Skip to main content

Third World War: क्या हो सकता है तृतीय विश्व युद्ध




 Third World War: 24 फरवरी 2022 इतिहास के पन्नों पर लिखी जाने वाली...वो तारीख जिस दिन रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया था।जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद किसी देश पर सबसे बड़ा हमला था। जिसे दो साल से ज्यादा का वक्त हो गया है। इसी बीच अंतराष्ट्रीय राजनीति में युद्ध का एक ओर जगह से शंखनाद हो गया है।

जिससे दुनिया में एक बार फिर ये चर्चा जोर से है... कि कहीं ये तृतीय  विश्व युद्ध की शुरूआत तो नहीं...

ईरान का इजराइल पर हमला

ईरान ने इजराइल पर हमला कर दिया है। जिससे अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में भूचाल सा आ गया है। वहीं इस हमले की अमेरिका ने कड़ी निंदा की है। इसके साथ ही उसने इजराइल को अपना समर्थन दिया है। 

300 से ज्यादा ड्रोन से किया गया था, हमला

वहीं इस पूरे हमले पर इजराइल ने दावा किया है। कि ईरान ने उस  पर 300 ड्रोन से ताबतोड़ हमला किया है। वहीं यूरोपीय यूनियन ने इस हमले को इजराइल की क्षेत्रीयता पर बड़ा हमला करार किया है।


चीन से लेकर सऊदी ने दी प्रतिक्रिया

इस हमले पर अमेरिका ने ईरान की आलोचना कर इजराइल को अपना समर्थन जताया है। वहीं दूसरी तरफ चीन ने इसमें तटस्थ दिखाते हुए शांति की अपील की है। इसके अलावा ब्रिटेन, फ्रांस ने ईरान के इस हमले की कड़ी निंदा की है।वहीं सऊदी अरब, चीन ,रूस  ने दोनों देशों के बीच शांति की अपील कर, आपसी वार्ता पर जोर दिया है।

 क्या हो सकता है तीसरा विश्व युद्ध

ईरान के इजराइल पर हमले वैश्विक राजनीति में तनाव बढ़ा दिया है। वहीं 
दूसरी तरफ विश्वलेषकों के द्वारा ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। कि तीसरा विश्व युद्ध हो सकता है।

 बता दें कि रूस यूक्रेन के युद्ध को दो साल से ज्यादा वक्त हो गया है। जिसमें दोनों देशों के अनगिनत लोगों की जान गयी है। जिसे रोकने की सारी कोशिश नाकाम हो गयी है।

 इसके अलावा मिडिल ईस्ट में गाजा और ईजराइल के बीच 6 महीने से युद्ध चल रहा है। ऐसो में अगर ईरान और ईजराइल के बीच युद्ध होता है तो इसमें मिडिल ईस्ट शामिल हो सकता है। 

संयुक्त राष्ट्र नहीं कर पा रहा, युद्ध पर नियंत्रण

बता दें कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद विश्व में शांति स्थापित करने के लिए 'संयुक्त राष्ट्र संघ' की स्थापना की गयी थी। लेकिन वीटो पॉवर ( सदस्य देशों को मिला विशेष अधिकार, जिनकी अनुमति के बगैर संगठन कोई कानून नहीं ला सकता है) इसके चलते संयुक्त राष्ट्र युद्ध रोकने में असमर्थ नजर आ रहा है। 



 

Comments

Popular posts from this blog

सलमान खान की 'मातृभूमि' को सेंसर बोर्ड की मंजूरी, 4 दिसंबर को होगी रिलीज: salman-khan-matrubhumi-cbfc-ua-16-plus

सलमान खान  (Salman Khan) की फिल्म 'मातृभूमि' को आखिरकार सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC)  (CBFC certificate) ने फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट  दिया है। करीब 2 घंटे 34 मिनट की यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज (Matrubhumi release date) होगी। इस फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था। लेकिन बाद में मेकर्स ने इसका नाम बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया। फिल्म की रिलीज डेट भी कई बार बदली गई, जिसकी वजह से दर्शकों को इसका इंतजार करना पड़ा। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/09/blog-post_28.html सेंसर बोर्ड ने क्या सर्टिफिकेट दिया? सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि ' (Matrubhumi movie) को मुंबई रीजनल ऑफिस से सेंसर बोर्ड की मंजूरी मिली है। फिल्म को UA 16+ (Unrestricted Public Exhibition with Parental Guidance)  रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चे माता-पिता की देखरेख में फिल्म देख सकते हैं। CBFC (Central Board of Film Certification)  की वेबसाइट के मुताबिक, ...

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 19वें दिन 12.70 करोड़, 64% गिरी कमाई: ramayana-box-office-collection-day-19

समझें क्या है पूरा मामला? रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' (Ranbir Kapoor Ramayana) बॉक्स ऑफिस (Ramayana Box Office Collection)  पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 1,700 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यह 1,700 करोड़ (Ramayana 1000 Crore Net) क्लब में शामिल होने वाली पांचवीं भारतीय फिल्म बन गई है। हालांकि, तीसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 19वें दिन भारत में 12.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन (Ramayana Day 19 Collection) किया। इससे एक दिन पहले यानी रविवार को फिल्म ने 35.60 करोड़ रुपए कमाए थे। इस हिसाब से कमाई करीब 64.3% गिर गई। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/11/1-ramayana-part-1-oscar-submission.html दुनिया भर में 1,704 करोड़ रुपए की कमाई सैकनिल्क के मुताबिक, 'रामायण' का दुनियाभर में कुल कलेक्शन 1,704.65 करोड़ रुपए हो गया है। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 955.45 करोड़ रुपए पहुंच चुका है। यानी 1,000 करोड़ रुपए का आंकड़ा छूने के लिए फिल्म को अभी 44.55...

महिला हॉकी: भारत ने चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीता खिताब: womens-asian-champions-trophy-india-win

भोपाल: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। भोपाल में शनिवार को खेले गए महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Women's Asian Champions Trophy) के फाइनल में भारत ने चीन को 3-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने चौथी बार इस खिताब पर कब्जा कर लिया। मैच में एक समय चीन आगे चल रहा था, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से दीपिका ने दो गोल किए, जबकि इशिका ने एक गोल दागा। इस जीत के साथ भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बन गई है। चीन ने पहले गोल करके बनाई बढ़त फाइनल मुकाबले की शुरुआत भारत के लिए आसन नहीं रही। चीन ने पहले गोल करके भारतीय टीम पर दबाव बना दिया। चीन की खिलाड़ी चेन युजुन ने 24 मिनट 55 सेकेंड में गोल किया। इसके साथ ही चीन 1-0 से आगे हो गया। भारतीय टीम ने हार नहीं मानी और लगातार गोल करने के मौके तलाशती रही। आखिरकार तीसरे क्वार्टर में दीपिका ने 37 मिनट 50 सेकेंड पर गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने तेजी से खेलना शुरू किया। करीब सवा तीन मिनट बाद इशिका ने 41 मिनट 15 सेकेंड पर गोल दागकर भारत को 2-...