Skip to main content

कही मूर्ख तो नहीं बन रहे आप


आज लोगों को मूर्ख बनाने का दिन है जो की लोग एक दूसरे को रोज बनाते है महज फर्क इतना हो जाता है कि व़ो हर दिन उनसे साफ शब्दों में ये नहीं कह पाते हैं कि हमने आपको उल्लू बनाया बड़ा मजा आया

आज जब हम अपने चारों तरफ 

देखें  तो पाएगें कि हर कोई व्यक्ति एक दूसरे व्यक्ति को मूर्ख बनाने में लगा हुआ है और ऐसा करते हुए वो ऐसा सोच रहा है कि लोग उसकी बातों को बहुत गम्भीर ले रहे हैं जबकि वास्तविकता ऐसी है नहीं सिवाय राजनीति के

जहाँ हर दिन जनता को मूर्ख बनाया जाता है उससे बड़े - बड़े सपने तो दिखाए जाते हैं किन्तु वास्तविक में कुछ होता नहीं है   

दूर के ढोल सुहाने लगते हैं जब वो हमारे नजदीक आते हैं तो वो हमें कर्ण प्रिय न लग कर हमारे कानों को अप्रिय प्रतीत होते हैं 

आज ऐसा ही कुछ हम राजनीति में देखते हैं 

आज श्रीलाल शुक्ल के रागदरबारी के कई पात्र हम अपने आस पास पाएगें किन्तु अफसोस आज बाबू रंगनाथ बाबू जैसे युवा बहुत कम है  

आज मूर्ख दिवस पर हम सब को एक बार जरूर गहन विचार करना चाहिए कि हम कही खुद क़ो ही तो मूर्ख नही बना रहे हैं और 

अपने आप से झूठ बोल रहे हैं .

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..