Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2022

हर चीज का अपना इतिहास है

ह र चीज का अपना इतिहास है केवल जानने की इच्छा हो, तो हम उसके बारे में बहुत कुछ जान सकते है ∣ एक नए अंदाज में एक अनोखी कहानी कह सकते हैं ∣ कुछ नया सा अनुभव लिए , कुछ बेहतर कह सकते हैं ∣   केवल कहने का तारीक हमारे पास हो, किसी भी चीज की प्रसिद्धि ऐसे ही नहीं हुई, उसके संघर्ष का अपना ही रहा इतिहास है ∣ जान सको तो जान लो, तुम आज आयी सुर्खियों के बीच पीछे भाग रहे हो,उसके पीछे एक लंबा इतिहास है ∣ केवल तुम्हें जानने की इच्छा हो तो , धीरे से बिना शिकायत किए छोटे छोटे कदम चलने का रहा ये एक सार्थक प्रयास है ∣    

आकर्षण के पीछे की दुनिया

जो जैसा दिखाई देता है वो वैसा होता नहीं है ∣ कई बार आकर्षण  चलते हमें कुछ चीजें इतनी पसंद आने लगती है ∣ कि हम उसे ही अपनी दुनिया समझने लगते हैं ∣ ज़बकि ऐसा होता नहीं है उस आकर्षण के पीछे होती है ∣ कड़ी मेहनत जिसकी सारी हदे पार करके एक इंसान आगे बढ़ता है ∣ इस दुनिया में सबसे मुश्किल है अपनी पहचान अपने दम पर बनाना  , जहां केवल आपकी पहचान और ताकत केवल आप हो और कोई नही ∣   

एक कोशिश तो की जा सकती है

आसान नहीं फिर भी एक कोशिश तो की जा सकती है आसान नहीं जिंदगी जीना  पर चलने की कोशिश तो की जा सकती है जीत कर नहीं तो कुछ चीजें हार कर सीखी जा सकती है हर दिन खुद को बेहतर बनाने के लिए एक छोटी सी कोशिश तो की जा सकती है मंजिल की तलाश ही में सही पर अपने लिए एक बेहतर  जंग तो लड़ी ही जा सकती है ∣  

क्यों मनाया जाता है World Tourism Day जानें

हर साल 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day)  मनाया जाता है ∣ इस दिवस को मनाने का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है ∣ इसे दिवस मनाने की शुरुआत   सयुंक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन( UNWTO) United Nations World Trade Organization ने की थी ∣ इस साल इसकी मेजबानी इंडोनेशिया कर रहा है ∣  गौरतलब है कि इस देश की आय आर्जन का मुख्य स्त्रोत पर्यटन ही है ∣  आज हम जानेंगे, इससे जुड़ी हुई कुछ खास बातें और इस दिवस को मनाएं जाने का कारण 27 सितम्बर को ही क्यों मनाया जाता है? विश्व पर्यटन दिवस बता दें ,कि सन्  27 सितम्बर 1970 को   सयुंक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन( UNWTO) United Nations World Trade Organization को शामिल किया गया था  ∣ उसके बाद से 1980 में इस दिवस को मनाने की घोषणा की गयी ∣ इसका मूल उद्देश्य विश्व भर में पर्यटन को बढ़ावा देना है ∣    इस दिवस को मनाने के साथ, हर साल इसकी एक थीम भी निर्धारित की जाती है ∣ जो कि इस बार' Rethinking Tourism' रखा गया ∣ इसका उद्देश्य महामारी के बाद फिर से लोगों को पर्यटन के लिए आकर्षित करना ह...

शक्ति स्वरूपा

नवरात्रि का त्यौहार विशेष माना जाता है वैसे तो हम देवी माँ की पूजा पूरे वर्ष करते हैं ∣ किन्तु ऐसा माना जाता है नवरात्रि में माता रानी की आराधना करने से शीघ्र सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है ∣ शक्ति स्वरूपा माता देवी की पूजा आराधना करके हम  एक नयी ऊर्जा को पाते हैं ये वही ऊर्जा है जिसके दम पर हम जीवन की विकट से विकट परिस्थितियों में खुद को सकरात्मक रखते हैं  ∣ कई बार हमको लगता है कि  हमारे हाथ सब जाता जा रहा है हमारे वश में कुछ भी नहीं है  ∣   ऐसे समय में माता की चालीसा और उनकी आराधना करने से हमें असीम ऊर्जा मिलती है  ∣ जो हमें जीवन की विकट परिस्थितियों का सामना कर आगे बढ़ने में मदद करती है जहां हमारे अपने भी एक समय के बाद हमें नहीं समझ पाते हैं ∣ वहां पर हम अपनी सारी समस्या मां के चरणों में रख खुद को निश्चिन्त कर लेते हैं∣

इसलिए मनाया जाता है ' international Daughters Day' जानें

 हर साल सितम्बर के चौथे रविवार को 'International Daughters Day'  मनाया जाता है ∣  इस दिवस का उद्देश्य लड़कियों के साथ हो रहे लैगिक भेदभाव को रोकना है ∣ आज भी देश में लड़के के जन्म को जहां एक त्यौहार जैसे मनाया जाता है ∣ वहीं लड़कियों के जन्म पर  घर में लक्ष्मी आयी है कहते हुए ,अक्सर समाज में बेटियों को बोझ सा समझ जाता है ∣ कम उम्र में बाल विवाह, न्यूनतम शिक्षा उन्हें दी जाती है ∣  जहां पर आज भी   सबसे बड़ी विडंबना ये है कि  अच्छे शिक्षित परिवार की सोच लड़कियों के लिए वही रूढ़िवादी होती है ∣ अगर एक लड़की भी पैदा हो जाएं तो उन्हें वो भार लगने लगती है ∣ इस सोच को बदलने की जरूरत है ∣  हम सब को उस सोच को खत्म करना होगा ,जहां पर लड़की मतलब केवल बोझ है जिसका जल्दी विवाह कर उससे अपनी जिम्मेदारी  छुड़ा ना है ∣ आज हमें ये समझना होगा जिस तरह एक घर में बेटे की जरुरत है उसी तरह एक बेटी की भी जरूरत है ∣ वो बोझ नहीं, हमारे समाज की जरूरत है ∣  

डर

डर हम सब को लगता है फर्क महज इतना सा है कि कोई इस डर को अपने चेहरे पर दिखा देता है ∣ जबकि कुछ लोगों किसी काम को करने के लिए डरे होने के बावजूद उसको लेकर अपने चेहरे पर एक शिकन तक नहीं आने देते हैं∣  कुछ चीज के लिए हमें जरूर भी होता है किसी चीज का डर होना वरना हम अनियंत्रित हो जाएगा हम खुद पर नियंत्रण खो देगें  ∣    

जानें क्यों मनायी जाती है शारदीय नवरात्रि,

हिन्दू धर्म में चार तरह की नवरात्रि मनायी जाती है ∣ इसमें दो नवरात्रि गुप्त जो की तंत्र साधना के लिए होती है ∣ जबकि  इसके अलावा चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि मनाई जातीहै ∣ जो कि गृहस्थ लोगों के द्वारा मनायी जाती है ∣   इनकी धूम पूरे दक्षिण से लेकर उतर भारत में दिखाई देती है ∣ शारदीय  नवरात्रि में शक्ति स्वरूपा माँ के घट की  स्थापना की जाती है  ∣ पूरे नौ दिन तक माता रानी की पूजा अर्चना की जाती है ∣ भक्त अपनी इच्छा शक्ति के  अनुसार व्रत भी रखते हैं ∣  आज हम जानेंगे शारदीय नवरात्रि मनाने के पीछे की कहानी....  पौराणिक मान्यताओं के मान्यतानुसार के अनुसार,  एक समय की बात है जब महिषासुर नाम के एक राक्षस ने भगवान ब्रह्मा जी को प्रसन्न कर ये वरदान मांग लिया कि मेरा वध कोई भी नहीं करेगा, मैं सदा के लिए अमर हो जाउंगा  ∣ तब ऐसा वरदान मिलने के बाद धरती से लेकर पाताल तक में महिषासुर के नाम का आतंक फैल गया ∣  तब इंद्र देव सहित बाकी देव सृष्टि के पालक ब्रह्म , विष्णु, महेश से मदद लेने गए ∣ तब उन तीनों देव के शरीर से  जो तेज निकला उससे एक श...

जिंदगी यहीं तो है

दुनिया की फिक्र में बैठे खुद की फिक्र करना जैसे भूल ही गए हैं हम सबकी लेते हैं खबर पर अपनी खबर लेना जैसे भूले हैं हम क ई बार सिर्फ अहा! निकल कर रह जाती है दर्द को सहते हुए, शिकायतें करना भूल सा गए है हम  माना की हम में नहीं है दूसरों की तरह काबिलियत  खुद की तारीफे करने की  पर  हम में भी नहीं है जुनून कम,  शौक हमारे भी हजार है पर आईना देखने के ख्याल से दूर  रहने लगे है हम कुछ कहते नही इसका मतलब नहीं हम में कोई सवाल नहीं  दूसरों को लेकर,  जानते हैं इस दुनिया के नियम कायदे किंतु खुद की अच्छाई को दूसरे के लिए क्यों छोड़े हम माना की मुश्किल है ∣ पर इसलिए लिए तो दूसरों से अलग है हम ∣

सबको हंसने वाले राजू श्रीवास्तव का हुआ निधन

राजू श्रीवास्तव का निधन, पूरे देश लिए है दुखद भरा क्षण 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे उसके बाद से वो ज्यादा  वेंटिलेटर पर ही थे ∣  आज 22 सितम्बर को सबको हंसने वाले राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में   निधन हो गया इसके   चलते पूरे देश में शौक की लहर डूब गयी है ∣ 25 दिसम्बर 1963 को जन्में राजू श्रीवास्तव ने  अपने करियर की शुरुआत मात्र 50 रूपये  से की थी ∣ उनको  अपने एक स्टेज शो में मात्र 50 रूपये मिले थे ∣   आगे चलकर उन्होंने ने मुम्बई में एक सफल कॉमेडियन के रूप में बहुत नाम कमाया और अपने एक शो के लिए 5 से 10 लाख तक फीस लेने लगें ∣

संघर्ष के बीच जीवन

कितनी अजीब है न ये जिंदगी, जहां निश्चित कुछ भी नहीं न जन्म न मृत्यु, निश्चित है∣ तो केवल संघर्ष जो हमें करना पड़ता है कुछ पाने के लिए, कई बार  हमें लगता है कि इसका कोई अंत होगा कि नहीं  ∣   पर कहते हैं न व्यक्ति बचपन से ही संघर्ष करते जन्म लेता है  जिसकी लड़ाई माँ की कोख से ही शुरू हो जाती है ∣  जो व्यक्ति अपने जीवन में जितना ज्यादा संघर्ष करता है ∣ वो व्यक्ति सफलता के शिखर को उतनी जल्दी पाता है ∣

महारानी के साथ एक युग का अंत

महारानी एलिजाबेथ का सोमवार 19 सितम्बर को शाही तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया गया जिसके साथ ब्रिटेन ने  70 साल राज करने वाली अपनी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हमेशा के लिए विदा कर दिया∣  25 साल की उम्र में रानी बनी एलिजाबेथ द्वितीय ने अपने काम और समय की प्रतिबद्धता से  हमेशा खुद को समय से आगे रखा यहीं कारण है कि आज   उनके जाने के साथ एक स्वर्णिम युग का अंत हो गया ∣

निर्भर करता है कि वो किस चीज के लिए जाना जा रहा है

  इस दुनिया में हर इंसान की कभी न कभी ऐसी दिली ख्वाहिश रही है कि वो भी दुनिया में जाना जाए उसे भी लोग याद करें ∣ लेकिन इसके पीछे की वजह बहुत मायने रखती है कि उसे किस लिए जान जाएं इसे हम दो उदाहरण से समझ सकते हैं एक व्यक्ति के द्वारा अपने देश आए व्यक्ति का सत्कार करना उसे हर चीज सुलभ रूप से उपलब्ध करना ऐसा करने से न केवल वो व्यक्ति बल्कि उसका देश भी जान जाएगा ∣ वहीं दूसरी तरफ एक व्यक्ति द्वारा दूसरे देश जाकर गलत कार्य करना न केवल उसकी बल्कि उसके देश की छवि को भी खराब कर देगा ∣ आज निर्भर हम पर करता है ∣ कि हम नेक काम के जरिये पहचाने जाते हैं ये अनुचित काम करके ∣  

इम्तिहान से अंत की गाथा

जिंदगी के हर इम्तिहान दे आगे चलता जा सब में नहीं मिलेगी तुझे  सफलता फिर भी मुकाम को पाने के लिए  आगे बढ़ता जा,  एक रोज चमकेगा सितारा तेरे भी नाम का इस आश में तु आगे बढ़ता जा, है ये इम्तिहान से अंत तक की गाथा  ∣    

कुछ चीजें अक्सर हमारी सोच पर निर्भर करती है

पानी रोज की तरह शाम होते होते तेज हो रहा है ∣ बस में बैठे सभी लोग पानी को देख चिंतित हो रहे हैं कि अब घर कैसे जाएगें?  यहीं सोचते सोचते सब अपने घर को जाने के लिए अपने आप को पूरी तरह से तैयार करने लगे, कि बस से उतरते ही  स्टाॅप पर पहुंचकर अपने घर के लोगों को फोन लगा देगें कि वो उन्हें लेने आ जाएं ∣  आज बस समय से रोज की तरह लेट पहुंची कुछ छाते के साथ किसी तरह से खुद को बरसात से बचाने की जगह खोज रहे हैं ∣ तो कुछ ऑटो में बैठने जा रहे है जिसमें अब सिर्फ एक सीट ही  खाली है ∣ इसके चलते वो अभी एक यात्री का इंतजार कर रहा है अगले यात्री के आते ही ऑटो चल दिया ओर बारिश भी तेज हो गयी ∣ कुछ लोग ऑटो में साइड में बैठने के कारण गीले हो गए हैं ∣ तभी एक मोड़ पर ऑटो रूक गया और कुछ यात्री वहां पर उतर गए बाकी सब ऑटो में बैठे हैं ∣  एक काॅलेज की ड्रेस पहनी लड़की छाता न लाने के कारण पूरी तरह से भीग गयी है ∣  लेकिन वो किसी भी तरह की प्रतिक्रिया न करते हुए शांति से ऑटो में बैठी है ∣ ऐसा लगा रहा है    जैसे अब उसे बारिश से कोई  तकलीफ नहीं हो रही है ∣ उसे ठंड  का को...

आओं जानें हिन्दी को

14 सितम्बर 1949 को भारत की राजभाषा के रूप में हिन्दी को स्वीकार किया गया था ∣ राजभाषा का आशय शासकीय कार्य के लिए हिन्दी का प्रयोग करना से था ∣ यहां बात ध्यान रखने वाली है कि संघ की भाषा हिन्दी होगी लेकिन आधिकारिक रूप से प्रयोग किए  जाने वाली संख्याओं का रूप अंतराष्ट्रीय रखा गया न कि देवनागरी ∣ वहीं दूसरी ओर देश की उच्चतम न्यायालय में हिन्दी भाषा का उपयोग नहीं किया जाता है ∣  देश की किसी भी न्यायालय जो भी निर्णय लिए जाते हैं वो लिखित रूप में अंग्रेजी भाषा में ही होती है ∣ उसकी कार्यवाही भी अंग्रेजी में ही होती है ∣  इसके अलावा हिन्दी को सबकी जनभाषा बनाने के उद्देश्य से भारतीय संविधान के भाग 17 में राजभाषा को शामिल किया गया है ∣    इसमें अनुच्छेद 343 से 351 तक हिन्दी के लिए अनुच्छेद थे ∣ इस भाग में क्षेत्रीय भाषाओं के अंतर्गत   राज्यों को ये रियायत दी गयी है कि वो हिन्दी के अलावा अन्य क्षेत्रीय भाषाओं को भी अपनी राजभाषा बना सकते हैं ∣ इसके चलते दक्षिण भारतीय राज्यों जिनमें केरल,आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु ने अपनी राजभाषा अपनी क्षेत्रीय भाषाओं को बनाया है न की...

आखिर क्यों मनाया जाता है हिन्दी दिवस

हर साल 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है ∣ इस दिवस के मनाने के कारण को देख जाएं तो जानेंगे ..  भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ उस समय ये मांग उठायी जानें लगी  कि भारत की कोई राष्ट्रभाषा हो जिसके माध्यम से लोग अपने विचारों का आदान प्रदान कर सके ∣  लंबी चर्चा के बाद 14 सितम्बर 1949 को हिन्दी को भारत की राजभाषा कर दिया गया साथ ही संविधान के भाग 17 का प्रावधान किया गया  ∣  इसमें 343 से लेकर 351अनुच्छेद को रखा गया जिसका उद्देश्य हिन्दी के विकास और प्रचार प्रसार को करना था ∣ हिन्दी में वो सभी गुण मौजूद थे जो एक राजभाषा में होना चाहिए  1. हिन्दी देश के अधिकांश लोगों के द्वारा बोली जाती है ∣ 2. हिन्दी एक वैज्ञानिक भाषा थी जो जैसी लिखी जाती है वो वैसी ही बोली जाती है ∣ 3. हिन्दी भाषा सरल और सहज हैं ∣

बीच आधार में लग जाए मन

कभी कभी हमारा मन किसी भी काम को नहीं करने का होता है हमें लगता है कि हम इस काम को करें या न करें इसमें कोई स्वाद नहीं इसलिए इसे छोड़कर कुछ और करें  ∣   ऐसे में हम बीच आधार में खुद को लटका पाते हैं ∣ जहां पर एक तरफ कुंआ  दूसरी तरफ खाई होता है ∣ हमें कुछ समझ नहीं आता है कि हम किस काम को करें या न करें ∣

जानें क्यों दी जाती है बकिंघम पैलेस की मधुमक्खियों को महारानी के निधन की सूचना ,

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ   द्वितीय का 8 सितम्बर 2022 को निधन हो गया,  इसके  साथ ही ब्रिटेन की एक महान सदी का अंत हो गया है ∣ महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक महारानी के रूप में राज किया है ∣   ये होगें ब्रिटेन के सम्राट  महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सबसे बडे़ बेटे किंग चार्ल्स तृतीय अब  ब्रिटेन के नए सम्राट बनेंगे शनिवार को उनकी ताजपोशी सेंट जेम्स पैलेस में की गई है ∣   इस कारण किया जाता है ऐसा  वहीं दूसरी तरफ उनकी मौत की खबर बकिंघम पैलेस की मधुमक्खियों को दी गयी है ∣ दरअसल ऐसी शाही परंपरा रही है कि अगर मधुमक्खियों को उनकी महारानी की मौत की खबर नही दी गयी   ∣  वो शहद उत्पादन करना बंद कर देगी  ∣  इसके चलते मधुमक्खी पालक प्रत्येक छत्ते में जाकर ये सूचना दे रहे हैं,  कि हमारी महारानी नहीं रही पर जो न ए सम्राट बने हैं वो हमारा अच्छी तरह से ख्याल रखेंगे ∣

World Suicide Prevention Day 2022

World Suicide Prevention Day 2022  The theme of WSPD 2022, “Creating hope through action" हर साल 10 सितम्बर को आत्महत्या रोकथाम दिवस ( World Suicide Prevention Day) मनाया जाता है  ∣ इस दिवस को मनाने का उद्देश्य  आत्महत्या  करने वाले को  जिंदगी के प्रति सकरात्मक रवैया देना, साथ ही उन्हें आत्महत्या करने से रोकना है ∣ देखा जाएं तो आज भी आत्महत्या (Suicide) हमारे समाज में एक ऐसा विषय है जिस पर हमारा समाज बात नहीं करता है ∣ न ही हमारे आस पास के लोग इसके कारण को जानने के इच्छुक दिखाई देते हैं∣   आत्महत्या (Suicide)का ग्राफ भारत में कोरोना के बाद से लगातार बढ़ा हैं∣ चौकाने वाली बात तो ये है कि आत्महत्या करने वाले लोगों में  बड़ी संख्या में युवा शामिल हैं ∣ इसमें सबसे ज्यादा वो युवा है जो शिक्षित हैं किन्तु बेरोजगारी के चलते मानसिक अवसाद का शिकार हैं  ∣ इस परिस्थिति को बदलने के लिए आवश्यक है कि हम  समाज के उस वर्ग पर ध्यान दें, जिसे हम सबसे ज्यादा नजर अंदाज कर ये कह कर देते हैं कि आजकल के युवा करते ही क्या है ?  पर इसके विपरीत आज के युवा ही...

सहनशीलता की कमी

आज के समय में सहनशीलता की कमी ह़ोती जा रही है ∣ इसके चलते आज रिश्ते टूटते जा रहे हैं ∣ एक दूसरे से प्रेम का कोई भाव ही नहीं शेष बचा है ∣ लोग में धैर्य की कमी होती जा रही है ∣ अब दौर तुरंत प्रतिक्रिया देने का बन गया है ∣  

सृजन के बीच चलता गतिरोध

सृजन (Creative) किसी भी चीज का हो उसके पीछे बहुत संघर्ष होता है ∣ जब जाकर कोई दीप आकर ले पाता है ∣ आसान नहीं होती है सृजन की पगडंडी, सृजन बहुत कठोर परिश्रम की मांग करता है ∣ एक कलाकार ही जान पाता है कला का महत्व क्या है? वरना दुनिया के लिए वो सिर्फ हाथ चलाने का काम होता है ∣ जो जारी रखते हैं लगातार कुछ सीखना उनके लिए भी सृजन कहां आसान होता है ∣  यू ही नहीं होती किसी रचनाकार की रचना महान  उसके पीछे बहुत संघर्ष छिपा हुआ होता है ∣

आनंद

कुछ घड़ी सुख के कुछ घड़ी दुख के संग चलती जाती जिंदगी थोड़ा गिर के थोड़ा उठ के,  चलती जाती दुनिया यही तो है समय के साथ चलने का मधुर आनंद  कभी थक, कभी बैचेन होकर भी  मुख में सूरज की तरह तेज रखने का  होता सब का मन,  कल से बेहतर होने की यहां पर मची रहती दौड़  यहीं तो जीवन का रस  जो गतिमय होकर  चलता जाता  ढेरों थकान के बीच दिल में एक नयी आश लिए खग संग है चलता जाता यहीं तो है जीवन का आनंद∣   

अनिश्चित और भटकाव के बीच युवा

आज एक तरफ युवाओं के हाथ में मोबाईल के रूप में पूरी दुनिया मौजूद है ∣ वहीं दूसरी ओर युवा अपने कल  की चिंता में आज को खराब कर रहे हैं ∣ जबकि ये समय उनको अपनी नींव मजबूत करने का है ∣ इससे वो किसी भी क्षेत्र में जाएं अपने काम से जाने जाएं ∣ आज भले ही इंटरनेट हमारे लिए सभी तरह की जानकारी उपलब्ध कर रहा हो किन्तु आज भी युवाओं में बहुत ज्ञान की कमी देखी जा रही है ∣ इस समय से निपटने के लिए आज  शहर से लेकर गाँव तक में  उचित कदम उठाने की जरूरत है ∣ इसके लिए सबसे कारगर उपाय काउन्सिलिंग सेंटर खोलने की पहल करना है ∣ जहां पर युवा अपने रोजगार से लेकर पढ़ाई सम्बंधित प्रश्न पूछ अपनी जिज्ञासा खत्म कर सके∣  इसके अलावा आज युवाओं को अपने से संवाद कर अपनी ताकत और कमजोरी को समझ कर कोई ठोस कदम उठाने की जरूरत है ∣ 

Happy Teachers Day

Teachers Day शिक्षक( Teacher) जब हम नाम लेते हैं तब हमारे सामने कक्षा (Class) में पढ़ाता हुआ वो नजर आता है ∣ पर इसके विपरीत  कुछ लोगों के लिए शिक्षक की परिभाषा (definition) थोड़ी अलग होती है ∣ जहां पर उन्हें शिक्षक जीवन की सम विषम परिस्थितियों( situation) में लड़ाई लड़ना सीखता है ∣ जो हमें प्रेरणा देता है अपने जीवन में बेहतर करने की ∣   हम सब की जिंदगी में भी ऐसे कुछ शिक्षक स्कूल से लेकर काॅलेज तक होते है ∣ जो हमें किताबी ज्ञान के अलावा जीवन को सही तरह से जीने की सीख देते हैं ∣ जो हमें बताते हैं कि    " अगर तुम ऊपर उठना चाहते हो  तो तुम्हें बहुत कुछ सहना होगा " आसान नहीं होगा जीवन की हर परिस्थितियों में चलते जाना पर तुम्हें उसे हासिल करने के लिए आगे होगा ∣ जरूरी नहीं तुम्हें जीवन की हार लड़ाई में सफलता मिल जाएं पर तुम्हें उसे हासिल करने के लिए आगे बढ़ते जाना होगा ∣

हमारे जीवन की वो खास शख्सियतें

inspirational people   हम सब के जीवन (life) में ऐसा कोई न कोई इंसान जरूर है जिसने हमें जिंदगी में कभी हारने नहीं दिया ∣ इसके कारण आज हम एक बेहतर स्थान पर हैं ∣  आज जब हम उस इंसान को याद (remember) करते हैं तो मन ही मन उसे धन्यवाद ( Thank giving) देते हैं कि उसकी चेतावनी भरे लहजे ने ही हमें आज एक परिपक्व इंसान बनाया  है ∣ इसके चलते अब हमने जीवन की सम विषम परिस्थितियों से लड़ाई लड़ना सीख लिया है ∣ हमने ये भली प्रकार से जान लिया है ∣  कि "अगर  हमें ऊपर उठना है तो इसके लिए हमें बहुत कुछ सहना होगा ∣"    

दुनिया के लिए ब्रांड का मतलब

आज के समय (Time) में अगर कोई इंसान बहुत साधारण (simple)से कपड़े में हैं जो दिल का बहुत अच्छा और अपने पास किसी भी तरह का घमण्ड नहीं रखता है ∣ निश्चित (Certainly) ही कुछ लोगों की नजर में वो दुनिया (World) का सबसे बड़ा मूर्ख होगा, क्योंकि वो दुनिया के अनुरूप नहीं है ∣  आज इंसान के कपड़े से उसकी पहचान बनाने लगी है न कि उससे, आज अच्छा दिखने का मतलब सिर्फ ब्रांड की चीजों को लेना है ∣  फिर भी इस दुनिया में ऐसे बहुत से लोग मौजूद है ∣ जिनके लिए ब्रांड जैसी कोई चीज नही है ∣ बल्कि वो स्वयं खुद के ब्रांड है ∣ जो भले दुनिया की नजरों में बहुत अमीर है फिर भी वो सादा जीवन  उच्च विचार ही रखते हैं सच में ऐसे लोगों को देखकर ही इस दुनिया पर एक सकरात्मक विचार आता है कि झुंड से अलग भी  एक अनोखी और बेहतरीन दुनिया है ∣ 

संयम में छुपी अपार सम्भावना

Great potential hidden in moderation हम सब ने अपने जीवन (life)में  कभी न कभी किसी पर क्रोध (Anger) जरूर किया होगा, कुछ लोगों को रोज किसी न किसी बात पर गुस्सा आ जाता है ∣ ऐसे समय में अगर हम में खुद को नियंत्रित (control) करने की क्षमता है ∣ तो हमसे समझदार कोई नहीं है ∣ किन्तु उसके उलट अगर हम में गुस्से में भी ये ध्यान रखने की क्षमता  नहीं है  कि हमें किन शब्दों का उपयोग करना चाहिए किन का नहीं?तो यकीन मानिए हम अपने लिए बहुत बड़ी परेशानी खड़ी कर रहे हैं जिसका अहसास हमें आगे चलकर होगा जब तक बहुत देर हो चुकी होगी ∣  

शून्य से शिखर तक

इस दुनिया (world) में ऐसा कोई इंसान नहीं जिसने अपना नाम बनाने के लिए सीधे ऊंचाई पर पहुंचकर ही मेहनत की हो, सब ने शून्य (Zero) से ही शुरुआत की हैं तब जाके उसने सफलता (Success) के शिखर  को पाया ∣ शून्य से शिखर तक की इस बेला में  शून्य जो सभी तरह के गुणों से रहित है जिसकी सीमा अनंत है ∣ इसी खोज का श्रेय  भारत को जाता है ∣ जिसने दुनिया को सभ्यता से परिचय कराया ∣   शिखर तक पहुंचने की बेला में कई बार खुद पर बहुत परिश्रम करना होता है सब की किस्मत नहीं होती है अच्छी कुछ को तो जीवन के हर मोड़ पर कड़ी मेहनत करनी होती है∣