Board Exam Result: समाज के अंदर का खोखलापन जैसे तब दिखाई देता है


 Board Exam Result: वो बच्चा जो हर बार फेल होता था। जिसको लेकर किसी को ये उम्मीद नहीं की थी। कि वो बोर्ड जैसी परीक्षा को पास कर लेगा। अब जब उसने  बोर्ड परीक्षा पास कर ली है। तब रिश्तोंदारों और पड़ोसियों ने उसकी तारीफ करने की जगह, उस पर संदेह करना शुरु कर दिया।
जिसको लेकर आधे से ज्यादा रिश्तोंदारों और पड़ोसियों ने ये उम्मीद लगायी थी। कि आज फिर इसके घर से फेल होने की खबर आयेंगी। लेकिन जब उनके उस घर से कोई खबर नहीं आयी। तब बहुत देर से मालूम पड़ा । कि आज चिंटू पास हो गया है। 
तो पड़ोसियों से लेकर ,रिश्तदारों तक के मुंह नीचे को हो गये। किसी की हिम्मत न हुयी कि ये पूछा आये कि क्या रिजल्ट आया है? आज चिंटू के मां बाप को एक तरफ अपने बेटे पर गर्व, तो दूसरों पर गुस्सा आया। जो उनका दोगलापन अब समझ चुके है। जो केवल उनका तनाव बढ़ाने आते थे। आज उनके बेटे की किसी ने फिर सुध न ली।

ये सिर्फ एक काल्पनिक कहानी है लेकिन हमारे इस बनावटी समाज का कड़वा सच भी है। जो आये दिन हमें देखने को मिलता है। जहां चिंटू जैसे कितने बच्चों को पड़ोस का सबसे कमजोर  बच्चा कह शार्मिदा किया जाता है। जब यहीं बच्चा बोर्ड जैसी परीक्षा में पास हो जाता है। तब ये समाज अपने खोखली नीति को छिपाते हुए उस बच्चे की झूठी तारीफ कर उस पर संदेह करने की भूल करते है। 


Comments