Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2020

आज फिर लौट आया दूरदर्शन हमारे बीच

यू तो दूरदर्शन से हमारा पुराना नाता है जिसमें हमारी बचपन  की कई यादें है जिनको देखकर हम बड़े हूए  है जहाँ एक तरफ बड़ों के लिए रामायण और महाभारत तो वहीं  दूसरी और बच्चे के लिए तंरग  , गली गली सिम सिम, शक्तिमान  का प्रसारण  होते थे. वैसे तो दूरदर्शन का पहला नाटक 'हम लोग 'था जिसका उद्देश्य लोगों को मनोरंजन करने के  साथ शिक्षित करना था.   " अभी चल रहे कोरोना वायरस के बीच   एक बार फिर रामायण और  महाभारत का    प्रसारण   दूरदर्शन पर पुन प्रारंभ हो गया है जिसने  हमें दूरदर्शन देखने को मजबूर कर दिया है .

साहित्य क्यों पढ़ना जरूरी है

कहानी और उपन्यास के माध्यम से हम बहुत सी  चीजो को जानते समझते हैं और हमारे मन में अलग अलग विचार प्रवेश करते हैं जिससे कि हम  कुछ नया सीखते हैं.  हमारी लेखन की भाषा शैली और  भी  अच्छी होती है. एक अच्छा साहित्य वहीं माना जाता है जो कि अपने लेखन में द्वारा फिर उन  पुराने शब्द को ले आता है जो पहले प्रचलन में थे लेकिन अभी कही गुम से हो गये. आज के समय में जब हमारे शब्द कोश और भाषा दोनों में गिरावट आ रही है   तो हमें ये जरूरी है कि हम  साहित्य का अध्ययन करे ज्यादा नहीं तो हमें इतना तो समझ ही जाऐंगे कि एक अच्छा लेखन कैसे होता है.

जीना ही पडेगा

भूख से मर रहे लोगों के पास क्या केवल एक ही रास्ता है अब पलायन?  कोरोना वायरस का कहर दिन चढ़ते बढ़ते जा रहे है लेकिन क्या इसमें हमारी जिम्मेदारी ये नहीं बनती कि  हम ऐसे लोगों के बारे में सोचों जो कि भूख और पैसे के  अभाव के कारण पलायन कर रहे हैं . हम सब को ये लोग बहुत बुरे लग रहे हैं क्योंकि ये सोशल डिसटेसिंग को बिगाड़ रहे और पलायन कर रहे हैं. लेकिन क्या हमाने कभी अनुभव किया है रात को न खाने का दर्द क्या है मंहगी चीज होने के कारण उसे न खरीदने का दर्द शायद नहीं आज हमारी परिस्थिति उन लोगो ने काफी बेहतर है जिन लोगों को दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं होती. उस घर का परिदृश्य कुछ इस तरह का होता है  घर के सभी बर्तन बिना अन्न के सूने पड़े होते हैं  घर में माँ  खाना बनने का झूठा  नाटक  कर रही  होती है और अगर उसे कही से खाने का छोटा टुकड़ा मिल जाता है तो पहले वो अपने बच्चे  को बाद में वो खाती है एक बेबस पति अपनी पत्नी के जेवर  बेच कर दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करता है. आज कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए मुझे फिल्म ...

तकदीर

तकदीर क्या है तेरी मुझको न मालूम है हौसले से ही पा सकता है  तू  अपना मुकाम है मालूम है तूझें  तो फिर क्यों तू  परेशान है?  पूछती हुं  दुनिया से क्या तेरा एक ही काम है मुसाफ़िर हूँ मैं तो मंजिल का रास्ता पूछना लोगों से लेकिन चलना तो मेरा काम है

विचार

जब समय मिले तब ही अपने काम पूरा कर लो क्योंकि  तुम्हें नहीं मालूम अगला पल तूम्हारी जिंदगी में कौन सा पल आ जाऐं. समय और अहमियत दोनों का महत्व उसके न रहने पर ही मालूम होता है जब समय निकल जाता है तब मालूम चलता है  उसकी कीमत क्या है और जब किसी चीज की अहमियत खत्म  हो जाती है तब एहसास होता है कि आखिर अहमियत क्या चीज है.

सलाम करने की आरजू है

जिंदगी जीने का सलीका सीखती है  उमराव जान।                                      अपने घर से उठा ली गयी लड़की जिसने कभी भी   बताशे   के अलावा मीठे  में कुछ न देखा हो उसे रजामा, गुलाब जामुन और नऐ तोहफे मिल जाते हैं वो करीब 13 से 14 साल की लड़की जिसकी उम्र गुडे़ गुड़िया से खेलने वाली है उसके पांव में घूघरू बांध दिऐ जाते हैं और वो उस तरफ मुड़ जाती है जहाँ हर दिन केवल जिस्मना  सौदा होता है .  उस लड़की को  नया नाम उमराव  मिल जाता है लेकिन वो पगली वही गलती कर बैठती जो कई नाचने वाली  करती " इश्क़   " और रात दिन उसी के ख्वाब में अपनी जिंदगी के सपने देखने लगती है उसके वो सपने पूरे नहीं होते जिसे वो मोहब्बत करती है वो उसे छोड़ देता  है   लेकिन  जिदंगी के उतार चढ़ाव  में   उमराव   जीना सीख लेती है. इस मूवी में हर दृश्य और डायलाॅग काफी सही ढंग से पात्रों के द्वारा सजीव दिखते है. ...

किसी को

किसी को रूलाना  आसान होता है लेकिन हंसाना बिल्कुल भी नहीं किसी को हराना आसान होता है लेकिन जीताना बिल्कुल भी नहीं किसी को याद रखना आसान होता है लेकिन भूलाना बिल्कुल भी नहीं किसी के इश्क़ में पागल हो जाना आसान  होता है लेकिन अपना बनाना बिल्कुल भी नहीं किसी को याद करना आसान होता है लेकिन याद दिलाना  नहीँ किसी के लिए रो जाना आसान होता है लेकिन रूलाना  नहीं अपने दोस्तों के सामने हंसना     आसान  होता है लेकिन रोना बिल्कुल नहीं दूसरों को ताना कसना  आना होता है लेकिन ताना सुनना नहीं किसी को बात बात पर चिढ़ाना  आसान होता है लेकिन खुद के आने पर बिल्कुल नहीं किसी के दिल के पास  आना आसान होता है लेकिन किसी से दूर जाना बिल्कुल नहीं चिड़िया की तरह उड़ना  आसान होता है लेकिन पिंजरे में तोते की तरह रहना नहीं दूसरों को भला बुरा कहना आसान  होता है लेकिन सुनना बिल्कुल नहीं अपने लिए तो हर को...

आने वाला कल

हमारा आने वाला कल कैसा ह़ोगा इसके लिए जरूरी है कि हम अपने आज का उपयोग करें. "कल करे सो आज कर आज करे सो ,अब पल में प्रलय हो जाऐ बहूरी  करे सो कब 🕒❓ 24  मार्च की रात 12 बजे से 21 दिन के लिए  पूरे भारत में लॉक  डाउन  कर दिया गया है अभी  तक  31 मार्च  सभी चीजों बंद थी लेकिन अब 14 अप्रैल  लॉक     डाउन  हो गया है जिसने हम सब  को ये सोचने को     विवश कर दिया है कि हम आखिर अब 21 दिन क्या करेगें? विधार्थी के मन में ये प्रश्न ला खड़ा  कर दिया है कि उसकी कितनी तैयारी है उसनें कितने काम पहले से किये है कितने नहीं  ?  वर्तमान समय में  हम अपने हर समय का उपयोग करे क्यों की जो होली डे हमें इतने लम्बे समय के लिए मिले है मुझे नहीं लगता है आगे हमें इतने दिन की कभी छूट्टी  मिलेगी वैसे भी आप ने एक चीज तो ध्यान दी ही होगी कि समय का पहिया कितना तेज चल रहा है.

बिना रंगमंच को जाने नाटकार की भूमिका अधूरी है

  नाटक आषाढ़ का एक दिन जिसमें विलोम के किरदार को कौन भूल सकता है जो से सच में कालिदास से विपरीत ही था इस नाटक को रंगमच पर हुऐ कोई साल हो गऐ लेकिन ये हमारे जीवन में आज भी रचा बसा है "  बिना रंगमंच के बारे में जाने एक कलाकार अपूर्ण सा होता है .          वहीं दूसरी ओर बात करे गिरीश करनाड के द्वारा लिखित  नाटक नाग मण्डल की तो  वो अपनी अलग ही दर्शकों के सामने आभा बिखेरता है जिसमें अर्पणा अपने पति से प्यार नहीं मिलता उसके पति के स्वरूप में नाग उसे छल करने लगता है  अर्पणा और नाग एक दूसरे को चाहने लगते हैं . इस नाटक में अर्पणा कि कहानी आज के समय की कहानी  पर आधारित है  जहाँ पर लड़की की शादी तो हो जाती है लेकिन उसे अपने पति से वो प्रेम नहीं मिलता जिसकी हकदार वो होती है अर्पणा बिना पंख के चिड़िया के समान हो जाती है जिसकी जिदंगी न प्रेम होता है  न कोई प्रेम का भाव . अगला नाटक तो आज की परिस्थितियों से बिल्कुल मेल खाता है जिसका नाम " आधे अधूरे "हैं . जिसमें पति पत्नी एक दूसरे से नफरत सी करते हैं और ये स...

जीते चल

" खुद से निकल जीते चल. नीरजा नाम ही सब कुछ कह देने वाला.इस  नीरजा मूवी में  नीरजा   के साहस की एक अलग ही झलक दिखाई देती है जिसमें नीरजा भनोट जो एक एयर होस्टेस    रहती है वो प्लेन हाईजैक होने पर दूसरों को बचाकर खुद  का बलिदान कर देती है . इस फिल्म   में नीरजा एक फेमस डायलॉग बोलती है " जिंदगी बड़ी होनी चाहिए लम्बी  नहीं" आज के समय में जब हम इस उम्र में अपने करियर के बारे में सोचते हैं  उस उम्र में नीरजा भनोट ने एक लम्बी   उड़ान       भरी  और  अपने सपनों को  पा लिया .  वर्तमान समय जब हम लड़कियां अपने सपनों को देख तो लेती है लेकिन उसे पाने के लिए कुछ ही पूर्ण रूप से संघर्ष कर पाती है और फिर उसे पाती है ऐसे में नीरजा भनोट की बहादुरी हम सभी लड़कियों के सामने एक मिशाल हैं. 'जीते चल जीते चल'

लॉक डाउन का असर पूरे देश में

आज सभी जगह पर लॉक डाउन का काफी असर देखने को मिला अलग -अलग जगह पर अलग प्रयास देखने को मिले.  बेंगलुरु में कोरोना वायरस के लिए   सोशल डिसटेन्स कितना जरुरी है इसकी एक अलग मिशाल दी है जिसमें लोगों ने गोला बनाकर  एक मीटर की दूरी रखी. आज हमें कोरोना वायरस से ठीक उसी तरह जीतना है जिस तरह श्रीकृष्ण ने सारथी बनकर पांच पाण्डव  को गन्धारी  के 100 पुत्रों से जीत हासिल की थी. आज हम सब को स्वयं का सारथी बनकर अपने साथ दूसरो की रक्षा करनी है अब हमें इस संकट से 21 दिन में जीत हासिल करना है. इस स्थिति को देखते हुए क ई चीजों को स्थगित कर दिया है जिसमें भारत की जनगणना अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी गई है. आप सभी  को चैती चांद , गुुड़ी पड़वा  और चैत्र नवरात्रि की   हार्दिक शुभकामनाएं.

21 दिन तक रहेगा लॉक डाउन

14  अप्रैल  तक रहेगा  लॉक  डाउन आज रात 12 बजे से पूरे देश  लॉक  डाउन. हमें अब और सावधान रहने की जरूरत है. "जनता कफ्यू से भी बड़ा है ये " वर्ड हेल्थ आर्गनाइज़ेशन की रिपोर्ट कहती है सिर्फ 11 दिन में सिर्फ 2 लाख लोग प्रभावित  हुए. 4 दिन में सिर्फ 4 लाख  प्रभावित हुए हैं. हमें   घर में रहते हुए उन लोगों के बारे में सोचना चाहिए जो हमारे जीवन को बचाने के लिए काम कर रहे हैं.

विचार

     किसी चीज को लेकर जुनून अच्छा है लेकिन उसे भी जरूरी है उसके लिए सही साधनों का उपयोग करना. दूसरे का नहीं पर आपका अपने प्रति कितना विश्वास है ये मायने रखता है. इम्तिहान से नहीं  बल्कि खुद के साथ किये गये धोखे से डर लगता है. लिखने की वजह नहीं लेकिन बताने की वजह रखनी जरूरी है. कुछ तो दो पल अपने बारे में सोच ही लेना चाहिए. उसका काम को पहले करने की आदत बना ले जो काम आपके लिए मुश्किल है.

आज मौसम बड़ा

" आज मौसम बड़ा बेमान  है आने वाला कोई तूफान है आज मौसम " मौसम कभी सुहाना होता तो कभी बेगाना होता है लेकिन आज हमारे द्वारा की जा रही मौसम के प्रति लापरवाही उसे कही अधिक खराब बना रही है. हर किसी को अच्छा मौसम पसंद होता है कही भी किसी के जाने का प्लान हो तो पहले वो मौसम को देखता है फिर अपनी योजना बनता है हम घूमने के लिए तो अच्छा मौसम और साफ सुथरा वातावरण चाहिए लेकिन उस मौसम के लिए हम अपनी कोई भी जिम्मेदारी नहीं निभाते जब मौसम ॠतु के अनुसार न होकर उसके विपरीत हो जाता है तब हम कहते हैं कि इस बरसात के मौसम ने तो नाक में दम कर दिया जबकि इसके जिम्मेदारा कही न कही हम ही होते हैं आज पड़ोसी के घर जो चीजे है वो हमारे घर भी हो ये बहुत जरूरी माना जाता है . लेकिन जब कोई व्यक्ति प्रकृति के लिए कोई नेक काम करता है तो हमें वो मूर्ख सा लगता है आज हमारी हालात मौसम को देखते हुए " मेरे नैना सावन भादों , फिर भी मेरा मन प्यास " सी हो रही है. Today world meteorological Day Theme   2020 " Climate and water " ...

कोरोना का कहर

कोरोना वायरस  का कहर पूरे देश में फैला रहा है कई राज्यों में 31 मार्च तक लोक डाउन किया गया. जिसमें देश की राजधानी दिल्ली भी शामिल हैं. अब   ध्यान   देने  वाली बात ये है कि इस समय हम सब का क्या कर्तव्य है  " इस  समय सरकार के साथ साथ हमारा भी ये कर्तव्य बनता है कि हमें अपने घर से बहुत महत्वपूर्ण कार्य के लिए ही निकले. और अगर हमारे आस पास   मिला रहे लोग जो हमें किसी भी कोरोना वायरस के लक्षण से गस्रित दिख रहें हैं उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती करे. ‌ अब समय आ गया है कि हम सब अपने कर्तव्य का पालन पूर्ण एकनिष्ट से करे " क्योंकि बचाव इसका इलाज है ". अमेरिका जैसा देश जो 9/11 बाद अब तीन दिन के लिए लाकडाउन  हो गया है.

‌हमेशा पढ़ते रहने की जरूरत है

‌ आज जब तकनीक ने अपने कदम  बहुत अच्छे से जमा लिए है वैश्विक कारण अपने ऊंच स्तर पर पहूंच गया है तब हमें बहुत जरूरी है कि हम दूसरे को शिक्षित करने के लिए पहले खुद शिक्षित हो मैंने अग्नि की उड़ान में पढ़ा था जो मुझे बहुत सही लगा कि एक कमजोर विधार्थी को एक अधिक जानने वाला टीचर कम सीखा पाऐगा  लेकिन एक अधिक जाने वाला विधार्थी एक शिक्षक हो अधिक सीख पाऐगा. हमेशा हमें कुछ नया सीखने की लालसा होनी चाहिए क्योंकि चीजों समय के अनुसार बहुत जल्दी बदल रही है और अगर हमें आने वाले समय में खुद की पकड़ मजबूत करना है तो हमें किसी भी एक विशेष विषय और एक क्षेत्र में पकड़ा मजबूत करनी होगी दूसरे से तुलना न करके खुद की विशेज्ञता या गुण को अपना हथियार बना होगा. आज दो महत्वपूर्ण चीजे है पहली आज ही के दिन भगत सिंह और सुखदेव को फांसी मिली थी जिन्हें  एक स्लोगन दिया था " इकंलाब जिन्दाबाद स्वराज्य बाद मुरदाबाद". दूसरा आज समाजशास्त्री  राजनेता  डा.राम मनोहर लोहिया  जन्मतिथि है मैंने लोहिया जी ज्यादा तो नहीं पढ़ा है लेकिन जितना पढ़ा उतने में ये तो कही ही सकती हूँ उनकी लेखन...

हम उस देश के वासी है

" जिस देश में गंगा बहती है होठो पे संचाई रहतीं है हम उस देश के वासी, आज  विश्व जल दिवस है जो किस लिए मनाया जाता है आप सब इसे अवगत होगे लेकिन पानी के बारे में मालूम होने से ही अगर सब कुछ हो जाता तो हम और आप आज गर्मियों के समय के लिए पानी और लाईट की चिंता नहीं कर रहे होते. गर्मी के समय हमारी आवश्यकता सबसे ज्यादा पानी की होती है एक दिन नल न आने पर हमारी हालात बिना पानी मछली के  जैसी हो जाती है आप सब ने बचपन में वो कविता तो सुनी होगी " मछली जल की रानी है जीवन उसका पानी है हाथ लगाओ तो डरा जाऐगी बाहर निकालो तो मारा जाऐगी" आज ये कविता हम पर पूर्ण रूप से लागू होती है हम खाने के बिना तो कुछ समय के लिए जीवित रह सकते हैं पर शायद पानी के बिना कुछ समय अधिक नहीं. आप सब ने गर्मी के समय इसकी सबसे ज्यादा जरूरत महसूस की होगी जब आप कड़ी धूप में जाते हैं तो रास्ते से ही ये लगाने लगाता है कि मंजिल आते ही ठंडा पानी मिला जाऐ जिसे अपनी प्यास बुझाई जाऐ पानी की आवश्यकता को हम इसे भी समझ सकते हैं कि छोटे बच्चे जो एक से दो साल के होते हैं वो भी...

अपने सपने खुली आँखों से देखो और उसे पूरा करो

लाईफ और स्टूडेंट के बीच का संघर्ष आज बहुत बड़ा हो  गया है   आज  कई स्टूडेंट का सपना बड़े कालेज में जाने का होता है और कुछ अपनी मेहनत से उस स्थान पर पहूंचते भी है. लेकिन अफ़सोस की कुछ उसमें   ही फंस से जाते हैं वो बाहर की चकाचौंध को देख कर ये भूल जाते हैं कि बाहर से जो चीज जैसी दिखती है वो वैसी नहीं होती कई बार हमें ऐसे लोग मिलते हैं जिन्हें देखकर हमें लगता है कि इनसे अच्छा तो कोई है ही नहीं और बाद में वो ही हमें सबसे बुरे लगने लगतै  हैं इन सब के बीच हम खुद को भूलने सा लगते हैं और केवल उसी के बारे में सोच कर अपना समय खराब करते हैं. लेकिन जो लोग इन सब से  अलग होकर अपने सपनों को पाने की चाह रखते हैं वो एक दिन जरूर मुकाम पर पहूंचते है 

अन्तर्राष्ट्रीय कविता दिवस

कविता क्या कहुँ इसका मैं क्या है कविता    कई विषयों पर लिखी जाती     ये कविता    कभी तेज धूप में लिखी जाती    तो कभी थके हुए   बदन से कही जाती   कविता लिखना   इतना आसान नहीं   फिर भी सोच समझ कर ये है   लिखी जाती.

क्यों होते हैं बलात्कार

इसके कारण हमारे समाज की परवरिश की प्रक्रिया ही लिंग _ भेद मूल्यों पर टिकी होती है जिससे बचपन में ही यौन आक्रामकता के बीज पड़ जाते हैं, कानून व्यवस्था का लाचार होना, इंटरनेट के कंटेंट, विज्ञापन एवं वेब सीरीज पर सेंसर का अभाव मैंने कुछ समय पहले दृष्टि मैगज़ीन में एक आर्टिकल पढ़ा था जिसका विषय था " बलात्कार क्यों होते हैं "                 उसमें कोई कारण लिखे थे जिसमें  बढ़ती हुई पोर्न वेबसाईट का चलन जिसमें कोई अश्लील वीडियो  रहते हैं जिस लोग देखते हैं                        कैसे रोका जाए                   महिलाओं को आत्मरक्षा का बुनियादी प्रशिक्षण मिले, सामाजिक जागरूक ता फैलाई जाऐ. 20 मार्च 2020 को आखिरकार निर्भया के चारों दोषियों को फांसी की सजा हो गयी  16 दिसम्बर 2012 में हुऐ दिल्ली को दिल दलाने  वाली घटना  पूरे 7 से 8 साल हो गऐ  लेकिन सवाल अभी वही है कि कब इस देश में बलात्कार ...

चुनाव

जिंदगी में भी हम  कई चुनाव करते हैं फिर चाहे वो हमारे काम का हो या फिर हमारे दिनचर्या का कोई काम  हम हर दिन कुछ चुनाव करते बस अंतर इतना होता है कि राजनीति के चुनाव की तरह हमारे जीवन का   चुनाव   नहीं होता है . हम अपने जीवन में  किसी चीज चुनाव करने के लिए पहले बहुत  सोच समझते हैं और फिर चुनाव करते हैं  आज के समय में हमारा चुनाव ही हमारी राह तय करता है कि हमें किस तरफ जाना है.

सोचने की जरूरत है

क्या आज  हम उतनी  ही मेहनत कर रहे है जितनी हमें जरूरत है शायद नहीं क्यों कि अभी भी हमें ये वाहम है कि हम बहुत मेहनत कर रहे और इतनी मेहनत में हमें बहुत कुछ मिल जाऐगा अभी भी हम जिस स्थान पर है वहाँ पर हमाने बहुत मेहनत की क ई मुश्किलों का सामना किया है . तब ही हम इस मुकाम पर पहूंचे है मुझे आपकी इस बात पर अपने मित्र की बात बहुत सही लगी कि अगर हमारे माँ बाप हमें स्कूल ही नहीं भेजते तो शायद हम यहाँ तक नहीं पहुचते आप आज जिस भी स्थिति में है औरों से बेहतर है क्योंकि आपको पूर्ण रूप से इस बात की स्वतंत्रता है कि आप अपने बारे में सोच सके भारत जैसे देश में बहुत से ऐसे लोग है जो आज भी दो वक्त कि रोटी के लिए संघर्ष कर रहे पढ़ाई की तो बात दूर आज हम अपना मनोरंजन करते समय शायद ये भूल जाते हैं कि कितने को हराकर हम इस स्थान पर आऐ और कितने के सपनों वही के वही रह गए मानती हूँ कि आपने भी बहुत संघर्ष किया होगा चाहे पढाई में चाहे लोगों कि बातों और तानो को नजरअंदाज करके खुद को साबित करने के लिए अपने क ई आसू रोऐ होगे तो कोई अपने देश छोड़ कर दूसरे देश आऐ होगे लेकिन तब भी अपने " केवल पढ़ाई बस क...

आया रे आया बसंत

                 चारों तरफ आयी हरियाली                     रंगे सब इसके रंग में                                     आया रे आया बसंत                          राधा संग कृष्ण करें                               रास रंग  ,आयी                           पेड़ों में नयी पत्तियाँ                       सब जगह आया  बसंत                         आया रे आया बसंत . 

द क्वीन आफ झांसी

                              रानी लक्ष्मी बाई  जो झांसी के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर गयी और झांसी के साथ अपनी मातृभूमि को आजाद करने के लिए कई लोगों को जागरूक कर गयी.' द क्वीन आफ झांसी ' मूवी में बहुत से ऐसे दृश्य दिखाई दिए है जो  बलिदान की असली परिभाषा   का दृश्य दिखाते हैं मातृभूमि के प्रति प्रेम  इस मूवी में  " है प्यार तो  इस देश , ये  देश बचना चाहिए, मैं रहूँ या न रहूँ भारत ये रहना चाहिए "   गीत सोने पे सुहागा लगता है. द क्वीन आफ झांसी मूवी में फेमिनिज्म का ऐसा रूप बताया है जिसको देखकर आज के सभी फेमिनिज्म  झूठे दावे से लगाते हैं जिन्हें हम केवल महसूस कर सकते हैं लेकिन झांसी की रानी के नेतृत्व में महिलाओं ने उसे जिया है जिसमें उन्होंने ये साबित किया है कि केवल महिलाओं का काम घर में रहना नहीं बल्कि समय आने पर युद्ध लड़ना भी है.                 

इतिहास पढ़ने की जरूरत है

हमेशा क्या हमने ही सहने का ठेका सा ले लिया है कि हमारी गलती हो या न हो लेकिन हम ही सहे. मेरे आंखों देखी बहुत से उदाहरण रहे हैं जहाँ पर बेवजह ही हमें डट दिया जाता है जबकि हमारी कोई गलती ही नहीं रहती  जरा गौर कीजिये मेरी इस बात पर कि आप किसी बड़े प्रोग्राम में शिरकत करने गये हैं और वहाँ पर आपके किसी परिवार के व्यक्ति ने जो आपको कभी कुछ नहीं कहता उसने आपको डंटा दिया आपने लोगों के सामने उनका सम्मान रखने के लिए कोई बात नहीं कहीं लेकिन बाद में थोड़ा कुछ कह दिया तो आपको भला बुरा कह जाऐ तो उस समय आप क्या कहेंगे. हमेशा लोगों की बात सुना ही क्या हमारा काम रह गया है मैं ये नहीं कहती कि बात बात पर लड़की का गली देना सही है लेकिन उसका बिना गलती के सहना भी उतना ही गलत है हमें अपने लिए जगना होगा. सुना है फेमिनिज्म बहुत चर्चा में है आप सबको याद दिलाना चाहूगी कि भारत में ये बहुत पहले से ही है भले बात झांसी की रानी की हो, यहाँ रानी अवतिका बाई की हो इस देश में शुरू से ही फेमिनिज्म रहा है. हमारी पौराणिक कथाओं को ही देख ले जहाँ उन्हें युद्ध लड़ने से लेकर अपना मनपसंद वर चुनने की भी स्वतंत्रता...

फैसला

फैसला कहने को तो इसमें सिर्फ तीन शब्द है लेकिन ये हमारी जिदंगी में एक चुनौती की तरह है हमें हर चीज में फैसला लेना पड़ता है फिर चाहे किसी भी चीज में हो हमारा एक फैसला हमारी जिदंगी बना देता है या तो बिगाड़ देता है इसलिए हमें फैसले बहुत सोच समझकर लेने चाहिए जिदंगी आपको हमेशा  जरूरी नहीं कि समय रहते ही फैसला लाने का वक्त दे.

समय की बात है

समय समय की बात है कि कभी हम कुछ दिनों के लिये होलीडे चाहते थे लेकिन अब जब हमारे चाहने से भी ज्यादा हमें छूट्टिया मिल गयी है तो लगता है कि वो दिन ही सही थे किसी ख्वाब को पूरा करने के लिए हम सुबह उठकर किसी काम के लिए निकलते थे और शाम होते ही घर को आया करते थे जब सोते थे तो सुकून की नींद सोते थे कि आज का दिन किसी नयी चीज को देखने और सीखने में निकल. सुबह की चल पहल बच्चों को स्कूल जाते तो कुछ को आफिस जाते देखते थे. कभी सुबह बस के लिए भागते थे .  "दोस्तों  'समय बीत जाने में वक्त नहीं लगता ,  सुबह से शाम तो हर दिन होती है लेकिन अपनों का साथ छूट जाने  में वक्त नहीं लगता,  कोई मजिलं पाने में मुसफिर बना जाता तो किसी की नीयत बदलने में वक्त नही ं लगता,  किसी ने सच ही कहा है भीड़ से  अलग जो निकल गया मजिलं पा लेने के एक 👣 और वो आगे  बढ़ गया. "समय समय की बात है कोई समय के साथ निकल गया तो कोई समय नहीं कहते ही कहते उसकी जिदंगी का आधा वक्त निकल गया."

महंगाई

महंगाई बढ़ सी गयी है इसका अनुमान हम इसे लगा सकते हैं जो सांची का दूध हम कभी 3 रूपये में खरीदते थे अब उसकी कीमत 9 रूपये हो गयी है।  हमारी सैलरी तो नहीं बढ़ी लेकिन खर्च  बढ़ गया है इसका अनुमान हम बहुत सी चीजों से लगा सकते थे जैसे घर के राशन का सामान  कभी 1500 रूपये में एक महीने  भर के लिए  आ जाता था लेकिन अब 5000 के राशन में भी लगता है कि अभी और चीजे लेना बाकी है।  मुझे आज की महंगाई की परिस्थितियों को देखकर वो गाना याद आ गया कि " सखी सैया तो खूब ही कमात है महंगाई डायन खाए जाते है। " व्यक्ति की सैलरी जितनी नहीं बढ़ी होगी उसे कहीं ज्यादा वस्तुओं के दम बढ़  गऐ हैं हमें महंगाई से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता शायद लेकिन हमारे रह रहे नीचे तबके के लोग जो मजदूरी करके खाते है उनके लिए तो "आमदनी अठन्नी खर्चा रूपइया "।  समकालीन समय में हमारी संख्या तो ज्यादा हो गई लेकिन  उत्पादन के संसाधन सीमित है।  हमें अधिक संख्या से नहीं बल्कि गुणवत्ता पर ध्यान देना होगा।  अर्थ शास्त्र के अनुसार किसी भी देश की अर्थव्यवस्था यदि विकास कर रही है...

कोरोना वायरस

कोरोना वायरस से डराने की नहीं बल्कि उसे बचाने की जरूरत है विश्व🌏 स्वास्थ्य संगठन ने से 'महामारी ' घोषित कर दी है।  अब हम सबको उसे बचाने के लिए सर्तकता रखने की जरूरत है।  कोरोना वायरस  जंगल🌲की    एक ☝आग 🔥 की तरह तरह एक देश से दूसरे देश फैला रहा है।  हम सब की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम सब खुद को स्वास्थ्य और साफ सुथरा रखे।  किसी व्यक्ति👤 से मुलाकात कर रहे तो उसे अभिवादन हाथ मिलकर नहीं बल्कि अपनी भारतीय🇮🇳👳 परम्परा के अनुसार नमस्ते करे।  किसी भी व्यक्ति👤 जिसे सामान्य सा सर्दी❄🍃 जुकाम भी है उसे थोड़ा बचकर चले।  ज्यादा अच्छा होगा कि हम भीड़ वाले स्थान पर न जाऐं।  वैसे भी किसी ने बहुत सही कहा है कि " उपचार से परहेज भला है"। 

रहना

जिंदगी का नाम ही है चलते रहना कभी बारिश होगी मुसीबतों की तो कभी होगे इम्तिहान  लाख लेकिन फिर भी तू अपने अस्तित्व को बच कर चलना,  जिंदगी में हमेशा गतिशील रहना।  तूफान तो आते रहते हैं जिदंगी मे लेकिन तू खुद को बेहतर बनाते चलना। 

किताब

कितना अजीब है न किसी किताब के पहले पेज को देखते हुए ये मन लेना की उसमें कोई भी स्वाद ही नहीं।  किताब में कितना अजीब जादू है कि उसमें होते तो काले शब्द ही है लेकिन वो हमें जिदंगी की जल्दी बाजी के बीच कुछ सोचने को रोक देते हैं।  कुछ को तो पढ़ाते रहने में ऐसा लगता है कि उसे लगतार पढ़ाते ही रहे और अपनी सभी जिज्ञासो  को खत्म करे।  कहानी और उपन्यास की किताब की अलग ही बात होती है जो हमें और आगे पढ़ाने की ओर विवश करती है। समय की कीमत किताब सबसे अच्छे तरीके से बतती है एक दो घंटे में ही कितना कुछ ज्ञान देती है। 

विचार

दोपहर को सोने का मजा ही अलग होता है ठीक छुट्टी के समय लेट उठने जैसा। रोज नहीं तो कभी कभी ही अपने को  भी याद करने  का समय निकल लेना चाहिए। किसी विषय पर लिखने और बोलने से भी ज्यादा जरूरी है उस पर पहले चिन्तन मनन कर लेना। किसी को जानने और समझने का सबसे अच्छा तरीका है उसके व्यवहार आचरण को समझ लेना। किसी किताब को पूरा पढा़ने से कुछ नहीं तो लिखने और समझने की शैली तो समझ आ ही जाती है। सपने अक्सर हमें चौकने और डराने वाले होते हैं।

आज भी क्यों खामोश है हम इस विषय पर

  आज के समय भी कई  लड़कियां पीरियड आने के बाद स्कूल नहीं जाती कुछ तो  स्कूल ही छोड़  देती है और कुछ पीरियड के कारण कई दिनों तक अपने स्कूल और आफिस से छूटी ले लेती है।  आज गूगल और यूट्यूब पर इसकी सैकड़ों फिल्म और डाक्यूमेंटरी बनी पडी और इसे सम्बंधित जानकारी है और अब तो  इस पर मूवी भी आ गयी है अक्षय कुमार की  'पैड मैन'। लेकिन बात वही पर है कि आज हमारा पुरूष प्रधान समाज इस बात को मनाने को तैयार है कि लड़कियों को इस विषय पर बोलने को आजादी है शायद नहीं क्योंकि उनका तो ये मानना है कि ये तो बस लड़कियों की परेशानी है ।  अभी कुछ समय से एक शब्द बहुत चल रहा है जिसका नाम है " 'पीरियड पावर्टी' "स्काटलैंड वेबसाइट पर कुछ ऐसी विषम परिस्थितियों का उल्लेख किया गया है जिनके चलते माहवारी महिलाओं के लिए 'कड़वा अनुभव' बन जाती है मसलन बेघर होना, किसी तरह की लाचारी और एंडीमीट्रियोसिस जैसी स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ। ' माहवारी की मर्यादा ' इसे महत्व देते हुए स्काटलैंड में एक विधेयक लाया गया है इसके तहत जिस किसी को भी जरूरत होगी, उसे निशुल्क सैनिटरी पैड व उत्पाद उपल...

सोच ने की जरूरत है

त्यौहार जहाँ एक ओर हमें अपनों से जुड़ते हैं तो वहीं दूसरी ओर परायों को अपना बनाते हैं जरूरी नहीं अच्छी दोस्ती के लिए बहुत ज्यादा ज्ञान हो दोस्ती में बस एक दूसरे को समझ ने की जरूरत है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो हमारे कुछ न कहने पर भी सब कुछ समझ जाते हैं तो कुछ लोग होते हैं जिन्हें बार बार कहने पर भी वो नहीं समझते। आज के समय में ज्यादा रिश्ते टूटने की वजह भी कहीं न कहीं एक दूसरे को न समझना है।

होली

                                    आया रे आया होली का त्यौहार रंगों से भरा हुआ ये त्यौहार। कोई रंग लगता तो कोई है रस गुल्ला खाता कोई भंगा पीकर मस्ता हो जाता किसी के लिए त्यौहार का मतलब ही दोस्तों संग मस्ती करना तो कोई सूखा ही रंग उड़ ता । 

त्यौहार

होली का त्यौहार रंगों का त्यौहार है जिसमें रंगों का अपना अलग ही महत्व होता है ऐसा दिन जिस दिन किसी को भी रंग लगाकर बड़े मजिकिये  रुप में कह दो बुरा न मानो होली है। दोस्तों और परिवार के संग खुशी बांटने का त्यौहार। अपनो संग खुशी बाटने का त्यौहार। त्यौहार तो हर साल आते हैं लेकिन समय और लोग नहीं कोई आज अपना होता है तो कोई कल नहीं। हमें त्यौहार के साथ अपनों का भी ख्याल रखना चाहिए । दोस्तों आज के मिले कल लोग नहीं मिलते इसलिए जो लोग आज हमें  मिल रहे हैं उनसे खुलकर बातचीत करे। अपने अलावा अपनो के लिए सोचे और  त्यौहार मनाऐ।

याद आते हैं।

   कुछ गाने जो हमें आज भी इतने अच्छे लगते हैं जो हमारे दिल से लेकर दिमाग तक  रच बस जाते हैं।                      पुराने समय के गानों की अपनी अलग ही विशेषता है जिनको सुनकर हम कभी बोर नहीं होते हैं।  जिनमें राज कपूर के प्रमुख गाने " जीना इसी का नाम है, जाने कहाँ गाए वो दिन, जिस देश में गंगा बहती, है इसके अलावा मधुवला के गाने जिनको सुनते रहना का मन करता है जिनमें " जब प्यार किया तो डरना क्या। " वैजती  माला  और दिलीप कुमार का "सुहाना सफर और मौसम यही "।  "कुछ इतना अच्छा लिख दिया जाता है कि भूलया नहीं जाता कुछ इतना असर करता है कि बताया नहीं जाता कोई गान इतना अच्छा लगा जाता है कि उसे भूल ही  नहीं जाता। "                                        वर्तमान समय के कुछ गाने जो बहुत ही दिल को छूने वाले है जिनमें आशिकी 2के गाने, विलन के गाने    ऐतिहासिक मूव...

होलिका दहन

पौराणिक कथाओं के अनुसार राजा हिरण्यकश्यप नाम का एक राजा था जिसने भगवान विष्णु की घोर तपस्या की और वरदान स्वरूप ये मांग की कि मुझे कोई भी स्त्री और पुरुष के दूवारा नहीं मारा जाऐगा न दिन और न रात में मार जाऐगा न दरबार के अंदर और न बाहर मारा जाऐगा। भगवान विष्णु उसकी सभी मांगो को पूरा कर देते हैं । वरदान पाकर हिरण्यकश्यप स्वयं को भगवान समझने लगता है और अपनी पूजा करने को कहता है। उसका पुत्र प्रहलाद होता है जो दिन रात भगवान विष्णु की पूजा उपसाना करता है हिरण्यकश्यप उसे पसन्द नहीं करता और उसे समझता है लेकिन वो किसी की नहीं मानता जब हिरण्यकश्यप उसे मारने का आदेश देता है। उसे गर्म कडाई में डाला जाता है लेकिन वो भगवान की कृपा से तेल भारी कड़ाई में फूल बरसाने लगाते हैं। उसकी सारी योजना असफल हो जाती है। तब हिरण्यकश्यप की बहन " होलिका " ये तरकीब सूझती है कि मुझे तो भगवान बाह्रा  का वरदान प्राप्त है कि मैं अग्नि में नहीं जलूगी  मैं प्रहलाद को लेकर बैठ जाऊगी । योजना अनुसार ये कार्य होता है होलिका अपने भतीजे को लेकर बैठती है प्रहलाद बच जाता है और होलिका का " वरदान श्राप में ...

सोचने की जरूरत है

7 मार्च को साउथ ऐशियन एक रिपोर्ट आयी जिसमें   9 देशो की  वुमन जर्नलिस्ट को लेकर  एक बड़ा खुलासा किया गया जिसमें सैलरी, वर्कप्लेस ,इन्वायरमेंट   , विज्ञापन ,मीडिया और डिसिजन मैकिग में महिला की स्थिति सही नहीं है। मीडिया और सिनेमा में महिलाओं को सही ढंग से नहीं दिखया जाता । केवल बाग्लादेश देश ही एक ऐसा देश है जहाँ पर 75%विश्वविघालय में ये पढ़ाया जाता है कि महिलाओं के  साथ  वर्कप्लेस में कैसा व्यवहार किया जाऐं। इसमें केवल भारत के 10%विश्वविघालय है जहाँ पर ये सिखाया जाता है कि महिला के साथ वर्कप्लेस पर कैसा व्यवहार किया जाऐं। समकालीन समय में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है लेकिन अभी भी उनकी संख्या निर्णय लेने में बहुत कम है। महिलाओं को glass ceiling से निकलना होगा। 

International women's day special poetry

          तु ही तू घर में भी तू बाहर भी तू दुर्गा भी तू काली भी तू मेरा आज तू मेरा कल भी तू सुबह से उठकर रात के सोने तक कितना काम कर जाती तू कभी मां बनकर लोरी सुनती तू कभी पत्नी बनकर पति का हाथ बांटती तू कभी बहन बनकर भाई को सही राहा दिखती तू। आज के समय आफिस भी  जाती तू घर और बाहर दोनों काम  झट से कर जाती तू। कभी अग्रेजो को नाको चने चबती  तू कभी झांसी के लिए बेटो को पीठ में बिठाकर पूरा युद्ध लड़ जाती तू कभी धर्म पत्नी बनकर अपने पति के प्राण यमराज से भी ले आती तू कभी कांटों में भी चलकर पति के साथ चौदह वर्ष वनवास कर आती तू तू ही तू। घर में भी तू बाहर भी तू।  हमेशा अग्नि परीक्षा में उत्तीर्ण हो जाती तू आज के समय में दफ्तर और घर दोनों में बेहतर काम कर जाती तू कभी पीवी, सिन्धु तो कभी दुतीचन्द कभी मैरी काम बनकर स्वर्ण पदक लाती तू कभी अर्थ शास्त्र की विशेष ज्ञ गीता गोपीनाथ न बना जाती तू कभी एक ताकतवर महिला के रूप में जर्मनी की चांसलर ऐजेला मार्कल कहलाती तू कभी अपने सं...

जिंदगी

जिंदगी में जीतने का जोश रखो हराने की वजह रखो जो तेरा है तेरे दर में खुद  आऐगा रोज रोज उसे पाने की चाह न रखो।  जिंदगी में लड़ने की ताकत रखो गिरकर उठने की हिम्मत रखो।  जिंदगी बहता नीर है उस नीर में खुद को पानी संग चलने की हिम्मत रखो।  दुनिया क्या कहेगी इसका तुम फिक्र न रखो। 

सही बात

अपनी पसंद और खूबी से कभी समझौता नहीं करना चाहिए क्योंकि आप अपने दोस्त की वजह से नहीं बल्कि आपनी योग्यता और हौसले से जाने जाते हैं।  दोस्ती में वो दोस्त बेहतर है जहाँ आपको आपकी गलती बता दी जाती है।  समय और दोस्त दोनों अपना महत्व रखते हैं बस फर्क  सिर्फ इतना होता है कि सही दोस्त मिलने पर आपकी जिंदगी बन जाती है और समय की बर्बादी से आपकी जिंदगी बिगड़ जाती है।  कभी कभी खुद के बारे में भी सोच लेना चाहिए क्योंकि लोग वही होते हैं जो अपना काम निकालने के लिए आपको परेशान करते हैं और समय निकल जाने पर आप की तरफ देखते तक नहीं।  अपने काम के लिए जुनूनी होना भी जरूरी है क्योंकि लोग वो ही है जो कहते है कि यार वो चीज तेरे काम की नहीं और खुद जाके उसमें शामिल हो जाते हैं।   लोगों से ज्यादा किताबे अच्छी है काम से काम वो आपको सही तो बतती है। 

तु ही तु

तु ही तू घर में भी तू बाहर भी तू दुर्गा भी तू काली भी तू मेरा आज तू मेरा कल भी तू सुबह से उठकर रात के सोने तक कितना काम कर जाती तू कभी मां बनकर लोरी सुनती तू कभी पत्नी बनकर पति का हाथ बांटती तू कभी बहन बनकर भाई को सही राही दिखती तू। आज के समय आफिस तू भी जाती घर और बाहर दोनों काम तू झट से कर जाती तू। कभी अग़ेजो को नाको चने चबती  तू कभी झांसी के लिए बेटो को पीठ में रखकर पूरा युद्ध लड़ जाती तू कभी धर्म पत्नी बनकर अपने पति के प्राण यमराज से भी ले आती तू कभी कांटों में भी चलकर पति के साथ चौदह वर्ष वनवास कर आती तू तू ही तू। घर में भी तू बाहर भी तू हमेशा अग्नि परीक्षा में उत्तीर्ण हो जाती तू आज के समय में दफ्तर और घर दोनों में बेहतर काम करती जाती तू कभी पीवी, सिन्धु तो कभी दुतीचन्द कभी मैरी काम बनकर स्वर्ण पदक लाती तू कभी अर्थ शास्त्र की विशेष ज्ञ गीता गोपीनाथ न बना जाती तू कभी एक ताकतवर महिला के रूप में जर्मनी की चांसलर ऐजेला मार्कल कहलाती तू कभी अपने संघर्ष की करती इवाका  जैसी बेटी बना जाती तू ‌ भारत में तू लंदन में भी तू।

प्रक्रिया

किसी भी प्रक्रिया से निकलकर आगे कुछ करना ही जिंदगी की एक सीढ़ी  है बचपन में सीखने की प्रक्रिया, स्कूल में कक्षा 1से लेकर 12 तक की प्रक्रिया, कालेजों में सेमेस्टर की प्रक्रिया जो वैसे देखने में बिना नमक के खाने सी लगती है लेकिन उसे गुजरने का मजा ही कुछ होता है।  जिस प्रकार  कुछ ऐसे लोग होते हैं जो जीवन को सफल बनने के लिए लगातार प्रयत्न करते रहते हैं । वो एक संघर्ष की प्रक्रिया से गुजरते हैं।  सृजन भी एक प्रक्रिया है जिसे गुजर कर व्यक्ति किसी चीज का निर्माण करता है। अक्सर लोगों का प्रश्न होता है कि सृजन कैसे किया जाता है वो भी हमारे जीवन में  अनुभव से लेकर अभिव्यक्ति की प्रक्रिया होता है जिसे  हम गुजरते हैं  । इस समय लिखते वक्त मुझे इग्लिश के लेखक टी, एस इलियट की वो कविता याद आ गयी जिसमें " परिकल्पना में सृजन के बीच   भावना में कर्म के बीच,     पड़ती है परछाई जिसे बनता जीवन     जीवन की भुगरता "। 

समय की बात

 अक्सर हम ऐसा अनुभव करते हैं  कि  हम बहुत अच्छे दोस्त के साथ है लेकिन जब वही दोस्त हमारी बातों का मजाक बनने लगे तो समझ लेना चाहिए कि वो आपके दोस्त से ज्यादा आपकी दोस्ती पर प्रश्न खड़ा कर रहे हैं कुछ दोस्त ऐसे होते जिनको देखकर आप  उनके जैसा बनने की कोशिश करने लगते हैं तो कुछ ऐसे दोस्त होते हैं जिनको देखकर आप केवल सहानुभूति मात्र ही रखते हैं। 

पानी की कीमत

"रहिमन पानी राखिये , बिन पानी सब सून                                         पानी गये न ऊबरे मोती ,मानुष, चून। " जल है तो कल है अक्सर हम ये लाइन सूनते रहते हैं लेकिन उसकी कीमत  केवल जब ही समझ पाते हैं  जब घर में नल न आऐ  हो। तब पानी का बहुत सोच समझ कर उपयोग करते हैं । पानी एक प्राकृतिक संसाधन हैं जो निश्चित मात्र में ही उपलब्ध है लेकिन हमारी बढ़ती जनसंख्या ने इस पर एक प्रश्न सा खड़ा कर दिया है कि आने वाले समय में लोगों को पीने योग्य पानी उपलब्ध होगा कि नहीं।  समकालीन समय में   कई लोगों के पलायन का कारण केवल पानी है  लेकिन आज हम सब लोग इसकी उपयोगिता को जानते हुए भी इसकी कीमत नहीं समझ पा रहे हैं आज भी हमारे देश के   क ई ऐसे लोग है जो खराब पानी पीने को विवश है।  हम पानी बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाऐ ये हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।  हमारी धरती जिसने हमें शुध्द जलवायु रहने लायक वातावरण और शुध्द हवा दी उसे आ...

बीत जाने में

                            समय बीत जाने में वक्त नहीं           लगता                               कांच टूट जाने से दूबारा नहीं जुड़ता।                              किसी की बात इतनी अच्छी लग जाती है                               कि वो दिल में बस जाता                                 किसी की बातों से वो                               दिल से निकल जाता है।                             किसी के लिए दुआ कर दी जाती है     ...

वैश्विकरण के दौर में

  भारतीय संस्कृति - निर्मला - वर्मा आज के समय में हमारे पास सबसे बड़ी समस्या ये है कि हम बढ़ ते हुए वैश्विकरण में अपनी संस्कृति को भूल  सा गये हैं आज शायद में पूछूँ कि कब आप ने किसी अपने से बिना स्वार्थ के बात की होगी या उसे उसका हाल पूछ होगा तो शायद आप इसका उत्तर न दे पाऐं।  लेकिन इसके विपरीत में आप से ये पूछूँ कि अभी अपने सोशल मीडिया पर कितने नऐ दोस्त बनाऐ तो आपका इसका उत्तर जल्द दे देगे।  इस विषय पर बात करते हुए मुझे लेखक निर्मला वर्मा के निबंध "आदि और अंत"  में लिखे ' वैश्विकरण के दौर में भारतीय संस्कृति' की वो बात सही लगी ।  कि भारतीय संस्कृति ही एक ऐसी संस्कृति है जो अभी भी जीवित है भारत में अग्रेज आऐ ,मुगल आऐ लेकिन भारतीय संस्कृति जस के तस है इसके विपरीत दूसरी संस्कृति के मात्र अवशेष ही मिलते हैं वो खत्म होने के करीब है जब कि भारतीय संस्कृति अभी  भी जीवित है।  "वैश्विकरण ने  एक ओर जहाँ दूर बैठे लोगो को हमारे पास ला दिया है तो वही हमें अपनों से दूर कर दिया है। "