कुछ लोग की आदत ही होती है काम कम और शिकायत ज्यादा करना जैसे वो ही केवल इस दुनिया में परेशानी झेलने वाले है बाकी सब तो स्वर्ग में निवास कर रहे हैं जहाँ कोई परेशानी नहीं
जैसे एक सज्जन व्यक्ति की पहचान विपरीत परिस्थितियों में होती है कि वो अपनी सज्जनता कब तक नहीं छोड़ता है वैसे ही एक समझदार इंसान के लक्षण होते हैं विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य न खोना और अपने काम को करना दुनिया में दो तरह ही प्रवृत्ति के लोग होते हैं एक जो सिर्फ शिकायत करते हैं काम नहीं दूसरे व़ो जो शिकायतें कम काम ज्यादा करते हैं
इस कोरोना वायरस महामारी के समय हमें चाहिए की हम शिकायत कम करे काम ज्यादा करे क्यों कि लोगों के पास परेशानी कम नहीं की हम उनसे अपनी छोटी - छोटी परेशानी की सुलह करने के लिए पहुंच जाएं.
Comments