Skip to main content

Posts

Showing posts from April 1, 2023

कहीं हम खुद तो मूर्ख नहीं बना रहे हैं

एक अप्रैल वो दिन जब हर कोई एक दूसरे को 'मूर्ख' बनाने का काम करता है ∣ इसे अप्रैल फूल के नाम से जाना जाता है ∣ पर क्या हो जब इंसान खुद को ही मूर्ख बनाने में लग जाएं‌ ∣ वो  सबके लिए ईमानदार केवल अपने से ही वो बेमानी करने लग जाएं ∣ इससे न सिर्फ वो स्वयं को बल्कि उन लोगों के लिए भी परेशानी पैदा करता है जो उसे अपना आदर्श‌ मनाते हैं ∣ जो उसकी तरह बनने की इच्छा रखते हैं ∣ इसके कारण अक्सर उसे जीवन में मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ता है ∣  इस सब से बचने के लिए जरूरी होता है कि वो खुद के प्रति ईमानदार रहे ∣