Skip to main content

सही अनुपात


जिस तरह जीवन में किसी भी क्षेत्र में बेहतर करने के लिए विशेष तरह का ज्ञान और जुनून की जरूरत होती है। ठीक उसी तरह जीवन में संयम की जरूरत हर जगह होती है ।

कुछ लोगों में इसकी कमी तो कुछ लोगों में इसकी अधिकता होती है।

जिस तरह चाय बनाते वक्त चाय कितनी अच्छी बनी है, ये इस पर निर्भर करता है कि इसमें कितनी मात्रा में शक्कर, चायपत्ती और दूध मिला है ।

ठीक उसी तरह जिंदगी में भी किसी क्षेत्र में बेहतर राह पाने के लिए जरूरी है ,कि हमारी दिशा सही हो उसमें समन्वय हो हमारी काबिलियत और मेहनत में किसी तरह की कोई चूक न हो ।

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..