च मसाला डालने का काम ,आज कल के क्राइम पर आधारित शो कर रहे है। जिससे इंडिया सावधान कम अपराधी ज्यादा बना रही है। जो उनको पूरी प्लानिंग से लेकर, उसके अंत तक पहुंचाने में मदद करती है।

जो जैसे संचार Cultivation Theory को पूरा कर रहा है। जिसमें ये बताया गया है कि लगातार हिंसा और अपराध से जुड़े शो को देखने का व्यक्ति पर  किस तरह से दीर्घकालीन असर होता है। जो उसे हिंसक बनाता है। जिसको  लेकर करीब 3000 से ज्यादा टीवी सीरियल 35000 कैरेक्टर पर रिसर्च की गयी थी। 



Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..