पैसा जिसे कमाना जितना मुश्किल होता है खर्च करना उतना ही आसान हो जाया करता है ∣ पहले जब मुद्रा नहीं आयी थी तब लोग अपने पास मौजूद चीज की अन्य व्यक्ति से अदल बदली कर अपनी आवश्यकता की पूर्ति कर लेते थे जिसे 'वस्तु विनिमय प्रणाली' के नाम से जान जाता था ∣ जैसे जैसे मानव ने अपनी सभ्यता का विकास किया वैसे वैसे मुद्रा के बदले हुए रूप हमारे सामने आए जिसमें समय के साथ आज भी परिवर्तन जारी है ∣ इसके इतिहास पर हम जाएं तो जानेगें कि सबसे पहले रोमनों ने चमड़े के सिक्के बनाएं थे जिसका उपयोग रूस के राजा पीटर द ग्रेट ने किया था ∣ जिसको भारत में मोहम्मद बिन तुगलक के द्वारा लाया गया था ∣ जिसकी कीमत इतनी थी कि एक व्यक्ति उस मुद्रा का उपयोग करके अपनी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकता था ∣ जैसा की हम सब जानते हैं कि कागज का आविष्कार चीन में हुआ था जिसके कारण ये मान जाता हैं कि कागज के नोट का भी सबसे पहले प्रचलन चीन में हुआ था जिसकी शुरुआत झेनझोंग साम्राज्य से हुई जिसने दसवीं शताब्दी में चीन में राज किया और स...
वो बात जो जरूरी है