Skip to main content

ऐसे ही नहीं मिलती सफलता

 



हम सब की जिंदगी में कई बार ऐसे मोड़ आ खड़े होते हैं∣ जहां चारों तरफ से परेशानी हमें घेरा लेती है∣ वहां सब जगह खड़ा होना जैसे जरूरी होता है∣ 

एक पल के लिए लगता है कि सबकुछ खत्म सा हो गया है हमारी जिंदगी में जहां पर आशा की जगह सिर्फ निराशाओं का घेरा होता हैं∣

आसान नहीं होता ऐसे समय में जिंदगी को हर हाल में अपने अनुसार जीना जहां अपने से ज्यादा दर्द अपनों को हो रहा होता है ∣

' पर कहते हैं न जिंदगी जीना अगर आसान होता तो इस दुनिया में सफलता का प्रतिशत इतना कम न होता' ∣

जब तुम्हे लगे की तुम खुद को बहुत कमजोर समझ रहे हो, तब तुम उस इंसान को याद करना जिसके संघर्ष के आगे तुम्हारी ये मुश्किलें कुछ भी नहीं∣

अंत में सिर्फ इतना ही कहूंगी सबको यहीं लगता है कि इस दुनिया में वो सबसे परेशान, सबसे संघर्ष भरी जिंदगी को जी रहा किंतु उसकी ये सारी गलतफहमी तब दूर हो जाती है जब वो उन लोगों से मिलता है जिनकी जिंदगी ही संघर्ष का पर्याय है∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..