आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस है जिस मनाने का उद्देश्य बच्चों को विज्ञान के प्रति जिज्ञासु और जागरूक बनाना है इस दिवस को मनाने की घोषणा सी वी रमन ने की थी जिसमें
चंद्रशेखर वेंकटरमन ने इस खोज में ये बताया था 'कि एक पारदर्शी पदार्थ से गुजरने पर प्रकाश की किरणों के तरंगदैर्ध्य में बदलाव आता है ' प्रकाश प्रकीर्णन के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) दिया गया और 1954 में भारत रत्न से भी नवाजा गया था.
आज ये दिवस भारत के लिए और भी खास है क्योंकि आज इसरो (ISRO) ने 2021 के अपने पहले अंतरिक्ष अभियान का सफल परीक्षण किया. इस अभियान की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें श्रीमद्भगवद्गीता और नरेंद्र मोदी की तस्वीर को अंतरिक्ष में भेजा गया है.
यू तो हम कक्षा 5 वी़ं से विज्ञान के बारे पड़ते जा रहे हैं कि कैसे विज्ञान के कारण कम्प्यूटर, स्वास्थ्य, तकनीक, शिक्षा जैसे क्षेत्र में क्रांति आयी वैश्वीकरण आया पूरी दुनिया को घूमना मानव के लिए सम्भव हुआ किन्तु ये बात किसी से छिपी नहीं है कि इस एक विज्ञान के आविष्कार ने नागसाकी को वीरान बना दिया भारत में 26/11 और अमेरिका में 9/11 से सब वकिफ है .
वही आज 21 शताब्दी में विज्ञान के जरिये रोबोट में वो सभी चीजे डाली जा रही है जो मानव में है वो दिन दूर नहीं है जब मानव इनसे प्रतियोगिता करते वक्त खुद हार जाएगा किन्तु उसमें अगर कुछ काम आएगा तो उसके मानवीय मूल्य वरन उसमें और रोबोट ज्यादा अंतर शेष नहीं होगा.
जिस तरह चाकू पकड़ने वाले की सोच पर निर्भर करता है कि वो उसे किसी का कत्ले आम करेगा या साग सब्जी कांटेगा उसी तरह विज्ञान का उपयोग करने वाले व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वो उसका उपयोग मानव के विकास के लिए करेगा या उसके विनाश के लिए.
"भला बुरा न कोई रूप से दिखलाता दृष्टि का ये
गुण भेद बतलाता
कोई देखता कमल की डाली में
तो किसी को तो चांद में भी दाग नजर आता."
( हिन्दी साहित्य से ली हुयी)


Comments