Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2022

कुछ भी पढ़ा हुआ कभी बेकार नहीं जाता

वैसे तो हम सब स्कूल से लेकर कॉलेज तक कुछ न कुछ पढ़ते रहते हैं जिसमें कुछ हमारे विषय से जुड़ा हुआ होता है ∣ तो कुछ हमारी सोच से कही आगे का विषय होता है जिसे हम पढ़ते वक्त सोचते हैं कि भला ये हमारे क्या ही काम आएगा ?  और फिर हम इस आवेश में  हम उसे अधूरा छोड़कर आगे की ओर बढ़ जाते हैं यही ंसे शुरू होता है ∣ हमारी सोच का संकुचन जो हमें बहुत सीमित कर देता है ∣ किन्तु इसके विपरीत अगर हम उसको पूरा पढ़ डालते हैं तो उस समय तो वो हमें निरर्थक लगता है ∣ किन्तु समय का पहिया जब आगे की ओर चलता है ∣ तब एक वक्त ऐसा भी आता है ∣ जब हमें वो पढ़ी  हुई  चीज काम आ जाती है ∣  जिंदगी में अगर तुम्हे  कुछ पाना है त़ो खुद को सीमित मत करों, अपनी सोच ओर अपने दायरें को बढ़ाओ़ सफलता अपने आप तुम्हें मिल जाएगी  ∣ 

अभिव्यक्ति

अभिव्यक्ति एक माध्यम जिसके द्वारा व्यक्ति अपने विचारों का आदान प्रदान करता है ∣ स्वयं को अभिव्यक्त करता है ∣  शिक्षा का मतलब ही उसकी अभिव्यक्ति से होता है ∣ एक बच्चे की तुतलाहट  से लेकर, कोयल की मधुर आवाज अपने आप में एक अभिव्यक्ति होती है ∣ जिसे लगातार सुनते रहने का मन करता है ∣ किन्तु इस अभिव्यक्ति की आजादी का उपयोग करते समय हमें ये ध्यान रखना चाहिए कि ऐसा करते हुए हम किसी की भी भावनाओं को ठेस  न पहुंचाए ∣

Indian Wedding

भारत में शादी का मतलब बैंड बाजा और बाराती के अलावा और भी बहुत कुछ है ∣ जिसके बारे में आज हम बात करने वाले है ∣ भारत में शादी एक ऐसा कार्यक्रम होता है ∣ जो दो अजनबी लोगों को तो साथ जोड़ता ही है ∣ उसके अलावा वो दो परिवारों को भी जोड़ता है ∣ शादी होती तो लोगों की है किन्तु इस कड़ी में कितने लोग अपने उन बिछड़े हुए लोगों से मिल पाते हैं∣ जिनसे मिले उन्हें  काफी वक्त हो गया है ∣ शादी एक ऐसा जरिया होता है जो अपनी संस्कृति से लेकर अपने रीति रिवाज और लोक संस्कार को सहेजने का काम करता है ∣ जो लोगों को अपने पेशेवर जीवन से कुछ समय के लिए बाहर निकलकर दो पल जिंदगी जीने का वक्त देता है ∣  

माई सीरिज

  माई  नेटफ्लिक्स के द्वारा प्रस्तुत की गई एक सीरीज है ∣ जो  एक माँ के संघर्ष को दिखाती है ∣ जो अपनी बेटी के कातिलों से बदला लेने की लिए सारी हदें पार कर देती है ∣ जिसकी आंखों के सामने उसकी बेटी सुप्रिया को ट्रेंक से कुचला दिया जाता है ∣   फिर शुरू होती है भागम भाग जहां एक साधारण परिवार से आने वाली महिला आक्रमक हो जाती है ∣ जिसका उद्देश्य केवल अपने बेटी सुप्रिया के हथियारों को सजा देना है ∣  बदले की जंग में वो भी स्वयं कई बार घायल होती है जहां अपने ही परिवारों के लोगों के द्वारा उसे  अपमान सहना पड़ता है ∣   सीरीज अपने 6 भाग में दर्शकों को चौकते हुए खत्म होती है ∣ अगर आप थ्रिलर मूवी देखना पसंद करते हैं ∣ तो आपको ये मूवी जरूर देखनी चाहिए ∣ इसका मुख्य किरदार माई  की भूमिका ( साक्षी तंवर ) ने निभाई है जो इस सीरीज की  सबसे दमदार किरदार हैं ∣ इसकी सिनेमेटोग्राफी से लेकर इसकी डायलॉग डिलीवरी काफी अच्छे से की गई है ∣ जो अपने हर डायलॉग में एक गहरा प्रभाव छोड़ती है ∣ जैसे  'बात जितनी ज्यादा फैलाती है अपने काम की उतनी कम रह जाती है ∣

शिक्षा के महत्व को बताती है दसवीं मूवी

दसवीं मूवी की कहानी एक सीएम के जुनून पर आधारित है जो एसआईटी की जांच में शिक्षा से जुड़े घोटाले में दोषी पाया जाता है  ∣ जेल में रहने के दौरान वो कुछ घटना से प्रभावित होकर दसवीं की परीक्षा पास करने की सोचता है और यहीं से शुरू होती है मूवी की कहानी जहां एक आठवीं पास सीएम राजनीति की जंग से हटकर अब शिक्षा को पाने की जंग लड़ता है जिसमें उसका साथ जेल के कुछ लोग और एसपी साहिबा देती है ∣ और वो कड़े संघर्ष के बाद आखिरकार  दसवीं की परीक्षा पास करने के साथ चुनावी जंग में भी सफल हो जाता है ∣  किन्तु इस बार वो सीएम न बनकर अपने लिए  शिक्षा मंत्री के स्थान का चयन करता है ∣ इस मूवी की पटकथा कहीं कही अल्पनिक सी लगती है जहां एक पात्र बहुत अधिक ताकतवर दूसरा कमजोर दिखाई देता है ∣  तो कही कही मूवी समाज की उस सच्चाई को दिखाने में सफल होती है जो हमारे समाज में आज भी मौजूद है ∣ इसमें अभिषेक बच्चन, यामी गौतम ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है अगर आप कोई नयी कहानी देखने के इच्छुक है तो इस मूवी को जरूर देखें  ∣

वर्तमान परिवेश में

  एक तरफ आज गर्मी ने अपनी सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिया है ∣ वही दूसरी तरफ आज देश में  क ई ऐसी परेशानी जन्म ले रही है ∣ जिन पर समय रहते विचार न किया गया तो हालात इससे खराब हो सकते हैं ∣ आज प्रकृति के स्त्रोतों का दोहन जिस तरह से हो रहा है ∣ ऐसे में अगर हमनें  समय रहते कुछ नहीं किया तो  वो दिन दूर नहीं जब हम केवल परेशानियों के गिरफ्ता में होगें ∣ आज हम सबको को पानी की बचत, जंगलों को खत्म करने की प्रथा पर जोर देने की जरूरत है ∣ आज जिस तरह से पानी के भूमिगत स्थल और प्रकृति स्थल खत्म हो रहे हैं हम सब को पानी का पुनः चक्रण कर उसका उपयोग करने की जरूरत है ∣ भविष्य में पानी, खाद्य के लिए मानव को सबसे ज़्यादा संकट का सामना करना पड़ा सकता है ∣ जिसके लिए मजबूत आधार अभी से बनाएं दिए जा रहे हैं ∣ हमें अपनी आवश्यकताएं सीमित करनी होगी ∣ " किसी भी चीज़ का अतिदोहन हमें नुकसान पहुंचा सकते हैं इसलिए अब सोचने के साथ इसके लिए कुछ करने का वक्त आ गया है ∣

विचार

जिंदगी में सुख और दुख दोनों की उपस्थिति होती है फर्क महज इतना होता है सुख के आने पर हम उस खुदा को भूल जाते हैं ∣ जिसे दुख के क्षणो में सबसे ज्यादा याद करते हैं ∣  इस दुनिया में सबसे बड़ा सत्य अगर कोई है तो वो है जन्म और मृत्यु का ∣ काम कोई सा हो सबके प्रति सकरात्मक दृष्टि रखों क्योंकि अगर एक दिन भी वो अपने काम नहीं करेगें तुम चाहते हुए अपने काम नहीं कर पाओगे  ∣  धूप से ज्यादा अगर कोई चीज चुभती है तो वो अपमान है ∣ इस दुनिया में माँ बाप के अलावा वो कम ही लोग होगें जो तुम्हारी सफलता पर खुश और विफलता दुखी होगें  ∣  जिंदगी में कितनी भी सफलता पा लो उस इंसान को मत भूलना जिसने तुम्हे इसे पाने के लिए मजबूर किया  ∣   

निर्माण किसी भी चीज को हो उसमें संघर्ष छुपा हुआ होता है

  सर्जन करने के लिए अक्सर व्यक्ति को अपना सबकुछ न्यौछावर करना होता है ∣   ऐसे ही नहीं होता किसी के व्यक्तित्व का निर्माण उसके लिए  उसे जी जान से मेहनत करना होता है ∣ आज के समय में हम चाहें जिस क्षेत्र में चले जाएं, वहां  हमें सफल होने के लिए उस काम के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और नव विचार के साथ सबसे अलग सोचना पड़ेगा, आज लोगों की भीड़ के बीच हम तब भी अलग दिखाई देगें जब हम भीड़ से अलग हटकर सोचगें  ∣ आने वाला समय अपने साथ उस परिवर्तन को ला रहा है ∣ जो मांग कर रहा है उस चीज के  बारें में सोचने की जिसके बारे में  लोग नहीं सोच पा रहे हैं ∣ इस परिवर्तन की बेला में खुद को साबित वहीं कर पाएंगे जिसके पास कुछ अलग होगा ∣

ऐसे ही नहीं मिलती सफलता

  हम सब की जिंदगी में कई बार ऐसे मोड़ आ खड़े होते हैं∣ जहां चारों तरफ से परेशानी हमें घेरा लेती है∣ वहां सब जगह खड़ा होना जैसे जरूरी होता है∣  एक पल के लिए लगता है कि सबकुछ खत्म सा हो गया है हमारी जिंदगी में जहां पर आशा की जगह सिर्फ निराशाओं का घेरा होता हैं∣ आसान नहीं होता ऐसे समय में जिंदगी को हर हाल में अपने अनुसार जीना जहां अपने से ज्यादा दर्द अपनों को हो रहा होता है ∣ ' पर कहते हैं न जिंदगी जीना अगर आसान होता तो इस दुनिया में सफलता का प्रतिशत इतना कम न होता' ∣ जब तुम्हे लगे की तुम खुद को बहुत कमजोर समझ रहे हो,  तब तुम उस इंसान को याद करना जिसके संघर्ष के आगे तुम्हारी ये मुश्किलें कुछ भी नहीं∣ अंत में सिर्फ इतना ही कहूंगी सबको यहीं लगता है कि इस दुनिया में वो सबसे परेशान, सबसे संघर्ष भरी जिंदगी को जी रहा किंतु उसकी ये सारी गलतफहमी तब दूर हो जाती है जब वो उन लोगों से मिलता है जिनकी जिंदगी ही संघर्ष का पर्याय है∣

लोकतंत्र में लोकसेवकों की भूमिका

  लोकतंत्र जिसकी परिभाषा 'जनता के लिए जनता के द्वारा बनाया गया शासन है' जिसमें जनता का प्रतिनिधित्व होता है∣   ये एक ऐसी शासन प्रणाली होती है  जिसमें जनता अपने शासक का चयन स्वयं करती है∣ जब बात एक लोकतंत्र वाले देश में लोकसेवकों की भूमिका की आती है∣ तब हमें ये जानना आवश्यक होता है कि लोकसेवक आखिर होता कौन है ?  लोकसेवक एक ऐसा सेवक होता है जो न तो राजनीतिक अधिकारी होता है न ही न्यायिक अधिकारी जिसे असैनिक रूप में जनता की सेवा करने हेतु नियुक्त किया जाता है∣ वह लोकसेवक कहलाता है∣ जिसे संसद के द्वारा पारिश्रमिक दिया जाता है∣ अगर हम इसके इतिहास पर गौर करें तो जानेगें, कि आजादी के पहले लोक सेवक की ब्रिटिश शासन के लिए कार्य करते थे∣ ये  आमतौर अंग्रेज ही होते थे∣  जिसमें उनका मुख्य कार्य  अंग्रेज़ो की गुलामी कर, जनता का शोषण कर उनसे धन अर्जन करना होता था∣ किन्तु आजादी के बाद जब अंग्रेज भारत छोड़कर चले गए तब भारतीयों ने इसकी बागडोर सम्भाली और भारत के लिए कार्य करने की सोची∣ हालांकि वे लोग इसके लिए प्रशिक्षित नहीं थे∣  जिसके कारण लोकसेवकों की कार्यकुशलता मे...

बढ़ती गर्मी और जलवायु परिवर्तन

आज गर्मी ने अपने 120 सालों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है∣ जिसने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है∣ जिसका कारण जलवायु परिवर्तन है जलवायु परिवर्तन दो तरह के होते हैं एक प्राकृतिक तो दूसरा मानवीय क्रियाकलाप से होने वाला ∣ मानवीय कारणों में ग्रीनहाउस गैसों और वैश्विक तापन शामिल  है∣ जो कि मानवीय क्रियाओं के फलस्वरूप होता है∣ जिसके परिणामस्वरूप आज गर्मी ज्यादा और ठंडी कम होने लगी है∣ वहीं हम बात करें, गर्मी की तो जब धरती पर पानी का रिसाव कम होने लगता है तब हमें ज्यादा गर्मी महसूस होती है∣ आज पानी के प्राकृतिक स्त्रोत के साथ ही भूगर्भीय स्त्रोत  खत्म होने की कगार पर है∣ जहां शहरों में ही नहीं अब गांवों में भी पानी की समस्या उत्पन्न हो गयी है∣ इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में इस बार तापमान सामान्य से 7 डिग्री हैं∣ हिमाचल के कुल्लू में मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज हुआ जो पहले  24 डिग्री तक ही रहता  था∣  गर्मी की वजह से उत्तराखण्ड के जंगलों में एक हफ्ते से जगह जगह पर आग जल रही है जो बुझने का नाम नहीं ले रही है∣ आज जलवायु परिवर्तन के चलते जहां ऋतु परिवर्तन क...

आज के समय में

आज के समय में उन लोगों की बहुत कमी है ∣ जो लोग अपना भला बाद में दूसरों का भला पहले सोचते हो ∣ परेशानी इस बात की नहीं कि लोग अपने बारे में इतना क्यों सोच रहे हैं समस्या वहां खड़ी होती है ∣ जब लोग अपना अच्छा करने के चक्कर में दूसरों के लिए परेशानी खड़ा कर देते हैं ∣ आज  वैसे इंसान की वास्तव में कमी  है जो बिना स्वार्थ के आप से बातचीत करते हैं   ∣   ऐसे लोगों का मिल जाना आज जैसे उस इंसान से मिलना है ∣  जो इस दुनिया में सबसे कम प्रतिशत में मौजूद है ∣ जो दुनिया को अपने अनुसार जीते हैं ∣ जिन्हें इस दुनिया से नहीं खुद पर ज्यादा यकीन होता है जिनके सिद्धांत ही उनके लिए उनकी जिंदगी होते हैं ∣

विश्व विरासत दिवस

  आज विश्व विरासत दिवस है∣ जिसको मनाने का उद्देश्य अपने पूर्वजों के द्वारा बनाए गए स्मारकों की रक्षा करना है∣   वैसे भी किसी भी देश का भविष्य और वर्तमान उसके इतिहास की नींव पर ही लिखा जाता है∣ इसलिए लिए उसके संरक्षण पर जोर दिया जाना जरूरी है ∣ इस दिवस मनाने की घोषणा सयुंक्त राष्ट्र के संघ के यूनस्को ने सन् 1983 में की थी ∣  तब से लेकर हर साल इस दिवस को 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस  के रूप में मनाया जाता है∣  आज समकालीन समय में देश के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और भूगोलिक धरोहर को बचाना जरूरी है जो हम से जुड़ी हुई है ∣ जिनके बारें में कहानियां सुनकर हम बड़े हुए है ∣  

न्याय का सही अर्थ

  कहते हैं न्याय में अगर देरी हो जाए तो वो अन्याय हो जाता है ∣ और अगर किसी बेगुनाह को सजा दी जाएं तो वो अन्याय से भी ऊपर हो जाता है ∣  किसी भी कानून को बनाते समय ये देखा जाता है कि वो अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को उसका लाभ मिल रहा है कि नहीं ∣ आज जहां एक ओर सहिष्णुता की लोगों में कमी दिखाई दे रही है वहीं दूसरी तरफ आज स्वयं को श्रेष्ठ अन्य को कमजोर सा समझने के चलते असमानता जन्म ले रही है ∣ जिसे जल्दी खत्म नहीं किया गया तो वो दिन दूर नहीं जब तराजू एक तरफ पूरा झुका हुआ होगा दूसरी तरफ खड़ा हुआ होगा तब शक्ति असंतुलन की ओर चली जाएगी ∣

विविधता

  वो नजारा कैसा होगा जहां सब कुछ एक रंग  का हो, सब में समानता हो , सबके विचार व्यक्त करने से लेकर उठने बैठने का तरीका एक सा हो , फूल का रंग एक सा हो सभी के घर का डिजाइन एक सा हो ∣ अब आप कहेगें मैं क्या लेकर बैठ गयी  अपने कभी सोचा है कि विविधता की क्या खूबी है क्यों हमारे मन को वो इतना पसंद है ?  नहीं ना, आज मैं आपको बताने वाली इस दुनिया में पायी जाने वाली उस विविधता के बारें में जिसके कारण ये दुनिया और भी ज्यादा सुंदर हुई है ∣  जो हमारे घर में ही दिखाई देती है जहां घर के एक  सदस्य को  कोई चीज पसंद होती है तो दूसरे व्यक्ति को नहीं ∣ सबका अपनी बात को रखने का तरीका अलग- अलग होता है ∣ किसी को लेफ्टी होने के कारण पहचाना जाता है तो किसी को उसके सुंदर लेखन के कारण, एक बाग तब ही ज्यादा सुंदर दिखाई देता है ∣ जब उसमें अलग अलग तरह के फूल लगें हो ∣ भारत एक विविधता वाला देश है जहां अनेकता में एकता दिखाई देती है जहां होते तो अलग- अलग धर्म और समुदाय के लोग है किन्तु सबका दिल सिर्फ एक भारत के लिए धड़कता है ∣  जो भले अपने देश में किसी भी धर्म, जाति के हो किन्तु जब...

कुछ यादें सिर्फ यादें रह जाती है

  कुछ यादें सिर्फ यादें रह जाती है वास्तविकता में वो फिर नहीं बदल पाती है एक पल के लिए लगता है जैसे सब कुछ  छूट गया उसके जानें से पर जिंदगी ये कहां रूक पाती है ∣ क्या आसान होता है यादों से पीछा छूटाना समय समय की बात है  अब त़ो जैसे कुछ रहा ही नही हमारा उन यादों से वास्ता ये जिंदगी कहां किसी के लिए रूकती है वो चलती जाती है बहुत कुछ अपने पीछे छोड़कर किसी के लिए ये कहां रूकती है कुछ यादें सिर्फ यादें रह जाती है  वास्तविकता में ये फिर कहां बदल पाती है ∣        

समय प्रबंधन के बीच युवा

  ये वही युवा है जो कभी सड़कों पर, कभी किसी नेता की रैली में शुमार होता है ∣ ये वही युवा है जो अनेक सम्भावनाओं के बीच जीवन को जीत है ∣ ये आंदोलन में दिखाई देता है, तो वोट देने से लेकर किसी सभागार में बैठे किसी विशेषज्ञ की बात को सुनता है ∣  ये वही युवा है जिसे आशा की उम्मीद से पूरा देश देख रहा है ∣  आज देश के युवा दो धड़ो में विभाजित हो गए है ∣ एक वो है जो सरकारी नौकरी की तलाश में इधर उधर भटक रहे है ∣ दूसरे वो है जो पेशेवर शिक्षा को ग्रहण कर रहे है जिसमें कभी उन्हें  ढेरों सम्भावनाएं कभी निराशा नजर आती है ∣ आज उस युवा की परेशानी वैश्वीकरण के युग में और ज्यादा बढ़ गयी है जहां एक तरफ फोन के नोटीफिकेशन उसके सुकून को छिन रहे हैं वही दूसरी तरफ वो अपने बनाएं गए नियम पर खरा नहीं उतर पा रहा है ∣  आज समय प्रबंधन जैसी चीज तो उसके जीवन में रही नहीं गयी है उसे अपने जरूरी काम के लिए वक्त नहीं मिल रहा है बाकी सभी चीजो के लिए उसके पास वक्त ही वक्त है ∣ आज वो उस कटघरे में आकर खड़ा दिखाई दे रहा है जहां वो जिस तरफ जा रहा है खुद को अकेला पा रहा है ∣ आज जरूरत हो चुकी है उस युवा को ...

डाॅ भीमराव आम्बेडकर

    किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व को समझने के लिए उसका   सामाजिक , आर्थिक, पारिवारिक, और भौतिक परिवेश को समझा जाना जरूरी होता है  क्योंकि उस व्यक्ति पर उसका विशेष प्रभाव होता है ∣ एक अमीर व्यक्ति का बच्चा अमीर बने तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं होती किन्तु जब एक गरीब व्यक्ति का बच्चा अमीर और ताकतवर बने इसमें आश्चर्य करने की बात होती है  ऐसा करने के लिए उसे बहुत परिश्रम करना होता है ∣   जहां दूसरे देशों में व्यक्ति की उन्नति के लिए उसकी शिक्षा और आर्थिक कारक उस पर प्रभाव डालते हैं ∣ वही भारत में व्यक्ति पर  प्रभाव  उसकी जाति डालती है ∣  जो व्यक्ति के भाग्य निर्धारण में अन्य कारकों की तुलना में  अधिक प्रभावी होती है ∣   भारत में निम्न जाति में पैदा होना व्यक्ति के लिए अभिशाप जरूर बना है किन्तु इसके बावजूद सभी युग में ऐसे लोग पैदा हुए है जिन्होंने अपनी जाति से उठकर सम्मान जनक स्थान प्राप्त किया है ∣ जिनमें बाल्मीकि बधिक, वशिष्ठ वेश्यापुत्र, व्यास है∣ कर्ण का पालन भी निम्न कुल में हुआ था∣ एकलव्य सा महान वीर साधारण कुल में ही...

एक महान व्यक्तित्व की रचना

किसी भी इंसान को जानने के लिए उसके जीवन की सामजिक, आर्थिक और भौतिक परिस्थितियों को जानना बहुत जरूरी होता है क्योंकि इसका उसके व्यक्तित्व पर बहुत ज्यादा असर होता है ∣ एक अमीर इंसान का बच्चा अमीर  बने इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं किन्तु अगर कोई गरीब, कमजोर व्यक्ति का बच्चा अमीर बने तो इसमें बहुत आश्चर्य होता है ∣  आसान नहीं होता जिंदगी में उस परिस्थिति में जीवन यापन करना जहां जीवन की मूलभूत आवश्यक्ताओं को पूर्ति करने के लिए आपको संघर्ष करना पड़ता है  ∣  आज वर्तमान समय में ऐसे व्यक्ति का संघर्ष और ज्यादा बढ़ गया है जहां उसे जीवन के हर क्षेत्र में संघर्ष करना पड़ रहा है ∣  हर अनुभव जीवन के अच्छे हो ये जरूरी नहीं हर सफलता बिना मेहनत के मिले जरूरी नहीं  हर किसी का भाग्य ही उनको ऊंची बुलंद जगह पर पहुंचाएं ये जरूरी नहीं ,  क ई बार उन्हें खुद को साबित करने के लिए मूसर की मार सहना ही होता है ∣          

पर्यावरण

  वैसे तो हम पर्यावरण की परिभाषा बचपन से ही पढ़ते आ रहे हैं कि हमारे चारों ओर घेरे हुए आवरण को पर्यावरण कहते हैं ∣  जिसमें कुछ निजीव चीजें जैसे कुर्सी, टेबल और सजीव में मानव, पशु, पक्षी ह़ोते है ∣  वही वो स्त्रोत जो हमें  प्रकृति के द्वारा मिलते  हैं ∣ जिसे एक बार उपयोग करने के द्वारा पुन : प्राप्त नहीं किया जा सकता है वो अनवीकरणीय स्त्रोत कहलाते हैं ∣  इसके विपरीत वो स्त्रोत जो एक से अधिक बार    उपयोग में लाए जा सकते हैं नवीकरणीय स्त्रोत कहलाते हैं ∣ आज न केवल हमारे चारों ओर का आवरण बल्कि  नवीकरणीय और  अनवीकरणीय स्त्रोत का दोहन हो रहा है जिसे  बचाना अब बहुत जरूरी हो गया है ∣ एक ओर विकास के नाम पर  जहां लाखों करोड़ों पेड़ ऐसे ही काटे जा रहे हैं ∣ वही दूसरी ओर जल की कमी अभी से देश में दिखाई देने लगी है ∣ जिसके लिए समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो वो दिन दूर नहीं जब हम पानी को पेट्रोल की तरह खरीदेगें जो भारत में कुछ स्थान पर खरीदा भी जाता है ∣ आज जहां हम तेजी से आधुनिकीकरण में प्रवेश कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ हम अपने कई प्र...

राम के जीवन से सीखें

    सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली रामचरित मानस के बारें में तो हम सब जानते हैं ∣ पर क्या हम ये जानते हैं कि उसके पीछे का कारण  क्यूं आज भी राम का जीवन हर भारतीय के लिए आदर्श है ?  तो चलिए आज हम जानेंगे,  राम के उन कुछ गुणों के बारें में जिससे हम अब तक है अनजान  1.कर्तव्यनिष्ठता  हम सब के कर्तव्यों को पूरा करने के मानक  के अलग- अलग होते हैं ∣ कोई इसके लिए ज्यादा गम्भीर होता है तो कुछ के लिए महज ये सिर्फ एक काम होता है ∣ जिसे उसे किसी भी हाल में पूरा करना होता है ∣ जब इसे हम राम की दृष्टि से देखते हैं तो पाते हैं कि राम के लिए कर्तव्य को पूरा करना ही सबकुछ था जिसने अपनी सबसे प्रिय मां कैकेयी के वनवास जाने के आदेश पर लेष मात्र भी संदेह किए बगैर 14 वर्ष का वनवास स्वीकार किया   उनसे बड़ा कर्तव्य पथ प्रदर्शक भला कौन हो सकता है ∣  2. एक पति की भूमिका में राम राम के जीवन में वियोग तो जैसे स्थायी ही रह गया  बात चाहे सीता के हरण की हो, या सीता का वनवास का हो जहां उन्हें गर्भवस्था में अयोध्या छोड़कर वनवास जाना पड़ा उसका दर्द जितना सीता ने झे...

आज के समय में संवादहीनता

  आज के समय में संवाद करना जैसे हम भूलते सा जा रहे हैं ∣ एक समय था जब हम अनजान इंसान से भी ऐसे बात करते थे जैसे वो हमारा पहचान का है ∣ जहां हम कभी उसकी मदद करने में अनजान होकर करने भी  हिचकिचाते नहीं थे , उसे त्यौहार की मुबारक़ देने में बिल्कुल भी शर्माते नही थे∣ एक आज का दौर है जहां सोशल मीडिया पर हमारे हजार दोस्त है पर वास्तविकता में उसकी संख्या बहुत कम है ∣ इस बात को करते हुए मुझें हिन्दी साहित्य के लेखक निर्मल वर्मा का वो निबंध 'आदि और अंत ' याद आ रहा है जिसमें वो कहते हैं 'कि आज जहां वैश्वीकरण के दौर में पूरी दुनिया सिमटकर रह गयी है जहां थोडै ही समय में हम एक से दूसरे देश के लोगों से बातचीत कर सकते हैं उस देश को जान सकते हैं ∣ वहीं दूसरी तरफ आज हमें अपने पड़ोसी के बारे में बहुत कम मालूम है हम जैसे उसके हाल चाल लेना भूल सा गए है ∣ आज वर्तमान समय में जरूरत है कि हम लोगो से प्रत्यक्ष रूप में भी बातचीत करें जिससे न सिर्फ हमारा संचार करने का तरीका ठीक होगा बल्कि हम अपने आस पास के लोगों के बारे में भी जानेंगे ∣  ∣

गाँव

     गांव की परिभाषा अब बदलने लगी है घर पर नहीं है अब हल्दी के हाथ  मिट्टी की खुशबू कम सी होने लगी है ∣ फिर भी आज जो चीज मौजूद है वो है सबके प्रति स्नेह  जहां कोई व्यक्ति किसी के लिए पराया नहीं है ∣ जहां मिठास गुड़ से ज्यादा है लोगों की भाषा की जहां आज भी तहजीब बाकी है ∣

प्रतियोगितावादी युग में

  हिन्दी साहित्य में दो युग विशेष माने जाते हैं जिसमें से एक प्रयोगवाद दूसरा छायावाद है ∣  जिसमें लेखकों ने अपनी रचनाओं में अन्य युग के कवियों से कुछ नया लाने की सोची, जहां पर छायावाद युग में प्रकृति का मानवीयकरण किया गया वहीं प्रयोगवाद में रचनाओं के विषयों को मानव के दुख और उसके मन की कुंठ को देखकर रचनाएं लिखी गयी ∣  जिसका उद्देश्य मानव को उसके अस्तित्व का बोध करना था ∣ आज हिन्दी साहित्य में आधुनिक युग चल रहा है जिससे हम सब भलीभांति परिचित हैं∣ जहां बात आज के दौर में प्रतियोगिता वादी युग की आती है, तो हम सब को नहीं भूलना चाहिए कि आज  आपकी श्रेष्ठता बहुत मायने रखती है  यहां वहीं इंसान अपने क्षेत्र में सफल हो सकता है∣    जिसमें  समय के अनुसार खुद में बदलाव करने की क्षमता है ∣ साथ ही वो हर परिस्थितियों में खुद को बेहतर करने का गुण अपने पास रखता हो  ∣ 

स्वास्थ्य

  स्वास्थ्य जिसका ध्यान  रखना आज सबसे मुश्किल ह़ो गया है    ∣   इस भागदौड़ भरी जिंदगी में  इसकी बेहतरी के लिए क्या करें या न करें इसके बारे में जैसे कुछ भी करने के लिए हमारे पास वक्त ही नहीं रह गया है    ∣   आज हम हफ्ते में एक दो दिन इसके बारे में थोड़ा बहुत विचार विमर्श कर लेते हैं वो भी तब  जब हमारा स्वास्थ्य किसी कारणवश खराब ह़ो गया हो,तब हमें मालूम चलती है उस स्वास्थ्य की कीमत जिसे लंबे समय तक ठीक रखना आज  पूरी दुनिया के लोगों लिए एक चुनौती सा हो गया है    ∣  आज समकालीन समय में जरूरी हो गया है कि हम अपने काम के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें क्योंकि अगर ये खराब हुआ तो हमारे बाकी सारे काम रूक जाएगें ,साथ ही हमारी वो दिनचर्या पूरी तरह से बिगड़ जाएगी जिसका हम लंबे समय से पालन कर रहे हैं  ∣ 

मेरा क्या कसूर था

  कहते हैं बेटियां घर की लक्ष्मी होती है बेटी एक घर की शान होती है, उनके बिना एक घर कहां घर सा होता है जैसी  और न जाने क्या कहकर  उन्हें विशेष उपमाएं दी जाती है  किंतु जब उसी बेटी के साथ कभी कोई अपराध होता है  तब क्यों ये समाज चुप रहता है?   जब उसके अपने ही लोग  कभी उसे दहेज के चलते  जिंदा जला  देते  है , तो कभी मानवता को शर्मसार करते हुए अपने ही लोग के द्वारा उसका स्वाभिमान उससे छिन लेते है   ∣ आए दिन की घटना क्यों सिर्फ यहीं बताती है कि सिर्फ नाम ही है ये बेटी के अनेक व्यवहार तो उसके साथ हमेशा सौतेला ही किया जाता है   ∣ ये सवाल हर नन्ही सी उस जान का है जो माँ की कोख से लेकर इस दुनिया में कही भी सुरक्षित नहीं है   ∣

कीमत

  आज मंहगाई के चलते हर चीज के दाम आसमान छू रहे हैं ∣ जिसके चलते मध्यम वर्ग से लेकर निम्न वर्ग के लोग भी इससे  परेशान हो ग ए हैं ∣ अब तो लोग बस के किराये को लेकर भी बस  कंडक्टर   से एक दो रूपये को लेकर बहस करने लगते हैं ∣कि हमने तो इतना किराया दे कर  रोज सफर किया है और आज एक दम से इतना किराया कैसे बढ़ गया भला उन लोगों को कौन समझाएं कि किराया तो कब से बढ़ गया है किन्तु मंहगाई के चलते अब बस  कंडक्टर  से लेकर दुकान दार भी एक दो रूपये कम देने पर बहुत बहस करने लगे हैं क्योंकि अब सब की जेबों जिस तरह से खाली हो रही है भर उतनी ही देरी से रही है ऐसे में एक दो रूपये भी की भी हानि उठाने से भी लोग पीछे हट रहे हैं ∣

ऑनलाइन शिक्षा के अपने लाभ है तो हानियां भी कम नहीं

शिक्षा एक ऐसा माध्यम जिसके जरिए हम अपने मस्तिष्क का विकास करते हैं  और अपने ज्ञान को बढ़ते हैं ∣ जब इसमें एक  दम से कोई बड़ा बदलाव आ जाएं तो उसका न केवल हमारे आज पर बल्कि हमारे आने वाले कल पर भी प्रभाव पड़ता है ∣ जहां एक तरफ कोरोना वायरस से बड़ी - बड़ी महाशक्तियों की हालात खराब हो गयी जिसका प्रभाव उस देश स्वास्थ्य व्यवस्था पर देखा जा सकता है ∣  वहीं  शिक्षण   संस्थान भी इससे अछूते नहीं रह गए    ∣   ऑनलाइन शिक्षा की बात हम करें तो इसके लाभ के अलावा इसकी हानियां भी कम नहीं  रही जिसका खामियाजा हम आज भी भुगत रहे   है ∣ जब हमें किसी चीज को समझने से लेकर उससे याद करने में काफी मेहनत करनी पड़ रही है ∣  किताबों को पढ़ने की आदत तो जैसे छुट ही गयी है इसका स्थान कब फोन ने ले लिया जैसे हमें इसकी खबर ही न लगी  और आज जब उस किताब को पढ़ने बैठते हैं तब मालूम चलता है कि हम इससे कितने दूर चले से ग ए कभी पूरी किताब को कुछ ही हफ्तों में पढ़कर खत्म करने वाले लोग भी आज इस परेशानी से अछूते नहीं रहे है आज समय आ गया है एक ऐसी व्यवस्था ब...

नागरिक होने के नाते

एक नागरिक होने के नाते हमारे पास क्या अधिकार है और उनकी जरूरत हमें क्यू है इसकी जानकारी हमें है ∣ जिसका जरूरत पड़ने पर हम उपयोग भी करते हैं किन्तु जब बात कर्तव्य को पूरा करने की होती है तब हम उससे पीछे हटने लगते हैं ∣ हमें लगता है कि इसकी जिम्मेदारी से भला हमारा क्या ही फायदा होगा ∣ जबकि अगर हम अपने अधिकारों की तरह अपने कर्तव्य का निर्वहन सही ढंग से करेंगे तो न केवल हमारा बल्कि हमारे आस पास के लोग का भी बहुत फायदा करेंगे ∣ उदाहरण के लिए अगर हम किसी ऐसे स्थान पर जाते हैं जो कि बात करता है सार्वजनिक स्थल की देख रेख करने की वहां की व्यवस्था को बनाएं रखने की  तो हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए  कि जिस तरह हम अपने घर की सफाई करने में कोई कसर नही छोड़ते उस तरह हम  उन स्थल की सफाई रखें   ∣

किताबों के बीच

    तुम सब खरीद सकते हो सिवाय ज्ञान के उसकी तलाश तो खत्म होगी  किताबों के बीच तुम हजार दोस्त बना लो  पर अच्छे दोस्त तो मालूम चलते हैं अपने विचारों के बीच समय की कमी हर पल रहती है पर समय का सही सदुपयोग तुम कर पाओगें जिंदगी के गंभीर हालातों के बीच ∣