Skip to main content

आज भी क्यों खामोश है हम इस विषय पर

  आज के समय भी कई  लड़कियां पीरियड आने के बाद स्कूल नहीं जाती कुछ तो  स्कूल ही छोड़  देती है और कुछ पीरियड के कारण कई दिनों तक अपने स्कूल और आफिस से छूटी ले लेती है। 
आज गूगल और यूट्यूब पर इसकी सैकड़ों फिल्म और डाक्यूमेंटरी बनी पडी और इसे सम्बंधित जानकारी है और अब तो  इस पर मूवी भी आ गयी है अक्षय कुमार की  'पैड मैन'।
लेकिन बात वही पर है कि आज हमारा पुरूष प्रधान समाज इस बात को मनाने को तैयार है कि लड़कियों को इस विषय पर बोलने को आजादी है शायद नहीं क्योंकि उनका तो ये मानना है कि ये तो बस लड़कियों की परेशानी है ।
 अभी कुछ समय से एक शब्द बहुत चल रहा है जिसका नाम है " 'पीरियड पावर्टी'
"स्काटलैंड वेबसाइट पर कुछ ऐसी विषम परिस्थितियों का उल्लेख किया गया है जिनके चलते माहवारी महिलाओं के लिए 'कड़वा अनुभव' बन जाती है मसलन बेघर होना, किसी तरह की लाचारी और एंडीमीट्रियोसिस जैसी स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ।
' माहवारी की मर्यादा ' इसे महत्व देते हुए स्काटलैंड में एक विधेयक लाया गया है इसके तहत जिस किसी को भी जरूरत होगी, उसे निशुल्क सैनिटरी पैड व उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे हो सकता है स्काटलैंड दुनिया का पहला ऐसा देश बन जाए जो ' 'माहवारी गरीबी' का खात्मा कर सके। स्काटलैंड की संसद ने हाल ही माहवारी संसाधन ( निशुल्क प्रावधान) (स्काटलैंड ) विधेयक पारित किया । इसका उद्देश्य सभी आयु वर्ग की महिलाओं को सैनिटरी पैड निशुल्क उपलब्ध कराना है। "

भारत को स्काटलैंड से सीख लेने की जरूरत है । 

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..