Skip to main content

Posts

Showing posts from July 25, 2021

सही अनुपात

जिस तरह जीवन में किसी भी क्षेत्र में बेहतर करने के लिए विशेष तरह का ज्ञान और जुनून की जरूरत होती है। ठीक उसी तरह जीवन में संयम की जरूरत हर जगह होती है । कुछ लोगों में इसकी कमी तो कुछ लोगों में इसकी अधिकता होती है। जिस तरह चाय बनाते वक्त चाय कितनी अच्छी बनी है, ये इस पर निर्भर करता है कि इसमें कितनी मात्रा में शक्कर, चायपत्ती और दूध मिला है । ठीक उसी तरह जिंदगी में भी किसी क्षेत्र में बेहतर राह पाने के लिए जरूरी है ,कि हमारी दिशा सही हो उसमें समन्वय हो हमारी काबिलियत और मेहनत में किसी तरह की कोई चूक न हो ।