Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2021

𝙉𝙖𝙩𝙞𝙤𝙣𝙖𝙡 𝙨𝙘𝙞𝙚𝙣𝙘𝙚 𝙙𝙖𝙮

आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस है जिस मनाने का उद्देश्य बच्चों को विज्ञान के प्रति जिज्ञासु और जागरूक बनाना है इस दिवस को मनाने की घोषणा सी वी रमन ने की थी जिसमें   चंद्रशेखर वेंकटरमन ने इस खोज में ये बताया था 'कि एक पारदर्शी पदार्थ से गुजरने पर प्रकाश की किरणों के तरंगदैर्ध्य में बदलाव आता है ' प्रकाश प्रकीर्णन के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार ( Nobel Prize) दिया गया और 1954 में भारत रत्न से भी नवाजा गया था. आज ये दिवस भारत के लिए और भी खास है क्योंकि आज इसरो (ISRO) ने 2021 के अपने पहले अंतरिक्ष अभियान का सफल परीक्षण किया. इस अभियान की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें श्रीमद्भगवद्गीता और नरेंद्र मोदी की तस्वीर को अंतरिक्ष में भेजा गया है. यू तो हम कक्षा 5 वी़ं से विज्ञान के बारे पड़ते जा रहे हैं कि कैसे विज्ञान के कारण कम्प्यूटर, स्वास्थ्य, तकनीक, शिक्षा जैसे क्षेत्र में क्रांति आयी वैश्वीकरण आया पूरी दुनिया को घूमना मानव के लिए सम्भव हुआ किन्तु ये बात किसी से छिपी नहीं है कि इस एक विज्ञान के आविष्कार ने नागसाकी को वीरान बना दिया भार...

रण

" जब सच खबर में आने से पहले ही मार दिया जाता है और तब जो खबर दर्शक के सामने पेश की जाती है वो खबर नहीं होती. ऐसी ही कहानी हैं ' रण मूवी' की जिसकी कहानी में एक टीवी एंकर विजय हर्षवर्धन मलिक ( अमिताभ बच्चन) की है जो सच्ची खबर देने में विश्वास करते हैं वही दूसरा न्यूज़ चैनल मिर्च मसाला लगाकर पेश करते है   अपने चैनल को नंबर बनाने के लिए एंकर विजय का बेटा जय (सुदीप)  को प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देखने वाले  मोहन पांडे (परेश रावल )पैसे देते है  इस शर्त पर की वो एक झूठी खबर के जरिये वर्तमान में    सरकार को गिरा देते हैं जिसका पर्दाफाश विजय मालिक के चैनल में काम करने वाला       इन्वेस्टिगेटिंग जर्नलिस्ट पूर्व (रितेश देशमुख) करता है और  विजय मालिक को इस सजिश के बारे में बताता है पहले तो वो इसका विश्वास ही नहीं करते कि लेकिन सबूत देखने के बाद वो इस पर विश्वास कर लेते हैं और अपने एक कार्यक्रम में पूरी सच्चाई सबके सामने पेश करते हैं और सब का पर्दाफाश हो जाता है  इस फिल्म में एक सबसे बड़ी कमी अगर दिखाई देती है तो वो ये...

नौ वन किल्ड जसिका

"नौ   वन किल्ड जसिका मूवी की कहानी सत्य घटना पर आधारित है जो जसिका मार्डर केस के नाम से जानी जाती है जिसे इंसाफ दिलाने में मीडिया की अहम भूमिका रही थी" इस मूवी की कहानी एक मॉडल और मैनेजर जसिका  के हत्याकांड से जुड़ी हुई है जिसके न्याय के लिए उसकी बहन समरिन ( विद्या बालन) कोट जाती है  और अपनी बहन के इंसाफ के लिए न्याय का दरवाजा खटखटाती है क्योंकि जिसने उसका कत्ल किया है वो एक नेता का बेटा है इसलिए वो जेल से कोट तक की पेशी में बेगुनाह साबित होकर लौट जाता है जिसका कारण इसके गवाहों का कोट के सामने झूठ बोलना होता है और फिर पूरे 4 साल बाद आरोपी जेल से बारी हो जाता है तब टाईम आफ इंडिया की खबर एक न्यूज चैनल की एंकर मीरा ( रानी मुखर्जी) को इतना ज्यादा प्रभावित करती है कि वो 'जस्टिस फार जसिका' के लिए स्टोरी कवरेज करती है जिसमें उसकी मदद एक पुलिस वाला भी करता है और अखिरकार इस चैनल की गयी छोटी सी कोशिश जसिका को न्याय दिलाती है इस मूवी की कहानी आम जनता की सुरक्षा, राजनीति, पैसे और पद और जर्नलिज्म की ताकत को बताती है. इसके गाने कही हम रोने को मजबूर करते हैं तो कही हमारे ...

काबिलियत नहीं देखती

सपने पूरा करने के लिए जीना और हर दिन उसे पूरा करने का जुनून रखना आसान काम नहीं होता है  ऐसे में वो लोग जो किसी तरह की कोई बीमारी  के शिकार है उनके लिए सपने पूरा करना (हाथ पर सरसों जमाना है) असम्भव काम को सम्भव करना है  हमारे सामने गुजरते वो लोग जो खुद को हर दिन बेहतर करने के अपनी शारीरिक अक्षमता से हार नहीं मानते बल्कि अपने जुनून से अपने सपनों को पूरा करते है ऐसे लोगों में एक नाम जिनका अभी हाल में जनवरी में निधन हो गया है वेद मेहता जो पेशे से एक लेखक थे उन्हें एक बीमारी के चलते 3 साल की उम्र में अपनी आंखों की रोशनी खो दी किन्तु अपने सपनों को मरने नहीं दिया और उनका जन्म भले सरहद के उस पर पूर्व लाहौर में 1934 को एक पंजाबी परिवार में हुआ किन्तु उन्होंने अपने सपनों की उड़ान भरने के लिए अमेरिका छलांग लगायी और वहाँ शिक्षा ग्रहण की  और उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद लेखन कार्य में अपना जीवन समर्पित किया जिसके लिए उन्होंने अमेरिका में सम्मानित भी किया गया. उन्होंने कुल 24 किताबें लिखी है जिसमें उन्होंने संस्मरण भी लिखा .  उन्होंने कभी अपनी दृष्टि हीनता को अपनी सफलता के...

क्या तैयार हो तुम

  पढ़ाई की तैयारी करना और किसी परीक्षा को पास करना अलग बात होती है किन्तु जब हम किसी जाब इंटरव्यू के जाए उसकी बात और भी अलग हो जाती है जिस समय इंटरव्यू लिया जाना उस समय हम सिर्फ घड़ी को ही देखते हैं एक तरफ मन की हल चले दूसरी तरफ  एक 20 साल के अनुभवी व्यकितत्व के सामने अपने को अभिव्यक्त करना खुद को अभिव्यक्त करना बहुत ही भिन्न हो जाता है  जहाँ पर मालूम चलता है कि हम खड़े ये हमें अब मालूम चलेगा  जिंदगी की असली परीक्षा शुरू होती है यां जहाँ इस बात का घंमड नहीं रह जाता है कि हम कभी ज्यादा नंबर से पास होने वाले व्यक्ति रहें या हमने हमेशा क्लास में अच्छा प्रदर्शन किया है.  " क्या तैयार हो तुम किसी भी जाब के इंटरव्यू के लिए  यदि हां तो हार्दिक  शुभकामनाएँ  यदि न तो तैयारी करने के लिए  लक्ष्य आपका साथ दे.

मर्यादा मत तोड़ो

अखबार हो या खबर देखने के लिए टीवी ज्यादातर हमें ऐसी की खबर देखने को मिलती है जिसे देखकर हम ये सोचने को मजबूर हो जाते हैं कि आज सच में क्या मनुष्य में नैतिकता खत्म हो जा रही है  या वो कभी थी ही नहीं अगर हम भारतीय साहित्य को उठाकर देखे तो हम पाएंगे जब जब मर्यादा टूटी है तब तब प्रलय आयी है  जिसकी कीमत एक स्त्री ने चुकायी है भले वो द्वापरयुग में आयी दुर्योधन जो बदला लेना चाहता था पांडवा पुत्र से किन्तु शतरंज के खेल में युधिष्ठिर की बोली लगाने को विवश करने से लेकर द्रोपदी के वस्त्र हरण तक मर्यादा की बात की गयी है महाभारत में युद्ध का कारण भले ही राज्य साम्राज्य को लेने के लिए हुआ जैसा प्रतीत हुआ हो किंतु उसका तत्कालीन कारण द्रौपदी के वस्त्र हरण था. जब मर्यादा टूटी तब तब युद्ध हुए. धर्मवीर भारती का लिखा हुआ अंधा युग में एक कविता की पंक्ति हम सब पाठकों को मर्यादा की वास्तविकता बताती है जो वो कहते हैं " मर्यादा मत तोड़ो तोड़ी हुई मर्यादा  कुचले हुए अजगर सी तुम को कुचल कर रख देगी".

बुरा जो देखन में चला

कबीर हिन्दी साहित्य में बहुत अहम भूमिका रखते हैं उनके दोहे हो या उलटवाँसियां वो हर चीज में वास्तविकता को ऐसे रखते हैं कि पाठक वर्ग ये सोचने को मजबूर हो जाते हैं कि ये कैसा लिख दिया गया. कबीर का एक दोहा आज के समय में बहुत विचारनीय है जो कि  ' माटी कहे कुमार से क्या रोधे तु म्योही एक दिन ऐसा अबेगा में रोधूगी तुही' इस के माध्यम से कबीर ये कहने की चेष्टा कर रहे हैं कि जिस तरह तु मुझे रोध रहा है मेरे अस्तित्व को खत्म कर रहा है एक दिन तुझे उस ही मिट्टी में मिल जाना है  आज समकालीन समय में जहाँ न बाग न वन कुछ भी शेष नहीं रहने दिया जा रहा है सभ्यता को विकसित करने के नाम पर हर जगह मनुष्य अपना अधिग्रहण कर रहा है और अगर उसे ऐसा करते हुए कुछ जीव जानवर मिल जाते हैं तो वो कहता है कि लोग हमारे घर में घुस रहें हैं जबकि वास्तविकता ये है हम लोग उनके घर पर घूस रहे हैं आज अवाम की जनता में बड़े राजनीतिज्ञ ये डंका बजा रहे हैं कि हम अच्छे और वो बुरे हैं  जबकि जनता सब कुछ जानती है जिस पर कबीर का दोहा सच लगता है बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपना, मुझसे बुरा न कोय ।। ...

कोरोना अभी

कोरोना वायरस एक बार फिर गति पकड़ रहा है कोरोना वायरस के केस फिर ज्यादा संख्या में आने लगे हैं जिसके चलते जनता को मास्क न पहनने पर जुर्माना भरना पड़ सकता है  अगर आप फिर से कोरोना वायरस के साए में नहीं जीना चाहते तो सावधान हो जाईए जैसे आप, कल कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहन रहे थे उसे फिर पहनना शुरू कर दे  इसके बचाव के लिए सभी को सर्तकता बहुत जरूरी है महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते कुछ जगह पर फिर 1 हफ्ते का लॉकडाउन लगा दिया गया है वहीं दूसरी ओर कर्नाटक में भी कोरोना वायरस को लेकर सख्ती बढ़ा दी गयी है.

अनोखा सा

    बहुत सी ऐसी चीज देखने की  है जिसे हम देखकर जीवन की सम्भावना को ओर भी बड़े रूप में देख सकते हैं  जिसकी सम्भावना बहुत अनंत है कि अगर कभी हमें ऐसा कुछ करने को मिला तो हम बहुत बेहतर ढंग से वो काम करेगें .  फिर भले वो लाइफस्टाइल की श्रेणी में आता  TLC channel ho ye Discovery channel जिसमें   Man vs. Wild   देखना आज भी उतना भी रोचक होता है जितना की पहले था  वहीं TLC channel पर प्रसारित होने वाला  Ravinder ' s kitchen जो भारतीय खाने को अमेरिका के स्वाद जैसे बनाते हैं जिसमें तरकीब भारतीय खाने की तरह होती है भले फिर वो पंजाब का प्रसिद्ध मक्के की रोटी और सरसों का साग ही क्यों न हो.  आज मौजूदा समय में जब रोज हम टीवी में कुछ सीरियल और दिन भर हिन्दी अंग्रेजी न्यूज़ चैनल देखते हैं जो कभी कभी हमें थोड़ी उबाऊ सी लगती है   तब  कुछ देखना जो न सिर्फ हमारी जिज्ञासा और कुछ जानने की इच्छा बढ़ता है बल्कि हमें कुछ नया सीखने को भी देता  है.

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

मातृभाषा जो कि माँ द्वारा बोली गयी भाषा होती है एक बच्चा जब पैदा होता तो वो जब सबसे पहले कोई शब्द बोलता है तो मां हो ये जरूरी नहीं किन्तु वो मातृभाषा का शब्द ही होता है  आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस है जिसका का उद्देश्य विश्व में भाषाई और सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषिता को बढ़ावा देना जिसके मनाने की घोषणा यूनिस्को ने की थी बता दे कि  ढाका यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों और सामाजिक कार्यकर्ता ने अपनी भाषा बांग्ला को बचाने के लिए 21 फरवरी  1952 को आंदोलन किया जिसमें कुछ आंदोलनकारी शहीद हो ग ए थे. उसके पश्चात सन् 1999 में यूनिस्को ने 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाने की घोषणा की थी वर्तमान समय में बच्चे को सबसे पहले अगर कोई भाषा सीखने की जरूरत है तो वो मातृभाषा है जिसे वो बचपन से ही सुनता आता है जिसका शब्द उसे शब्दकोश में ढूंढने की जरूरत नहीं होती हैं क ई रिसर्च में ये बात सामने आयी है कि बच्चे अन्य भाषा की तुलना में मातृभाषा में किसी चीज को बेहतर ढंग से समझते हैं भारत में पूरे 34 साल बाद नयी शिक्षा नीति लायी जा रही है जिसकी सबसे अच्छी बात कुछ है तो वो ये...

𝐒𝐭𝐮𝐝𝐞𝐧𝐭 𝐨𝐟 𝐭𝐡𝐞 𝐲𝐞𝐚𝐫

स्कूल से लेकर कॉलेज तक में सबकी अगर कोई एक प्रबल अभिलाषा होती है तो वो सबसे अच्छा एक स्टूडेंट बनने की होती है जिस तरह स्कूल में ' मिस एक्सीलेंस, मिस मॉडल, मिस नूतन, मिस कमला नेहरू बनाया जाता है वैसे ही कॉलेज     के स्तर में 'स्टूडेंट आफ द ईयर' बनना हर कोई छात्र का ख्वाब होता है जिसे लेकर वो कॉलेज में अपना कदम रखता है जहाँ क ई सपने उसके केवल इसलिए टूट जाते हैं कि वो वहां के वातावरण से बहुत प्रभावित होता है वही दूसरी ओर वो बाहर की चकाचौंध भरी जिंदगी में खुद को कम आंकने लगता है  कि वो कुछ ज्यादा ही अभिलाषा कर रहा है यहाँ पर कुछ काम आता है तो वो उसका खुद का जुनून और मेहनत खुद पर विश्वास. हम अक्सर सुनते आए हैं कि स्कूल में जो पढ़ा वो कॉलेज में काम नहीं आता कॉलेज में जो पढ़ा वो पेशवर जिंदगी में काम नहीं आता सबके अपने नियम कायदे होते हैं हम भले स्कूल से लेकर कॉलेज तक पढ़ते हैं किन्तु हमारी असली पढ़ाई कॉलेज  से पढ़ने के बाद शुरू होती है जहाँ हमारी गलती करना सामान्य नहीं होता जहाँ खुद की पराकाष्ठा बनाए रखने के लिए हर दिन आज से अब बेहतर करना होता है. 𝐒𝐭𝐮𝐝𝐞𝐧𝐭 ?...

वीर शिवाजी

  शत्रु कैसा भी हो किन्तु उसे कभी कमजोर नहीं मानना चाहिए , एक छोटी सी कोशिश भी लगातार करते रहने से एक बड़ा काम पूरा किया जा सकता है, जैसे विचार रखने वाले शिवाजी  जिनका जन्म भले महाराष्ट्र में हुआ हो किन्तु वो हर भारतीय के दिल में है   वो भले ही 16 वी शताब्दी के महानायक थे जो मुगलों से लौह लेने में कभी पीछे नहीं रहे उनके लिए मातृभूमि सबसे ऊपर थी  आज उस वीर सपूत शिवाजी की जयंती है आज के दिन ही उनका जन्म हुआ था उन्होंने ' मराठा साम्राज्य ' की स्थापना की थी और उन्होंने छापेमार युद्ध नीति का सूत्र पात किया था साथ ही उन्होंने सामंतवाद का पुरजोर विरोध किया था उनकी ताकत का  अंदाज  हम इसे लगा सकते हैं कि औरगंजेब जिसने भारत को नुकसान पहुंचाने की कोई कसर नही छोड़ी थी सिखों के गुरु को मार दिया था उसे डर था कि अगर कभी उसका शिवाजी से युद्ध होता है तो वो उसमें हार जाएगा जिसके चलते उसने उन्हें अपने महल एक संधि करने के लिए बुलाया और उन्हें नजरबंद कर दिया कुछ समय पश्चात शिवाजी उस जगह से भाग निकले और फिर  युद्ध के रण में मिले जहाँ शिवाजी ने उसे  पराजित कर दिया उन...

सेपियन्स

  भविष्य के प्रति मानव की सोच और मानव के विकास के भूतकाल को बताती है   सेपियन्स सेपियन्स जो की " युवाल नोआ हरारी " ने लिखी है जिसमें वो मानव विकास को बताते हैं जिसमें वो संज्ञानात्मक क्रांति से लेकर कृषि क्रांति, वैज्ञानिक क्रांति में मानव के विकास को संक्षिप्त रूप में बताते हैं कि मानव का विकास कैसे हुआ उसने आग की खोज कैसे की, कृषि क्रांति कैसे हुई, मानव ने खुद को कैसे तराश इसके साथ ही वैज्ञानिक सोच ने मानव के जीवन में कितनी सम्भावना को लेकर आए मानव .  सेपियन्स ( मानव जाति का सक्षिप्त इतिहास) को चार खंड में बांटा गया है जिसमें 𝟭. संज्ञानात्मक क्रांति 𝟮. कृषि क्रांति 𝟯. मानव - जाति का एकीकरण 𝟰. वैज्ञानिक क्रांति है जिसमें कुछ आकर्षक बिंदु है जो हमारी जिज्ञासु प्रवृत्ति को बढ़ाते हैं जिसमें ज्ञान का वृक्ष, इतिहास का सबसे बड़ा धोखा, इतिहास में कोई अन्याय नही, पैसे की खुशबू, मजहब का सिध्दांत, अज्ञान की खोज जैसे महत्वपूर्ण विषय है. सबसे महत्वपूर्ण इसके कुछ मुख्य बिंदु की परिभाषा  युवाल नोआ हरारी के अनुसार " आग - ने हमें शक्ति दी वार्तालाप - ने ह...

𝗧𝗶𝗺𝗲 𝗧𝗮𝗯𝗹𝗲

आधुनिकीकरण की देन है घड़ी  एक घर में जितने लोग नहीं होते उसे कही ज्यादा घड़ी होती है जिसके अनुसार हर काम होते हैं और घड़ी के टाईम को देखने के लिए हाथ की घड़ी से लेकर कम्प्यूटर के टूलबार में लगी घड़ी का हम उपयोग करते हैं और समय को देखते हैं सुबह कितने बजे उठना है कॉलेज, स्कूल और ऑफिस जाने से  लेकर हर चीज हम घड़ी के अनुसार करते हैं. 𝗧𝗶𝗺𝗲 𝗧𝗮𝗯𝗹𝗲 न्यूनिवर्सटी का होता तो एक है किन्तु सब लोग उसके अनुसार आते और जाते हैं कोई इसमें ज्यादा विशेष नहीं होता  समय सबके लिए एक जैसा होता है. आज के दौर में हम इस घड़ी के इतने ज्यादा उपयोक्ता है कि हमारे हर काम इसको  देखकर होते हैं जिस दिन घर की सारी घड़ी बंद हो जाएं , उस दिन  हमें सबसे ज्यादा जल्दी घड़ी को ठीक करने और घड़ी में सेल डालने की होती है. जिंदगी का टाईम लेबल भले सबका अपनी प्रतिदिन के दिनचर्या जैसा हो किन्तु सबकी एक ही जैसी घड़ी होती है किसी को 24 घंटे से ज्यादा समय नहीं  मिलता  किन्तु फर्क महज इससे होता है कि कोई खुद के व्यक्तित्व  बनाने के लिए उस समय का ऐसा उपयोग करता है कि वो भीड़ में होकर भी अ...

हक मांगने से मिलता है

20 फरवरी को सामजिक न्याय दिवस है जिससे मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली असमानता को दूर करना है  वैसे तो समाज में अनेक तरह की असमानता मौजूद है जिसमें व्यक्ति जाति,धर्म और भाषा बोलीं में विभाजित है परंतु आज अगर किसी समानता को सबसे ज्यादा खत्म करने की जरूरत है तो वो है महिला के लिए समाज में व्याप्त रूढ़िवादी सोच और अंधविश्वास है   कहने को तो अमेरिका जैसे देश में पहली महिला उपराष्ट्रपति एक महिला बनी है पर  आज महिलाओं को संघर्ष उतना ही करना पड़ा रहा है जितना की कल था आज भारत में महिला वायुसेना से लेकर रक्षामंत्री और वितमंत्री की भूमिका भी निभा रही है किन्तु जमीनी स्तर पर आज भी उन्हें बहुत तरह असमानता झेलनी पड़ रही है जरूरत है कि आज उनके लिए     समानता की बात की जाएं  जहाँ महिलाओं को  निराशा  झेलनी पड़ती है बात सामान्य पद की हो या वेतन की. आज अगर देश की महिलाओं को खुद के लिए समानता का हक चाहिए तो उन्हें खुद आगे आना होगा और अपने हक के लिए लड़ना होगा अपना हक लेना होगा.

चाह नहीं

जब व्यक्ति के लिए स्वर्ग की कोई कामना नहीं रह जाती तो तब वो  लिखता है ' मुझे तोड़ लेना वनमाली  उस पथ पर देना फेंक   मातृभूमि पर शीर्ष चढ़ाने  जिस पर जाते वीर अनेक' माखनलाल चतुर्वेदी की ये कविता को आज पूरे 100 साल हो ग ए जिसे आज एक फिर कालजयी बनाने की कोशिश की जा रही है जो कि सराहनीय कार्य हो सकता है अगर हम संघर्ष करने को तैयार हो खुद के जीवन को साधारण रखकर अपने ख्वाब को आगे रखे " कहते हैं कि आसमान में वही चीज उड़ती है जो हल्की होती है " क्या आज हम तैयार है एक ऐसी जिंदगी को लेकर जहाँ केवल कष्ट हो भारतीय महाकाव्य में रामचरितमानस में एक जगह बड़ा अच्छा संवाद होता है जहाँ राम सीता को अपने साथ इसलिए वनवास नहीं ले जाना चाहते क्योंकि वो जनक की बेटी है जिसने कभी कांटों पर पांव नहीं रखा , किन्तु सीता राम के साथ जब वनवास गयी तो वो एक रानी यहाँ अयोध्या की पुत्र वधू नहीं बल्कि राम की धर्म पत्नी बनकर गयी. अनेक कष्ट के बावजूद उन्हें वनवास में अपना समय बिताया. तुलसीदास ने रामचरितमानस लिखते हुए राम को भगवान माना किन्तु सीता को उन्हें एक सामान्य इंसान की तरह रखा जहाँ उन्होंने स...

मस्तिष्क और याद्दाश्त का सम्बन्ध

कभी कल्पना कि है क्या अपने कि अगर हम किसी चीज को याद रखने की क्षमता नहीं रखते तो हमारे कोई काम नहीं होते यहाँ तक कि एक राज्य चलने वाले राजा को ये भी नहीं मालूम होता कि उसे जनता से कितना टैक्स वसूलना है जैसे जैसे मानव विकास करता गया वैसे वैसे उसने अपने मस्तिष्क का उस तरह विकास किया जिससे कि वो किसी चीज को याद रख सके .  आदिमानव से पहले जब दुनिया में    सेपियन्स      ( मानव) था उसने भविष्य के बारे में सोचने की कल्पना तब कि जब उसने कृषि क्रांति को देखा और उसने इस पर ध्यान दिया कि एक समय पर फसल ज्यादा तेजी से उगती और विकसित होती है. और उसने भविष्य के लिए ये अनुमान लगाया कि अगर आने वाले समय में बारिश होगी तो फसल अच्छी होगी अगर हम ये मालूम चल जाएं कि बारिश किस हिसाब से होगी तो हम उस के अनुसार नदी खोदे. आज घर की चाबी रखने से लेकर किसी अनजान व्यक्ति के नाम और चेहरा याद रखना आज भले ही आसान है किन्तु एक समय उसके लिए मनुष्य ने अथक परिश्रम किया था .  मौजूदा समय में मनुष्य की प्रतियोगिता एक रोबोट से होने वाली है जो उसकी तुलना में चीजों को सीखने में अधिक ते...

मानव जाति के लिए खतरा

आतंकवाद   जिसने  मानव जीवन को तहस महस कर दिया है अमेरिका में हुआ आतंकवादी हमला 9/11 प्रमाण था   जिसकी जबावी कार्यवाही में अमेरिका को पूरे 10 साल लग  गए और भारत में  26/11 की  आतंकवादी  घटना सबका दिल दहलाने वाली थी जिसने हसंती  खेलती मुम्बई को वीरान कर दिया था जिसका मुख्य आरोपी दाऊद इब्राहिम था   जिसमें करीब 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई और लगभग 700  ल़ोग घायल हुुए  और  अभी  हाल में हुई  घटना 14 फरवरी 2019 ने भारत  को झकझोर दिया  और  इस घटना को पुलवामा आतंकी हमला नाम दिया  जिसमें भारत ने अपने करीब 40 सैनिक को खो दिया जिसको आज पूरे दो साल हो ग ए है आतंकवादी  संगठन को पनाह देने वाला पाकिस्तान भले ही हर बार खुद को इसे अलग रखने को कोशिश करता रहा है किन्तु ये बात किसी से छिपी नहीं कि अलकायदा जैसे आतंकवादी संगठन उसके ही पास पले बढ़े. आज समकालीन समय मानव सभ्यता को बचाने के लिए जरूरी है कि इन्हें जड़ से खत्म करे क्यों कि आधुनिक होकर भी अगर हम आतंकवाद पर नियंत्रण नहीं रख सके तो हमारा जीवन हमेशा...

विश्व रेडियो📻 दिवस

R  A D I O  आप देख रहे हैं सखी सहेली ,  कृषि दर्शन, भारत की एक खोज जैसे कार्यक्रम कभी लोग सुना करते थे हर घर में रेडियो होना जब सामान्य सी बात नहीं थी तब उस समय रेडियो इतनी चर्चा में था कि दहेज के रूप में घर में रेडियो आना बड़े अभिमान का प्रतीक देता था  जब घर में टीवी नहीं था तब रेडियो हुआ करता था जिसमें महात्मा गांधी से लेकर देश के प्रधानमंत्री त क इसका उपयोग करके जनता के बीच संवाद करते थे जो आज भी एक सिलसिले वार रूप में चला आ रहा है जिसमें हम हर रविवार को प्रधानमंत्री के' मन की बात' के रूप में सुनते हैं. रेडियो लोगों से न सिर्फ उनके काम की बात सरल माध्यम में करता है बल्कि उनके काम से जुड़े विषय पर भी लोगों से बात करता है बात भले पोलियो की दवाई की जागरूकता की हो या स्वच्छता की हो रेडियो ने अपनी भूमिका बखूबी निभायी है. आज वर्तमान समय में रेडियो के क ई स्टेशन आ चुके हैं और सबसे अच्छी बात ये है कि आज कम्युनिटी रेडियो भी बड़ी सुर्खियों बटोर रहा है कम्युनिटी रेडियो ऐसी जगह पर जाता है जहाँ अन्य संचार के साधन नहीं पहुंच सकते ये एक भाषा बोली के लोगों को साथ में जोड...

एक पक्ष को देखकर बोलना क्या सही है

वैसे तो सभी देशवासियों को कानून के समक्ष समानता का अधिकार है उन्हें अपने विचार को रखने की आज़ादी है वो कही भी बसने की आजदी रखते हैं फिर भी जब क ई बार जमीनी स्तर पर इसे रखकर देखे तो दृश्य कुछ अलग सा होता है लोग समान होकर भी समान नहीं होते एक बस में बैठकर भी समान नहीं होते और कभी कभी तो हद ही हो जाती है जब एक तरह के लोगों को ज्यादा दूसरों को कम महत्व दिया जाता है. स्कूल में यूनिफॉर्म रखने का मकसद क्या है इसका उत्तर सबका भिन्न हो सकता है किन्तु इसे लाने की क्यों जरूरत है इसमें सब अपना सामान्य मत देगे कि सब एक जैसे वेषभूषा में जब होगे तो किसी में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होगा. आज भले ही हम और आप आरक्षण का विरोध एक तबके का सिर्फ इसलिए करते हैं क्योंकि हम कुछ लोगों को उसका दुरूपयोग करते देखते हैं किन्तु जब कुछ लोग अपनी प्रतिभा और कौशलता के कारण भी उस स्थान पर नहीं पहुंच पाते तो हम कुछ नहीं बोलते हम अपने विचार हमेशा रखते समय ये ध्यान रखना चाहिए कि ये हर तबके के लिए सही है कि नहीं वैसे भी आज भी क ई गलियारों में समानता की पहुंच दूर दूर तक दिखाई नहीं देती. हम बेबसी कहे किसी की   हम भी चा...

असमानता बड़ी समस्या बनी

एक तरफ जहाँ एक वर्ग अमीर होता जा रहा है वही दूसरा वर्ग गरीब से अति गरीब की ओर जा रहा है जहाँ लोगों को कुपोषण जैसी समस्या होना आम बात सी हो गयी है. जब हम सतत विकास की बात करते हैं तो उसके लिए ये महत्वपूर्ण हो जाता है कि हम असमानता को खत्म कर सभी को एक रेखा में लाएं. तब ही समानता लाने पर जोर देना विवेकपूर्ण काम होता है. आज न अल्पविकसित देश, विकासशील देश दोनों में ही असमानता दिन दिनों बढ़ती जा रही है  इसलिए हमें जरूरी है कि हम समाज के हर तबके को मूलभूत आवश्यकताओं को देने की कोशिश करे उनके लिए नियम बनाए और उसकी दिशा के लिए सतत विकास को बढ़ावा देने वाली योजना बनाए. असमानता को खत्म करना है तो समानता की ओर जाए समानता के लिए  पहले करे सब का विकास न हो कोई भूखा  कोई न दुखी इसलिए जरूरी है  करे बेहतर काम समानता को बढ़ावा देने के लिए थोड़ी मेहनत कड़ी न हो किसी के भूखे पेट न हो किसी के घर भोजन की थाली खाली आज से ही ( संकल्प ले न रहे कोई भूखा इसके लिए हम भी करें थोड़ा खाने पीने की चीज का उपयोग समुचित)

अभिव्यक्ति की आज़ादी

भारत का संविधान अपने नागरिकों को समता के अधिकार के अलावा अभिव्यक्ति की आजादी का भी अधिकार देता है ∣ जिसमें मीडिया को भी शामिल किया है भारत में अमेरिका की तरह मीडिया को अलग से अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार प्राप्त नहीं है बल्कि जितना देश की जनता को अधिकार है ∣ उतना ही मीडिया को भी अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार है ∣ वैसे मीडिया को सरकार का चौथा स्तम्भ माना जाता है जिनमें पहला स्तम्भ विधायिका, दूसरा कार्यपालिक, तीसरा न्यायपालिका है ∣  जिसमें मीडिया का काम सरकार और जनता के बीच समन्वय तो बनाना है ∣ साथ ही साथ जनता की आवाज सरकार तक भेजना है जिससे जनता की परेशानी खत्म हो ∣  इसके अलावा मीडिया के पास यहाँ भी अधिकार है कि वो सरकार की आलोचना तथ्यों के साथ वहाँ तक कर सकती है ∣ जहाँ तक वो सरकार की मानहानि नहीं करती अर्थात वो अपने लिखे या बोले गए शब्दों के द्वारा ऐसा कोई क्या नहीं करती जिससे सरकार की स्थिरता भंग हो ∣  जिसमें अभिव्यक्ति की आज़ादी का अधिकार जो की अनुच्छेद 19( 1) में दिया गया है ∣ जिसके अनुसार भारत की जनता को अपने विचारों की अभिव्यक्त करने की स्वतंत्रता है उसे भाषण देने ...

हम तो समझदार है

आज जहाँ एक ओर हम तकनीक से ज्यादा नजदीक आए हैं वहीं दूसरी ओर एक पीढ़ी जिस उम्र में शारीरिक और मानसिक श्रम करती है वो फोन और लेपटॉप की लत्त का शिकार सी हो गयी है जहाँ वो हद से ज्यादा फोन और लेपटॉप का उपयोग कर रहे हैं फिर चाहे छोटे बच्चे ही क्यों नहो जिनको कभी उनके माता पिता ने फोन इसलिए पकड़या कि वो उन्हें अपने काम करने दे और कुछ देर उन्हें खाली छोड़ किन्तु उन के इस खालीपन के कारण आज बच्चे माता पिता से ज्यादा फोन के करीब आ गए हैं. आज हम सब को एक बार अपनी इस छोटी सी पीढी पर भी ध्यान देने की जरूरत है  जिससे हमारा ध्यान हट गया है. हम तकनीक के साथ बच्चों को जोड़े ये बहुत सकरात्मक पहल है किन्तु इस बीच हम उन्हें अधिक से ज्यादा इसका उपयोग करने को छोड़ दे ये कही न कही उनके स्वास्थ्य के लिए खराब है.

भूमंडलीकरण के दौर में भारत की नयी राह

भारत में भूमंडलीय करण का दौर भले ही 1990 के बाद माना जाता है किन्तु उसकी शुरूआत तो भारत में 16 शताब्दी में ही हो गयी थी जब भारत में ईस्ट इंडिया कम्पनी में आयी थी ये बात और थी कि उस समय भारत ब्रिटेन का एक उपनिवेशवाद  था जिस पर ब्रिटेन ने हुकूमत की थी. किन्तु आजादी के बाद भारत अपने एक अलग अस्तित्व के रूप में आया जहाँ भारत एक देश के रूप आया जिसके सामने अनेक चुनौती थी अगर उस समय में भारत में वैश्वीकरण होता तो शायद भारत में बड़े रूप में लोगों में असंतोष फैला जाता है कहते हैं 'आवश्यक ता आविष्कार की जननी है 'भारत में 1980-90 के बीच में भुगतान संतुलन की ऐसी परेशान खड़ी हो गयी जिसका मुख्य कारण विदेशी मुद्रा का खत्म हो जाना और बाहर से अधिक आयात करना था. भारत में नरसिम्हा राव की सरकार ने भारत की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए या कहा जाए तो भारत की ऐसी स्थिति से निकालने के लिए जब भारत को रिर्जव बैंक का सोना गिरवी रखने की नौबत आ गयी  " नयी आर्थिक नीति "लानी पड़ी जिसका लोगों ने स्वागत कम और आलोचना ज्यादा की और कई आलोचकों ने तो ये भी कह दिया कि ये नयी आर्थिक नीति केवल अमीरों के...

Sunday thought

निगाहें चाहे किसी की तरफ हो तुम्हारी अक्सर आईना तुम ही लोगों के बन जाते हो.  लोग कैसा भी सलूक करे तुम से तुम्हारी  गुस्ताखी अक्सर अखबार नामा हो जाती है. फिजूल की बातें अक्सर लोग से हो जाती है .  मिन्नत मांगों की सारी ख्वाहिशें पूरी हो उसकी जिसने दिन और रात धूप और छाव को खुद पर असर नहीं होने दिया. गुजारिश करो कि तुम नेक दिल जरूर हो भले लोग कुछ भी कहे तुम्हारे वास्ते. किसी अच्छी आदत को जल्दी छोड़ा जा सकता है किन्तु बुरी आदत को नहीं. थके हुए शरीर होने के बावजूद अगर काम करने की ललक है तो सच में तुम एक नयी दिशा की ओर मुड़ रहे हो. बुरी आदतें और हद से ज्यादा इच्छा बुरी होती है. दिन से ज्यादा लोग बदलते है लोग से ज्यादा अपने बदलते है जरूरत में कम होने वाली हर वो चीज याद रखनी चाहिए जिसने एहन वक्त में साथ दिया जब सुबह खमोश और रात शोरगुल थी.

अहिल्या

जिनकी नजरों में सोने चांदी से ज्यादा अमूल्य  चावल  है क्योंकि ये लोगों का पेट भरता है जो कीमती वस्तुओं को छोड़कर एक फल को चुनती है जो लोगों को फल दे सके ऐसी वीर साहसी अहिल्या बाई की आत्मकथा पर आधारित एक सीरियल ' अहिल्या बाई' शुरू हुआ है ये उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जो इतिहास में कुछ नया जानने की इच्छा रखते हैं इसे इसलिए देखना भी जरूरी है कि इसमें नारी के एक ऐसे रूप को प्रस्तुत किया है जिसमें व़ो दुश्मनों को कड़ी चुनौती देती है वीर और पराक्रम से भरपूर इस नाटक को सभी को देखना चाहिए.अहिल्‍याबाई होल्‍कर को एक ऐसी महारानी के रूप में जाना जाता है  जिन्होने ने भारत के अलग अलग राज्‍यों में मानवता की भलाई के लिये अनेक कार्य किये थे इसलिये भारत सरकार तथा विभिन्‍न राज्‍यों की सरकारों ने उनकी प्रतिमायें बनवायी हैं और उनके नाम से कई कल्‍याणकारी योजनाओं भी चलाया जा रहा है ।

न लिख पाने का दर्द

वो चीज जो कोई भी लिख सकता है वो बहुत सामान्य हो चुका है पढ़ना वो चीज जो ज्यादा बिक चुका है वो आसान है खरीदना वो लोग जो ज्यादा पढ़ चुके हैं बहुत आसान है क्या उन से ज्यादा पढ़ना ? वो आंधी जो क ई बार आ चुकी है क्या आसान है फिर से लाना. आसान है क्या हर चीज लिखना हर कुछ कहना हर किसी के बारे में बताना लोग बहुत लिख चुके हैं कुछ विषय पर क्या नया कुछ लिखना आसान है जो लिखा ही जाना नामुमकिन सा है. न लिखने का दर्द पूछों उनसे जो अक्सर क ई दृश्य को भी देखकर कलम नहीं चल सकते न लिख सकते न कह सकते. न लिखने का दर्द क्या नही है बड़ा.

अगर नाक न होती.

बहुत पहले मैने एक व्यंग्य पढ़ा था जिसका शीर्षक " अगर नाक न होती थी" जिसमें एक बात मु झे सौ गुना  सच लगी कि हमारे यहाँ नाक को लेकर हर तरह के मुहावरे बनाए  गए हैं जिसमें ' नाक झुक  जाना ' शार्मिदा  होना ' नाक कट जाना ' बदनामी होना ' नाक भौह सिकोड़ना ' मुह बनना जैसे मुहावरे अक्सर हम सुनाते हैं आज भी अपनी नाक ऊंची रखने के लिए लोग कितना त्याग कर देते हैं केवल इस लिए कि समाज में हमारा सम्मान कम न हो. हमारे यहाँ नाक को क ई उमा भी दी गयी है  .  ये तो भविष्य के गर्भ में है कि आने वाले समय में  ल़ोग समाज में अपनी नाक ऊंची रखने के लिए अपने सपनों और ख्वाहिश का कितना बलिदान देते हैं फिर भी आज के समय में नाक ऊंची रखने के लिए लोगों का बड़ा संघर्ष चल रहा है जो एक गम्भीर लेखक को ये शीर्ष क  कहने को मजबूर करता है कि ' अगर नाक होती ' तो क्या कल्पना की जाती सम्मान आत्मसम्मान, त्याग बलिदान की. सोचिए आप और हम अगर नाक न होती तो कैसे होते हम??

अगर न होती कहानी

देश ने जब आजादी नहीं पायी थी जब लोगों को अग्रेजों का विरोध करने का भी हक नहीं था तब उस समय लेखक अपनी कहानी में देश प्रेम को जाग्रत करने वाले संवाद लेकर आते थे  और दर्शकों के सामने पेश करते एक समय का सबसे प्रसिद्ध नाटक राजा हरिश्चन्द्र का ' अंधेरी नगरी चोपट राजा था'. तो वही प्रेम की कहानी को लिए आयी मूवी गदर की कहानी हर किसी का मन मोह लेती है  तो वही अंग्रेजी साहित्य में शेक्सपियर का ' रोमियो जुलियट ' ने भी अपने समय में लोगों को प्रेम के मायने बताएं .  आज समकालीन समय में कहानी हर उस जगह पर मौजूद है जहाँ लोगों में आशा मौजूद है कुछ करने का हौसला लिए सपनों को बुन रही है.

हम बीमार ही क्यों होते हैं

स्वास्थ्य जिसकी कीमत अक्सर हमें उसके खराब होने पर ही मालूम चलती है कि इस पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है हम में से कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें सामान्य बुखार भी आराम करने को मजबूर कर देता है तो वही कुछ लोग बुखार होने के बावजूद ऐसे सामान्य काम करते हैं जैसे कुछ हुआ नहीं उनको देखकर लगता है कि ये तो कभी बीमार नहीं होते जबकि सच्चाई इसे विपरीत होती है  सामान्य दिनों की अपेक्षा हमें बीमार होने पर हम दो दिन में ऊब जाते है फिर लगता है यर स्वास्थ्य रहना ही सबसे अच्छा है कम से कम खाने का मजा और काम करने की ताकत तो होती है  आज समकालीन समय में हम युवाओं का स्वास्थ्य वैसा नहीं है जैसा कि होना चाहिए ये बात अलग है कि आज हमारी जीवन शैली भी काफी बदली है. आज समकालीन समय में वो लोग उन लोगों की अपेक्षा बेहतर है जो बहुत कम बीमार होते हैं और जब होते जल्दी ठीक हो जाते हैं. आज तमाम व्यस्तता के बावजूद को अपनी जीवन शैली ऐसी रखे की बीमार कम और काम ज्यादा कर सके.

‌क्यों जरूरत है सूचना का अधिकार जानने की

सूचना का अधिकार 2005 में लाया गया   जो नागरिकों को शासन से ऐसी सूचना को मांगने का हक देता है जो लोक हित और समाज कल्याण से सम्बन्धित होती है केन्द्र में केन्द्रीय सूचना आयुक्त जिसकी नियुक्ति राष्ट्र पति करता है केन्द्रीय सूचना आयुक्त लोकसभा में सरकार के विरोध में खड़ी सरकार के विपक्षी दल के नेता की होती है जिसका कार्य काल 5 वर्ष का होता है  वही राज्य में राज्यपाल राज्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति करता है जो विधानसभा में सरकार के विपक्ष के सबसे बड़ा नेता होता है. व्यक्ति को सूचना प्राप्त करने के लिए एक निवेदन पत्र देना होता है जो कि इलेक्ट्रॉनिक रूप से और हाथ से लिखा होना होता. 2. किस विभाग की सूचना चाहिए और उसका कारण क्या है 3.इस निवेदन के साथ शुल्क भी देना होता किन्तु गरीबी रेखा से नीचे आने वाले लोगों को सूचना मांगने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देन होता. 4. इस सूचना के जरिये व्यक्ति रिपोर्ट, दस्तावेज, लेख, बिल, प्रतिलिपि, आदि है. वर्तमान समय में इसमें कुछ संशोधन किए गए हैं किन्तु उसके बावजूद कानून की विश्वसनीयता बनी है ये आधिकार एक लोकतांत्रिक देश में सरकार से जनता को प्र...

क्या है बजट कैसे होती है इसकी पूरी प्रक्रिया

जिस तरह हम अपनी सैलरी से अपने एक माह के खर्च के लिए और कुछ निवेश के लिए बजट बनाते हैं उसी तरह सरकार एक वर्ष के लिए बजट लेकर आती है जो सब लोगों के लिए छूट और नयी नयी योजना का तौहफा होता है कि सरकार की तरफ बजट केन्द्र में लोकसभा में और राज्य में विधानसभा में पास किया जाता है जिसे केन्द्रीय वित्त मंत्री और राज्य वित्त मंत्री पेश करती है इसे पहले ये राज्य और केन्द्र के सदनों में बिल की तरह पास कराया जाता है जिससे बनने से पहले सभी पक्ष और विपक्ष की राय की ली जाती है और बिल को पास होने से पहले सरकार के पक्ष और विपक्ष के बीच वाद विवाद होता और फिर बहुमत के साथ बिल पास किया जाता है जिसे वितीय बिल कहा जाता है. उसी प्रकार बजट पारित करने से पहले राष्ट्र पति का अभिभाषण होता है जिसमें राष्ट्रपति केन्द्र सरकार की उपलब्धि को बताते है. किसी भी बजट का विश्लेषण करने के लिए की बजट अच्छा है कि नहीं हमें कुछ शब्दावली मालूम होनी चाहिए 1.अतिरिक्त बजट- जिसमें सरकार की प्राप्तियां विनिवेश से अधिक अनुमानित राजस्व के कारण प्राप्तियों (शुध्द उधारियो के अतिरिक्त) के पैसे का अनुमान होता है. 2.वोट आन अकाउंट जब केन्...

Motivation monday

एक गलती अगर हजार गलती करने से रोकती है तो वो गलती नहीं मानी जाती  है तारीख आती जाती है फर्क सिर्फ इससे होता है कि तुम कल से आज कितने बेहतर हो. किताबों से कितनी भी शिकायत कर लो वो हमे कभी हानि नहीं पहुंचाती. रेल से तेज चलने की होड़ में अक्सर हम रास्ता भटक जाते हैं  हर चीज एक समय के लिए उपयोगी होती है अंतर इतना रहा जाता है कि तुम इसका उपयोग किस समय पर करते हो बनावट और दिखावट दोनों ही बुराई का प्रतीक होती है