Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2021

कही आज भी तो नहीं है पीहू

पीहू मूवी आप में से ज्यादा लोगों ने देखीं ही होगी और जिसने नहीं देखी होगी उसने उसका टेलर तो जरूर देखा होगा जब उस मूवी को देखा तो एक समय के लिए लगा ऐसा भी होता है। भला किंतु पूरी मूवी देखने के बाद समझ आया क्यों नहीं हो सकता है? ऐसा आज न्यूज़ देखते वक्त उसी picture की कहानी लगी फिर से दोहराई गयी है।   जहाँ एक किराए के घर में रह रही माँ और बच्चे की कहानी फिर सुनाई दी जिसमें माँ सोते सोते ही हमेशा के लिए सो जाती है और व़ो 2 साल का बच्चा अपनी मम्मी को जागने की कोशिश में लगा हुआ होता है जब उसकी मम्मी नही जगती त़ो वो पहले तो रोता है और फिर खाने की तलाश में फिज खोलता है घर के कुछ ऐसी चीज जैसे गैस , प्रेस वो जलता है और उन्हें खुल छोड़कर दूसरा काम करने लगता है ।  आज एक समाचार की खबर भी कुछ इस तरह की ही थी। कि 1 डेढ़ साल के बच्चे की माँ घर पर मृत डली थी और वो बच्चा जो केवल 1 डेढ़ साल का है व़ो घर पर अकेला अपनी मृत माँ के साथ बैठा है ।  दो दिन बीत जाने के बाद  आस पड़ोस के लोगों को कुछ मालूम चला किन्तु के कोरोना के डर के कारण लोग  उस घर के अंदर नहीं गए और फिर उस घ...

कोरोना

कोरोना वायरस ने भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र की हालात पूरी तरह से खराब कर दी है ।जिसके कारण कई लोगों की मौत हो रही है ।तो दूसरी और हंसते खेलते परिवार कोरोना की भेंट चढ़ रहे हैं। हम सब अपने घर में सुरक्षित है । और आगे भी सुरक्षित रहे ऐसी हम कामना करते हैं किन्तु हम सब को उन लोगों के बारे में भी सोचना होगा जिन लोगों के कोरोना के कारण  हाल बेहाल है । और ऐसे में उस घर के बच्चे और बूढ़े भी परेशान है । हम कुछ नहीं तो केवल इतना कर ले हमारे आस पास जो लोग कोरोना से ग्रसित है ।उनके प्रति कोई बुरी भावना न रखे भले ही उनके घर न जाए किन्तु टेलीफोन से उनसे बातचीत कर ले जो जरूरत का समान उन्हें लगे वो उन्हें कुरियर कर दे क्योंकि आस पड़ोस में रहने वाले लोग किसी भी जाति धर्म के हो सब खुदा के बंदे है ।कोई अलग नहीं है यह समय में सामजिक दूरी के साथ सामजिक समरसता दिखाने का है ।

हर मुश्किल तुम्हें विफल करने नहीं है आती

जब -जब लगे जिंदगी हो गयी है आसान  तब -तब हो जाते हैं  कड़े इम्तिहान आती है चारों तरफ से परेशानी  समझ नहीं आता जाए  किस और इंसान?  जहाँ एक तरफ होता कुआँ  तो दूसरी तरफ होती है खाई थोड़े आसूं थोड़े गम पीकर अब है  चलने की बारी है आयी,  "क्योंकि पत्थर उसी पर है पड़ते हैं  जिसमें फल की उम्मीद होती है" जिसे सहने की क्षमता है भाई,  सिर का दर्द हो, या शरीर का दर्द नहीं सहा जाता अपनों का दर्द है इस जिंदगी की यहीं सच्चाई सब को पड़ते है मूसर कभी न कभी  क ई चोटों को खाकर  बनता है ये आदमी  जिंदगी है दुख और  सुख की लड़ाई जिसका हर रस इंसान है पीता महज फर्क इसे होता  इंसान सुख की घड़ी  आनंद के साथ जीता दुख की घड़ी घुट घुट कर जीता ,  ज़ो नहीं झुकते मुसीबतों के आगे उनके सामने हर कोई है झुकता ज़ो नहीं मानते हार  व़ो अजेय होता ,  "कुम्हार भी कितनी  चोट देता घड़े को पर क्या घड़ा  आंसू नहीं है पीता?  वो तपता आग में कुटता पांव में जब जाकर वो एक  घड़े का आकार है लेता" हम तो खुदा के बंदे ...

मुश्किलें हमें कमजोर करने नहीं

  हम सब की जिंदगी में ऐसे अवसर जरूर आते है जब  हमारी जिंदगी में चारों तरफ परेशानी आ जाती है  ।  और हम किस तरह से उसका मुकाबला करें समझ में नहीं आता   ? और तब लगता है ,सारी परेशानी केवल और केवल हमारी ही जिंदगी में ही है । उस  समय एक पल के लिए तो हमें  समझ में नहीं आता की हम क्या करें  ? किन्तु दूसरे ही पल हम सारी परेशानी से किस तरह से मुकाबला करे उसके बारे में सोचने लगते हैं  ?  जहाँ  एक तरफ हम अपनी भावनाओं से लड़ते हैं ।   तो दूसरी तरफ आने वाली समस्या के बारे में विचार करने लगते हैं  । तब क ई दर्द सहकर, आसूं पीकर हम आगे बढ़ते हैं   ।  जिंदगी जीना वास्तविक रूप से हम तब सीखते हैं मालूम चलता है ।  जिंदगी जीने का असली मतलब किसी चीज को पाने के लिए हर दर्द सहने की ताकत किन्तु इन निराशा के बावजूद रह जाता है   । तो केवल अपने अंदर का जुनून और जिंदगी की मुश्किलों से लड़ने का हौसला जिंदगी में आगे बढ़ाने जरूरी होता है हर मुश्किल का सामना करते जाना बिना रूके क्योंकि उन्ही लोगों के सामने मुश्किलें...

अब और भी सावधानी की जरूरत है

देश में  कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ रहे हैं जो  काफी  चिंताजनक बात है।  इसी बीच मद्रास हाईकोर्ट ने अपने बयान में कहा है कि कोरोना वायरस की दूसरी पीक के लिए चुनाव आयोग जिम्मेदार है । ये खबर भले हम सब को सामान्य सी लगे किन्तु उतनी सामान्य है नहीं भारत का संविधान भारत के नागरिकों को गरिमा पूर्ण जीवन जीने का अधिकार देता है  । जिसकी परिभाषा आज के समय में बहुत बदल दी गयी है जहाँ लोग अपनों की जान  बचाने के लिए इधर उधर भटक रहे हैं  । देश का हाल इतना बेहाल है कि जहाँ देश के राजनेता एक दूसरे को आरोप प्रत्यारोप मढ़ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ आक्सीजन की कमी से क ई जान जा रही है । वर्तमान परिस्थितियों नजर डाले तो हाल बहुत बेहाल है  स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयी आपातकाल और भयवाह रूप  न ले  इसके लिए जरूरी है कि हम लोग अपनी सुरक्षा स्वयं से करे क्योंकि स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करे रहे लोगों के सिर पर बहुत ज्यादा दबाव है ऐसे में हम क्यों कोरोना  वायरस से ग्रसित होकर उनके सिर में दर्द करे । हम अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें कम से कम...

कला पर बंदिश नहीं लगाया जा सकता बताती है रंग रसिया मूवी

  रंग रसिया मूवी मुख्य रूप से भारत के सर्वश्रेष्ठ चित्रकार राजा रवि वर्मा के वास्तविक जीवन पर आधारित है   । फिल्म की शुरूआत में हम राजा रवि की पेंटिंग की निलामी होते हुए देखतें है  मूवी की कहानी जैसे जैसे बढ़ती है हम देखते हैं कि राजा रवि वर्मा अपने केरल को छोड़ सपनों के शहर मुम्बई आते हैं जहाँ पर  रवि वर्मा ने  अपनी कला का उपयोग कर भारत के बहुसंख्यक के भगवान के चित्र को गढ़ते है  और फिर समूचे भारत को घूमकर अन्य चित्र बनाते हैं किन्तु आगे उन्हें अपनी कुछ पेंटिंग में लोगों का विरोध भी सहना पड़ता है  जिसमें उर्वशी के चित्रों को अश्लील करार करते हुए उनके चित्रों का बहुत विरोध होते हुए भी हम देखते है कि उन पर कुछ लोगों के द्वारा ब्रिटिश अदालत में केस भी दर्ज किया जाता है जिसके चलते उन्हें अनेक तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है   । किन्तु मूवी के अंत में राजा     रवि वर्मा केस में जीत जाते हैं किन्तु जिस स्त्री को उन्हें प्रेरणा माना थाा वो समाज के ताने बाने के चलते  खुदखुशी कर ली   लेती है और मूवी खत्म ...

National panchayati raj day

प्रत्येक साल 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है।  जिसके मनाने का ध्येय लोगों को पंचायत के महत्व को बताना है। आज हम इसकी स्थापना से लेकर पंचायत का संवैधानिकरण को जानेगें- जैसा कि आप सब अवगत है भारत एक लोकतंत्र वाला देश है जो की एक संविधान के अनुसार चलता है । जिससे ऊपर कोई भी नहीं  उस संविधान में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल, राजीव गांधी के पंचायत व्यवस्था के संवैधानिकरण की पहल के चलते सन् 1992 में भारत के संविधान में 73  संशोधन करके  11 वी अनुसूची में पंचायत जोड़ा गया  जिसमें कुल 29 कार्यकारी विषय थे वर्तमान समय में पंचायत भारत के संविधान के भाग 9 में अनुच्छेद 243 में है। इसमें एक बात गौर करने वाली है सभी राज्य सरकार पंचायत व्यवस्था को अपने कुछ भाग में विभाजित कर सकती है जिनकी अधिकतम संख्या तीन है। मध्यप्रदेश में पंचायत तीन स्तर पर बंटी हुई है -ग्राम पंचायत, जिला पंचायत, जनपद । पंचायत के महत्व हम इसे समझ सकते हैं कि इसकी स्थापना का उद्देश्य जमीनी स्तर पर लोकतंत्र की स्थापना करना था ।  आज वर्तमान समय में जब भारत कोरोना वायरस की दूस...

Reverse image search

क  ई बार हमें कुछ ऐसे फोटो मिलते हैं ज़ो हमें इतने सचे लगते हैं कि हम उसे बिना सोचे समझे ही लोगों को  forward कर देते हैं और जब उसके  बारे में हमें ये मालूम चलता है कि वो फोटो गलत है। उसमें कुछ जोड़ा  गया है तब हमें से वो लोग जिन्हें हर चीज की जांच पड़ताल करना पसंद है वो लोग एक ऐसे  tool  की खोज  करते हैं। जो उस फोटो की सत्यता का प्रमाण पता लगा सके ऐसे लोगों की सहायता के लिए ही बना है  reverse image search  जिसे आप इन कुछ  step  के जरिये किसी फोटो के सत्यता का पता लगा सकते हैं। Step A  सबसे पहले गूगल पर images.google.com   type kar । B  और फिर उस पेज पर  google  लिखा आएगा उस पर  click  करे। C अब पेज पर एक पेज आएगा जिसमें उस फोटो को  upload  या उस फोटो का url   डाले। D अगर अपने फोटो का सही  url  डाला है तो ये मालूम चल जाएगा की । उस फोटो का उपयोग इस पहले कहां कहाँ हुआ है E आप चाहे तो सीधे  उस फोटो को भी  upload kar  sakte he, । Note  इस टूल का उपयोग के...

World book and copyright day

आज विश्व किताब और प्रतिलिपि दिवस है ।  जिससे मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों का किताब के प्रति रूझान  बढ़ाना है ,  साथ ही लोगों को प्रतिलिपि  लाभ पहुंचाना है। अगर आप गौर करें तो जब पूरा देश अपने घरों में बंद था तब एक किताब ही थी जो उसके अकेलेपन का सहारा बनी थी,  वैसे भी मनुष्य का किताब से सम्बंध बरसों पुराना है ।  ज़ो लगातार गहराता जा रहा है किन्तु, लॉकडाउन ने उसके महत्व को और ज्यादा उजागर किया है जिसमें लोगों ने अपनी उन किताबों को भी पढ़ा है ।  जिसे पढ़ने का उन्हें कभी समय ही नहीं मिला ।  आज भी पढ़ने में रूचि रखने वाले लोग अपने घर में सजावटी समान कम और किताबें ज्यादा रखते हैं  । किताब एक ऐसा माध्यम होती है जो व्यक्ति के अज्ञान को दूर कर उसे ज्ञान का प्रकाश देती है     । आज ही क्यों मनाया जाता है?  23 अप्रैल को बहुत से कवि का जन्म और मृत्यु हुई इसलिए प्रत्येक वर्ष 23 अप्रैल को लिए विश्व  किताब और प्रतिलिपि दिवस मनाया जाता है । आज समकालीन समय में जब पूरा विश्व कोरोना की कहर झेल रहा है ऐसे में उसका सबसे अच्...

पूछती है प्रश्न तुम से ?

जब तुम आए धरती  पर आदिमानव बनकर  क्या तुमने नही किया आविष्कार अग्नि का ?  जब लगी थी तुम्हें भूख तो  क्या नही किया था  सेवन  तुमने मांस मछी का ?  जब त्यास लगी थी तुम्हें तो क्या   तुमने नही खोदे थे कुएं  अपनी प्यास बुझाने के लिए?  जब तुम्हें न मिले थे घर तो क्या नहीं रहे थे तुम पेड़ के घर में?  जब नहीं था कोई दोस्त तो क्या नही की तुमने दोस्ती कुछ पशुओं से?  जब नहीं थी तुम्हें लालसा  ज्यादा धन की तो  क्या प्रकृति ने नहीं दिए थे उपहार  तुम्हारे जीवन को सुंदर बनाने के लिए?  आज जब तुम उड़ने लगे हो आसमान में तो क्या तुमने सुनी शिकायत  इस वसुंधरा की?  जिसने पाल पोस कर तुमको बड़ा किया तुमने तो केवल इसे चीरते हुए  हर दिन पहाड़ खत्म किया,  क्या पूछा दर्द तुमने उस वृक्ष का जिसे अर्चन समझकर तुमने दफना सा दिया क्या आज तुम नहीं कर सकते विचार की तुम करोगें अपनी आवश्यकता सीमित?  की कल को कोई और प्यासा न मरे क्या तुम नहीं कर सकते अपने  काम को समुचित?  ताकि प्रकृति को नया रास्ता मिले एक...

Important day

    World creativity and Innovation Day सृजन करना बिल्कुल उस तरह से ही है जिस तरह एक स्वेटर को बुनना  है ।  जिसमें उसके हर हिस्से की लंबाई का नाप  इतना सावधानी से लेना है ।    कि उसकी एक सिलाई भी ज्यादा कम न लग जाए जिससे स्वेटर की बनावट खराब ह़ो जाए उसी तरह किया जाता है  ।  हर चीज का सृजन भले फिर वो शब्दों को क्यों न गढ़ कर एक रचना करना हो । क्या ऐसा ही हो जाता है सृजन इसका उत्तर है नहीं, बरसों लग जाते हैं  व्यक्ति को किसी चीज का सृजन करने में जिसमें उसे अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय देना होता है  ।  ठीक उसी तरह जिस तरह एक घर बनाया जाता है। जिसमें सबसे पहले एक घर का नक्शा तैयार किया जाता है। जिसे लेखन में रूप रेखा कहीं जाती  है। फिर उसके हिसाब से घर को एक आकार दिया जाता है जिसे प्रस्तावना कहते हैं फिर उसमें ये निर्णय लिया जाता है कौन सा कमरा कितना बड़ा और कितना छोटा रखना है जिसे लेखन में चरित्र चित्रण कहते हैंं। फिर उसे बनाना प्रारंभ किया जाता है जिससे कथावस्तु कहते हैं और फिर अंत में उसका उद्देश्य चुना ज...

शिकायत करने वालों से

कुछ लोग की आदत ही होती है काम कम और शिकायत ज्यादा करना जैसे वो ही केवल इस दुनिया में परेशानी झेलने वाले है बाकी सब तो स्वर्ग में निवास कर रहे हैं जहाँ कोई परेशानी नहीं   जैसे एक सज्जन व्यक्ति की पहचान विपरीत परिस्थितियों में होती है कि वो अपनी सज्जनता कब तक नहीं छोड़ता है वैसे ही एक समझदार इंसान के लक्षण होते हैं विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य न खोना और अपने काम को करना दुनिया में दो तरह ही प्रवृत्ति के लोग होते हैं एक जो सिर्फ शिकायत करते हैं काम नहीं दूसरे व़ो जो शिकायतें कम काम ज्यादा करते हैं इस कोरोना वायरस महामारी के समय हमें चाहिए की हम शिकायत कम करे काम ज्यादा करे क्यों कि लोगों के पास परेशानी कम नहीं की हम उनसे अपनी छोटी - छोटी परेशानी की सुलह करने के लिए पहुंच जाएं.

हे रोम रोम में बसने वाले राम

कल रामनवमी है जिससे मनाने का कारण पौराणिक और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार  राम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी को हुआ था जिसे पूरे देश में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है सबसे मनोमोहक छटा राम की जन्मभूमि अयोध्या में देखने को मिलती है  राम भगवान थे कि इंसान इस प्रश्न के भंवर में फंसने से अच्छा हम राम के चरित्र को देखे तो हम पाएगे एक ऐसा पुरूषोत्तम जिसने धर्म और मर्यादा की रक्षा के लिए अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया जिसमें उन्होंने अनेक तरह के कष्ट झेले यहाँ तक की अपनी पत्नी सीता का भी त्याग कर दिया जो पूरी तरह से निष्कलंक थी जिसके कारण राम को मर्यादा पुरुषोत्तम राम भी कहते हैं आज के समय में अगर हम राम के चरित्र को खोजने चले तो भले हमें उनके एक दो गुण से विभूषित पुरुष मिल भी जाएं किन्तु सभी गुणो का किसी व्यक्ति में होना सिर्फ महज एक कोरी कल्पना है वाल्मीकि की रामायण तुलसीदास की रामचरितमानस में कौन श्रेष्ठ है इस में अंतर करने से अच्छा में ये मालूम करे  कि हम में और राम में क्या कोई ऐसे मिलते हैं गुण जो हमें राम की माला में गूथने को मजबूर करे  आज न राजनीति न ...

अच्छी यादें

सुबह नींद खुलने से पहले कोई आपको तोतली आवाज में तुतलाते हुए ये कहकर उठाए चलों खेले उस वक्त कौन इतनी हिमाकत कर सकता है कि उससे ये बोले की नहीं  अभी सोने दो और जब उठे तो उस पर गुस्सा आने की जगह उस पर स्नेह की धार सी बहे  और फिर अपने काम को करने में लग जाए पेपर पढ़ने जैसे काम से और फिर जब वो पुनः आपके पास आकर कहें जेका जेका है तो आपको भले उस वक्त थोड़ा गुस्सा सा आए किन्तु उस डाटने का मन भी न करे और फिर उसे बताने में लग जाए जे सोना लड़की है जै अगरबत्ती है जे जे है और वो अपनी जिज्ञासा में और सभी प्रश्न को पूछती चले जाएं और उसे बताते चले जाए फिर अपने दूसरे काम में लग जाए और जब खाने के वक्त वो आ जाए तो केवल उसे परेशान करने के लिए इतना भर कहा द़ो सोना तुमने नहाया नहीं  और व़ो कहे मम्मी कपड़े धो रही है मौसी और फिर उसके उसके मुंह पर लगे जूठ को हटाते हुए उसके मुंह को साफ करना और फिर उसके लिए एक छोटी सी थाली लगाना और फिर दोनों साथ में बैठकर खान खाए इसके पश्चात जब वो भरी दोपहर में घर आए तो म न न चाहते हुए उसे ये कहे सोना शाम क़ो आना और फिर उसका घर को चले जाना शाम को जब अपने सभी...

गाँव की हर समस्या को दिखाती पंचायत वेब सीरीज

वेब सीरीज: पंचायत स्टार कास्ट: रघुवीर यादव, नीना गुप्ता, जितेंद्र कुमार, चंदन रॉय, फैसल मलिक आदि। निर्देशक: दीपक कुमार मिश्र सृजनकर्ता: टीवीएफ ओटीटी: प्राइम वीडियो पंचायत वेब सीरीज मुख्य रूप से एक उत्तर प्रदेश के गाँव बलिया की कहानी है जिसमें मुख्य रूप से प्रधान और सचिव को केन्द्र में रखकर पूरी वेब सीरीज की कहानी को गढ़ा गया है  ये कहानी एक अभिषेक त्रिपाठी नाम के एक युवा की है   कि जब एक पढ़ा लिखा व्यक्ति गाँव में कोई काम करने जाता है तो उसे उसके सोचे अनुसार कुछ भी नहीं मिलता वो देखता है जर्जर हुयी पंचायत की दीवार और भष्ट्राचार ने किस तरह से पूरे गाँव के विकास को खा लिया जहाँ केवल एक नारा ही रह गया है फुलेरी  गाँव को  नंबर वन बनाने का जबकि वास्तविकता ये है कि चुनाव आने पर ही जनता को याद किया जाता है ये वेब सीरीज हम सब को पंचायत में महिला के आरक्षण की वास्तविक ता को भी बताती है जहाँ होती तो महिला संरपच है किन्तु सारे काम उसका पति करता है  भले ही भारत का संविधान अनुच्छेद 14 के अनुसार विधि के समक्ष सबको समानता का अधिकार देने की बात करता है  संविधान का भाग...

आज तुम हो केवल काली

चाहती अगर रण में चलना तुम  तो आज तुम नहीं सीता  न ही द्रोपदी  आज तो केवल बल ही बल से जीता  कहने को भले नारी को अबला कहा जाता  किन्तु वो अबला न होकर होती शक्ति की स्वरूपा जो कहते कमजोर हो तुम उन्हें समझाओं काली के नाम की महिमा तुम उन्हें बताओ तु नही सीता  जिसने सिर्फ दी अग्नि पे अग्नि परीक्षा  अपनी पवित्रता का सबूत देते वो  धरती में समा गयी वो अंत में सीता  तुम नहीं द्रोपदी जिसका भरी  सभागार में किया गया वस्त्र हरण जब भीगें हर स्त्री के नयन  फिर भी शर्म से न झूकी दुर्योधन की गर्दन तुम तो हो केवल महिषासुर का वध  करने वाली शक्ति स्वरूपा जिसने किया बड़े बड़े पराक्रमी को   फीका  तुम तो हो शुभ निशुम्भ का वध करने वाली का काली  आज रण पर  उतरो तुम करने अपनी सुरक्षा  नहीं हो तुम आज कोई सीता आज तो तुम केवल हो काली जिसकी भुजाएँ बलशाली .

जिंदगी को देखने का अपना नजरिया होना जरूरी है

जिंदगी सब को 24 घंटे देती है, भले ही सब अलग- अलग परिस्थितियों में जन्मे किन्तु सबको अपने जीवन में कभी न कभी ऐसी चुनौती का सामना जरूर करना पड़ता है  जो सामान्य होकर भी सामान्य सा नहीं होता है उस वक्त महज फर्क सिर्फ इसे पड़ता है  ।   कि कोई उन परिस्थितियों में खुद को मजबूत बना लेता है तो कोई खुद को कमजोर बना लेता है ।  सबकी जिंदगी में आता है वो वक्त जो उनसे पूछता है?  उनके होने का लक्ष्य जो बच्चे का जन्म से ही हो ये जरूरी तो नहीं किन्तु एक समय के बाद व़ो जीवन में आयी विभिन्न संकटों को देखकर  अपना लक्ष्य जरूर ग्रहण करता है।  आज भी कितने ऐसे आईपीएस आफिसर है जिन्होंने अपनी जिंदगी में ऐसा कोई दृश्य देखा  जिसने उन्होंने  दूसरे जीवन के लिए कुछ करने को प्रेरित किया  ।  और भी  ऐसी बहुत सी हस्तियां इस संसार में मौजूद है जो हर दिन अपने आस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है  ।  और इस लड़ाई को लड़ते हुए उन लोगों को अनेक तरह की विफलताओं का सामना भी करना पड़ रहा है  ।  इन विफलता  को  जो अपनी जीत समझ लेता है वो हम...

एक आवाज

अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए भी ताकत चाहिए अक्सर लोग खुद को कमजोर समझकर सही बात कहने से  बचने की कोशिश करते हैं  कहते हैं एक जीवित लोकतांत्रिक देश के लिए आलोचना बहुत अच्छी मानी जाती है किन्तु जब उस पर पाबंदी लगा दी जाए तब उस शासन लोकतंत्र कही गुम सा हो जाता है क्योंकि लोकतंत्र की परिभाषा ही जनता के लिए जनता द्वारा बनाया गया शासन है  आज समकालीन समय में वे लोग जो की अपनी आवाज बुलंद करना चाहते हैं या तो उनकी आवाज छिन ली जाती है   इसके विपरीत अगर कोई व्यक्ति अपने व्यकितगत लाभ को छोड़ जनता के लिए जब किसी की आवाज बनता है तो वो लोगों का मसीह बन जाता है.

World Art day

साहित्य क्या करता है,क्या करती है? उसकी कलाएँ निर्मल वर्मा का यहाँ निबंध हमें कला के महत्व को बताता है । कि किताब के होते तो काले काले शब्द है किन्तु व़ो हमें लगातार पढ़ने को विवश करती है । यहीं तो साहित्य और उसकी कलाएँ जब हम उसे पढ़ते हैं  तो हम उस वक्त अपने जीवन में आयी हर परेशानी को भूलकर केवल उसे लगातार पढ़ते जाते हैं। ये वही कला है  ज़ो मनुष्य को भीड़ से अलग बनाती है आज विश्व कला दिवस है जिसका उद्देश्य कला को बढ़ावा देना है साथ ही इसका महत्व हमारे जीवन में कितना है उसे बतलाना    है। इस दिन कला के विषय पर सगोष्टी भी और सेमिनार भी किया जाता है। जीवन को बेहतर ढंग से जीना भी एक कला है जो हर किसी के पास नहीं होती  लिखने की कला का क्या कहना  लिखने वाला भले हमारे बीच में भौतिक रूप में मौजूद न हो किन्तु इसकी लेखन की कला के चलते वो लेखक पाठकों के दिल में हमेशा जिंदा रहते हैं।  लिखना क्या आसान होता है? क्या कुछ ऐसे ही लिखा जाता है, नहीं बोलने की कला में माहिर लोग अक्सर बहुत नाम कमाते हैं जो लोग भले हमारे बीच न रहे एक समय के बाद किन्तु उनके अल्फाज हम...

देखने का नजरिया बदले

हम ,भारत के लोग,  भारत को एक सम्पूर्ण -प्रभुत्व , सम्पन्न समाजवादी, पंथ निरपेक्ष ,लोकतंत्रात्मक गणराज्य  राज्य बनाने के लिए  उसके समस्त नागरिकों क़ो :  सामजिक ,आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति  विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रतिष्ठा और अवसर की समानता प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब व्यक्ति की गरिमा और      राष्ट्र की एकता और  अखंडता सुनिश्चित होने वाली  बंधुता क़ो बढ़ाने के लिए  दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर 1949 ई को एतदद्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मर्पित करते हैं  । (भारत के संविधान की प्रस्तावना)  जो भारत के 'संविधान की प्राण' कही जाती है  ।आज इस संविधान के प्रारूप को तैयार करने वाले विदूषक   डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की जन्म तिथि है जिससे आप सब अवगत है  ।  किन्तु क्या आपको मालूम है ?  आज भी देश में अनेक गाँव, कस्बे है। जहाँ पर जाति के नाम पर उनका शारीरिक, आर्थिक शोषण करते हैं जिनका गुनाह केवल इतना है कि वो एक छोटी जाति से...

लापरवाही की भी हद होती है

देश में स्वास्थ्य क्षेत्र की स्थिति लगातार खस्ता हो रही है लोग आक्सीजन ,रेमडेसिवीर जैसी चीजों को पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं वहीं दूसरी और एक अलग तमाशा जारी है जहाँ कही कही  कुछ जनप्रतिनिधि ही कोरोना की गाइडलाइन्स की धजिय्यां उड़ा रहे हैं तो दूसरी जगह जनता भी उसमें कम शामिल नहीं है आज भी अगर हम अपने घर से कुछ दूर के किसी दुकान में जाए तो बहुत कम ही होगा जब हम अपने उस दुकानदार को मास्क लगा देखे और अगर उसने पहना भी लिया है तो उसके ग्राहक मास्क पहनना भूल सा जा रहे हैं  सरकारी अस्पतालों की लापरवाही का क्या कहना,  हर जगह एक के बाद एक लापरवाही दिखाई दे रही है और तब भी हम नहीं सोच रहे हैं कि हम अब  स्वास्थ्य क्षेत्र की जर्जर हो रही इमारत दवा अस्पतालों की व्यवस्था को मजबूत करे एक साल पहले जब कोरोना भारत में आया था तब सब इसे अनजान थे किन्तु आज कोई भी इससे अनजान नहीं फिर भी अगर वो ढिलाई बरते तो दोष गैरों पर मड़ना गलत होगा.

जानें नवरात्रि के बारे में सब जो आप जानना चाहते हैं

नवरात्रि शब्द एक संस्कृत शब्द है। जिसका अर्थ नौ रातें है। एक वर्ष में चार बार नवरात्रि मनायी जाती है। जिसमें चैत्र नवरात्रि, शारदीय नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि होती है। जिसमें सबसे बड़ी नवरात्रि शारदीय और चैत्र नवरात्रि होती है। चैत्र नवरात्रि की उत्पत्ति की कथा शिव पुराण के अनुसार एक महिषासुर नाम के  राक्षस ने भगवान ब्रह्मा को प्रसन्न करके ये वरदान मांग की कोई भी देवता या पुरूष उसको मरा नहीं सके वो हमेशा अमर रहे जिस पर भगवान ब्रह्मा ने कहा संसार में जो भी चीज़ आयी है उसको जाना आवश्यक है। तब वो कहता है कि मेरा वंध केवल एक स्त्री करेगी तब भगवान उसे वरदान देते हैं। वरदान के प्रभाव के चलते वो अपना आधिपत्य जमाने के लिए हर जगह आक्रमण करता है और अपना शासन जमता है। जिसके प्रभाव के चलते इंद्र का सिंहासन भी नहीं बचता तब देवता और असुरों के बीच भयंकर युद्ध होता है जिसमें देवता के अलावा भगवान ब्रह्मा और शिव भी अपनी सहभागिता करते हैं। किन्तु उस महिषासुर राक्षस से सभी परास्त हो जाते हैं।  तब सभी देवो ने माता पार्वती से महिषासुर का वंध के लिए प्रार्थना की माता पार्वती  देवों की ...

कोरोना वायरस पर क्या कहते हैं आकड़े

आप सब अवगत है कि आज रात 9 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक मध्यप्रदेश की राजधानी में  कर्फ्यू रहने वाला है जो सभी भोपाल वासियों के लिए दुखद खबर है  क ई लोग जो अपने लिए आगे की  योजना बना रहे थे वो अब कुछ दिन के लिए उसको गति में नहीं ला पाएंगे   ऐसा नहीं इस कोरोना वायरस का असर केवल मध्यप्रदेश में ही है बल्कि कोरोना दिल्ली, महाराष्ट्र, और छतीसगढ़, में भी तेजी से बढ़ रहा है जिसके चलते महाराष्ट्र और छतीसगढ़ में  भी कड़ाई के साथ  लॉकडाउन लगा दिया गया है जबकि देश की राजधानी दिल्ली के अस्पताल में बिस्तर की संख्या बढ़ा दी गयी है  भारत कोरोना वायरस की दूसरी लहर का शिकार हो  रहा है  ये जिज्ञासा का प्रश्न हो सकता है ? भारत कोरोना को नियंत्रित अमेरिका से अच्छे ढंग से  कर  पाया या नहीं जानने लायक हो सकता है?  किन्तु ये बात भी उतनी ही सत्य है कि भले ही कोरोना वायरस को देश में आए एक साल हो गया किन्तु हमने उसे उतने गम्भीरता से नहीं लिया जैसा की हमें लेना चाहिए वहीं दूसरी तरफ देश में हो रहे चुनाव  ने भी कोरोना वायरस के केस बढ़ने में अपना यो...

जब मालूम हो

जब मालूम है कि कुछ  पल के लिए ही हो तुम  यहाँ  तो कैसे काटोगें कुछ दिन  की रतियां जब मालूम कुछ दिन ही देखोगें  या की गलियां तो कैसे निहारों  के यहाँ की बालिया जब मालूम है कुछ दिन ही निहार  पाओगे  यहाँ के पहाड़ और यहाँ की खूबसूरत वादियाँ तो कैसे देखेगी तुम्हारी अखियां जब इसकी भनक है तुम्हें कि  कुछ कुछ दिन ही गुजारोगें  यहाँ की रतियां  जब जान पड़ता है यहाँ से जानें का समय तो कैसे कैसे  काटोगें हर दिन हर रतियां

हमारे दुखों का कारण

हर चीज को पाने की चाह रखना अक्सर सभी तरह के सुखों की कामना करने जैसा है जो बहुत ही किस्मत वालों को नसीब होता है अफ़सोस आज सिर्फ सब कुछ पाने की चाहत में अपनी खुशी को नजरअंदाज कर देते हैं  आज हमारे दुखों का कारण ये नहीं कि हमारे पास कुछ नहीं बल्कि ये है जो हमारे पास है हम उसको देखकर खुश होने की वजह संसार की हर चीज पाने की चाहत में दुखी रहते हैं.

Saturday motivation

  जिस काम को तुम्हें करना है उसके लिए किसी और से ये आशा मत रखों की वो बोले और फिर तुम उसे करों किसी के इतने दूर मत जाओं कि वो अनजान लगने लगे किसी के इतने पास मत आओं कि उसके बिना जिंदगी बंजर सी लगने लगे हमेशा अपने लिए कुछ बेहतर कदम उठाओ क्या पता कल एक कदम से तुम्हें एक बेहतर मंजिल पर ले जाएं जब जिस काम क़ो करे सिर्फ उसी पर मन लगाओं क्या पता मिल जाएं तुम्हें जीवन जीने की कोई नयी वजह आराम जिंदगी में तुम हमेशा करोगें किन्तु नहीं कर पाओगे खुद के सपनों को पूरा करने के लिए अभी जैसी मेहनत इसलिए काम पर लग जाओं जिंदगी हर वक़्त नहीं देती खुद को संवारने का मौका

कोरोना का बढ़ना कही किसी की गलती तो नहीं

एक बार फिर देश में कोरोना वायरस के केस बढ़ने लगे जिसके चलते क ई राज्य में नाइट कफ्यू  लगा दिया तो कही  तो कुछ दिन के लिए लॉकडाउन  शुरू कर दिया गया इस स्थिति को देखकर मन सिर्फ एक ही    प्रश्न पूछ रहा है कि कोरोना के केस बढ़ने के कारण क्या है?  जिसमें सबसे पहले योगदान हम ही दे रहे  हैं जब बाहर कही जाते हैं तो मास्क गलती से लगा भी ले तो हम सामजिक दूर का पालन नहीं करते  वही दूसरा कारण चुनावी रैली जो हर चुनावी राज्य में की जा रही है जहाँ पर भारी संख्या में लोग  एक जुट  हो रहे हैं जहाँ न तो किसी सामजिक दूरी का पालन किया जा रहा है न ही चुनावी रैली करने वाले लोगों के द्वारा मास्क लगने का सन्देश ज़ो हमें जैसी राजा वैसी प्रजा की उक्ति कहने को मजबूर कर रहा है  अगर हम   कोरोना वायरस की लहर से बचना चाहते हैं तो सबसे पहले सभी चुनावी राज्य में कोरोना वायरस को लेकर जो गाइडलाइन बनी  है उसे किसी भी कीमत पर राजनीतिक रैली पर भी लागू करना होगा साथ ही चुनाव कर रहे नेताओं को स्वयं मास्क पहनकर रैली करनी होगी क्योंकि कोरोना ये नहीं देखता कि च...

उपन्यास लिखने के लिए जरूरी है

उपन्यास किसी ऐसी कृति को पढ़कर तुम्हें ऐसा लगे कि यहाँ तुम्हारे बारें में ही कही गयी है  तो उसे उपन्यास कहते हैं  इस परिभाषा का ध्यान से अगर हम पढ़े तो जानेगें उपन्यास  लिखने का मतलब है ऐसे  पात्र को लाना है जिससे किसी भी काम करने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ती है जो क  ई तरह के अंतविरोध के गुजरता हो    आमतौर पर हम जब किसी भी उपन्यास या कहानी को पढ़ते हैं  जब हम उसकी उपन्यास की शुरुआत करते हैं तो उसके एक से दो पेज केवल हम उसे समझने में लगते हैं कि एक लेखक क्या बताना चाहा रहा है इसके मुख्य पात्र क्या है  और जब हमारा वास्ता उपन्यास के मुख्य पात्र से होता है तो हम देखते हैं कि वो जगह जगह पर कितनी परेशानी का सामना कर रहा है उसका जीवन अंतविरोध से भरा पड़ा है और जैसे जैसे हम अपने पात्र से परिचित होते चले जाते हैं हमारी उस कहानी या उपन्यास का और पढ़ने की प्यास जाग जाती है जिसे बुझाने के लिए केवल हम उसे आगे पढ़ सकते हैं  भले बात जयशंकर के उपन्यास कंकाल की हो जो हमें सोचते को मजबूर कर देता है कि  कोई पात्र इस हद तक पीड़ा सह सकता है तो कोई पात...

Health is wealth

प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को  विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है जिसे मनाने का उद्देश्य लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है साथ ही उन्हे स्वास्थ्य है तो सब है वो ही हमारा सबसे बड़ा धन है इसकी महत्ता सभी लोग को समझना है अगर हम इसे वैश्विक पटल पर रखकर देखें कि स्वास्थ्य पर कहाँ की सरकार कितना खर्च करती है तो हम जानेगें की फिनलैंड, की सरकार सबसे ज्यादा अपने देश के लोगों के लिए जहाँ शिक्षा मुफ्त करती है वही उन्हें अच्छी से अच्छी  चिकित्सा सहायता दे सके इसके लिए अपनी  जीडीपी का दस प्रतिशत से ज्यादा खर्च करती है जबकि इसकी तुलना में विकासशील देश अपनी जीडीपी का बहुत कम पैसा स्वास्थ्य पर खर्च करते हैं जो चिंतनीय विषय हो सकता है  समकालीन समय में हम देखें तो कोरोना वायरस से सभी सरकारों की स्वास्थ्य के प्रति कितनी सजगता है इसकी सच्चाई सबके सामने ला दी साथ ही स्वास्थ्य की पर कितनी योजना सफलता होती है उस पर एक प्रश्न चिन्ह सा लगा दिया है   हम सभी लोगों को अपने स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए बीमा करना होगा साथ ही अपनी जीवन शैली में अपने जीवन चर्या को सुधारना होगा ज...

नहीं लिख पाता

बहुत कुछ नहीं लिख पाता सफल होते हैं तो  उस पर लिख देते हैं पर हार जानें पर आसूं  क्या लिख पाते हैं,  शिखर पर जब चढ़ जाते  तो बहुत शब्द लिख जाते हैं किन्तु नहीं लिखा जाता शिखर तक चढ़ने के बीच का संघर्ष,  लगातार गिरने के बावजूद उठने की चाह हर दिन खुद को तोड़कर  जोड़ने की चाह,  केवल हम लिख पाते जो थोड़ा बहुत महसूस करते  हर पल जो महसूस करते  क्या हम उसे लिख पाते ,  जिसे हर वक़्त जीने के बावजूद  खुलकर  जी  नहीं पातें हंसकर हंस नहीं पाते रोककर रो नहीं पातें है कुछ लिख जाने के बावजूद नहीं लिख पाते.

हम अपनी सीमा स्वयं चुनते है

कई बार हम किसी नयी चीज को करने से पहले ही डर से जाते हैं और ये सोचकर मना कर देते हैं कि हमसे तो वो होगा ही नहीं  और यही शुरू हो जाता है हमारा स्वयं से संघर्ष एक मन कहता है  हम उसे कर सकते हैं एक मन कहता नहीं कर सकते तीसरा मन होता है करके तो देखे होता है क्या हमारा जीवन अनिश्चित से भरा है जहाँ अनेक चीजें हैं हमें देखने  और समझने को किन्तु फिर भी कही कही हमने अपनी सीमा सी चुन ली है कि हम केवल यही काम करेगें दूसरा कोई भी नहीं आज बदलते दौर में अगर हमें कुछ बेहतर पाना है तो हमें अपनी सीमा से बाहर निकलना होगा और इसके और भी परिप्रेक्ष्य को देखना समझना होगा ठीक उसी तरह जिस तरह हम अपने फोन में केवल फेसबुक या गूगल नहीं चलाते बल्कि हम हर  चीज देखते और कभी कभी तो हम अपने फोन के हर साफ्टवेयर एप को खोलकर ये ही देखते हैं कि ये कैसे  काम करता है.

कुछ बदला

कोरोना  वायरस की दस्तक को दिए पूरा एक साल हो गया जो अभी मौजूद है। जिसका कहर फिर से शुरू हो गया है । जिसने एक साल ने हमें कुछ रूलाया तो कुछ हंसाया कुछ से मिलाया तो कुछ से हमें जुदा किया । इस साल ने सब से कुछ न कुछ लिए एक छात्र से उसका रोज स्कूल जाने से लेकर एक मध्यम वर्गीय छात्र से उसका शिक्षा का अधिकार छिन सा लिए गया जिसका कारण केवल और केवल पैसा था। जिसका प्रभाव अमेरिका से लेकर भारत तक में देखा गया । वही बहुत सारी कामकाजी महिलाओं की नौकरी चली गयी जिसका असर विकसित से लेकर विकासशील देश में देखा गया। वही स्कूल में पढ़ा रहे शिक्षक का वेतन भी अनिश्चित समय तक के लिए काट दिया गया सरकारी डाक्टरों को समय पर सैलरी नही मिली । क ई निजी कम्पनी ने अपने ऑफिस से ऐसी छटनी की उसने सबको ही छांट दिया । इस कोरोना वायरस ने हमें क्या दिया खुद के भविष्य के बारे में सोचने का वक्त दिया बचत की अहमियत समझाई स्वास्थ्य पर ध्यान देने की कितनी जरूरत है। इसके बारे में हमें बताया घर से सुरक्षित कोई और जगह नहीं ये हमें बताया  खुद को पेशेवर स्तर पर खड़ा करने योग्य बनने के लिए कुछ तकनीकी सीखना। कुछ बदला कुछ ...

जानें माखनलाल चतुर्वेदी के बारे में

आज ही के दिन मध्यप्रदेश की धरती पर एक लेखक, एक पत्रकार एक स्वतंत्र विचार वाला व्यक्ति पैदा हुआ जिसने अपनी लेखनी से वो लिख दिया जो आज स्वतंत्रता के बावजूद लिखना सम्भव नहीं है माखनलाल चतुर्वेदी बचपन से ही कुछ अलग करने की सोचते थे किन्तु कहते हैं नियति का भी अदभुत खेल होता है कब कहाँ ले जाए किसी को नहीं, मालूम माखनलाल चतुर्वेदी ने एक शिक्षक के रुप में अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत की कुछ समय के बाद उन्होंने एक निबंध प्रतियोगिता के लिए गणेश शंकर विद्यार्थी को अपना निबंध भेजा जिसमें उन्हें प्रथम पुरूस्कार मिला इसके बाद उन्होंने शिक्षण कार्य को छोड़कर लेखन की ओर बढ़ना शुरू किया  उनके पहले ही लेख ने उनको पुरूस्कार स्वरूप अंग्रेजी शासन का राजद्रोह केस मिल गया जिसके चलते माखनलाल चतुर्वेदी ने अन्य नाम से लेख लिखना शुरू किया जिनमें वनमाली, सच्चा सपुत्र, भारत माता का पुत्र,  एक भारतीय आत्मा  है जैसे अनेक नाम थे जिसमें उनका एक भारतीय आत्मा इतना प्रसिद्ध हुआ कि उन्हें' एक भारतीय आत्मा ' के रूप में जानें जाना लगा  माखनलाल चतुर्वेदी ने आगें चलकर एक अखबार निकालने की सोची जिसमें उ...

छोड़ना क्या

  जब ठाना  शिखर पर चढ़ने का  तो चुनौती से भला   क्या डरना?  जब वास्ता हो  खुद का खुद से तो   चट्टान   की मजबूती  देखकर  मुंह मोड़ना क्या?    सिखाती गीता हमें  जीवन है संग्राम  धैर्य रखेगा तु तो पूरे होगे काज फिर धैर्य का साथ  छोड़ना क्या?

उत्साह

 हिन्दी साहित्य के निबंधकार आचार्य रामचंद्र शुक्ल का एक निबंध उत्साह अभी हाल ही में मैंने पढ़ा जो कि चितामणि के भाग 1 का एक अंश है  जिसका नाम था 'उत्साह ' जिस पर आचार्य रामचन्द्र शुक्ल कहते हैं" कि उत्साह के साथ व्यक्ति सभी कठिन काम को कर लेता जबकि इसके विपरीत अगर कोई व्यक्ति बिना उत्साह के जीवन के भयंकर कष्ट झेलता है और तब भी अपने काम को करता जाता है तब को उत्साह नहीं अपितु साहस कहा जाता है" जिस पर वो आगे कहते हैं कि जब व्यक्ति किसी साध्य को जिसका अर्थ है' (सम्भव कार्य का पूरा कर लेना ')कर लेता है तो वो आगे भी उसी कार्य को उत्साह के साथ करते जाता है जबकि इसके विपरीत अगर कोई व्यक्ति ऐसा कार्य करने की सोचता है जिसमें उसे मालूम होता है कि वो उसे पूरा नहीं कर पाएगा वो असाध्य है जिसका अर्थ है( कि वो कार्य असम्भव है )तो भी अगर वो आगे कार्य जारी रखता है तो उसे उत्साह के साथ नहीं अपितु साहस के साथ करता है आगे शुक्ल निबंध में बताते हैं कि अगर व्यक्ति किसी कार्य को लगातार करता जाता है किसी विशेष लक्ष्य को साधने के लिए तो ऐसे में भले उस व्यक्ति के सभी कार्य पूर...

इच्छा जाहिर न कर पाने का दर्द

आज एक सीरियल देखते समय मन में एक प्रश्न कौधा की सच में क्या आज भी  ऐसा ही होता है ?  एक अदालत में जब पेशी होती है तो अदालत में सबूत के तौर पर पेश होने वाले व्यक्ति को  अदालत के सामने ये विद्या की कसम खानी  होती है 'कि वो जो कहेगा सच कहेगा, सच के सिवाय कुछ नहीं कहेगा  किन्तु  इसके विपरीत  अक्सर जीवन में  किसी  बेगुनाह व्यक्ति को सजा उसके सच कहने के कारण दे दी जाती है वहीं दूसरी ओर किसी व्यक्ति को सजा का पात्र केवल इसलिए बनना पड़ता है कि उसने  किसी मुद्दे पर तर्क के साथ उसे दूसरे ढंग से सुलझाने की बात कही  उसने अपनी इच्छा जाहिर जो की सामने वाले को रास न आयी  कितना अजीब है न अक्सर व्यक्ति अपनी इच्छा जाहिर करने के कारण दंड का पात्र बन जाता है  और हम सब के सामने एक सवाल छोड़ जाता है कि क्या अपनी इच्छा जाहिर करना गुनाह है?

कही मूर्ख तो नहीं बन रहे आप

आज लोगों को मूर्ख बनाने का दिन है जो की लोग एक दूसरे को रोज बनाते है महज फर्क इतना हो जाता है कि व़ो हर दिन उनसे साफ शब्दों में ये नहीं कह पाते हैं कि हमने आपको उल्लू बनाया बड़ा मजा आया आज जब हम अपने चारों तरफ  देखें  तो पाएगें कि हर कोई व्यक्ति एक दूसरे व्यक्ति को मूर्ख बनाने में लगा हुआ है और ऐसा करते हुए वो ऐसा सोच रहा है कि लोग उसकी बातों को बहुत गम्भीर ले रहे हैं जबकि वास्तविकता ऐसी है नहीं सिवाय राजनीति के जहाँ हर दिन जनता को मूर्ख बनाया जाता है उससे बड़े - बड़े सपने तो दिखाए जाते हैं किन्तु वास्तविक में कुछ होता नहीं है    दूर के ढोल सुहाने लगते हैं जब वो हमारे नजदीक आते हैं तो वो हमें कर्ण प्रिय न लग कर हमारे कानों को अप्रिय प्रतीत होते हैं  आज ऐसा ही कुछ हम राजनीति में देखते हैं  आज श्रीलाल शुक्ल के रागदरबारी के कई पात्र हम अपने आस पास पाएगें किन्तु अफसोस आज बाबू रंगनाथ बाबू जैसे युवा बहुत कम है   आज मूर्ख दिवस पर हम सब को एक बार जरूर गहन विचार करना चाहिए कि हम कही खुद क़ो ही तो मूर्ख नही बना रहे हैं और  अपने आप से झूठ बोल रहे है...