हिन्दू धर्म में चार तरह की नवरात्रि मनायी जाती है ∣ इसमें दो नवरात्रि गुप्त जो की तंत्र साधना के लिए होती है ∣ जबकि इसके अलावा चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि मनाई जातीहै ∣ जो कि गृहस्थ लोगों के द्वारा मनायी जाती है ∣ इनकी धूम पूरे दक्षिण से लेकर उतर भारत में दिखाई देती है ∣ शारदीय नवरात्रि में शक्ति स्वरूपा माँ के घट की स्थापना की जाती है ∣ पूरे नौ दिन तक माता रानी की पूजा अर्चना की जाती है ∣ भक्त अपनी इच्छा शक्ति के अनुसार व्रत भी रखते हैं ∣ आज हम जानेंगे शारदीय नवरात्रि मनाने के पीछे की कहानी.... पौराणिक मान्यताओं के मान्यतानुसार के अनुसार, एक समय की बात है जब महिषासुर नाम के एक राक्षस ने भगवान ब्रह्मा जी को प्रसन्न कर ये वरदान मांग लिया कि मेरा वध कोई भी नहीं करेगा, मैं सदा के लिए अमर हो जाउंगा ∣ तब ऐसा वरदान मिलने के बाद धरती से लेकर पाताल तक में महिषासुर के नाम का आतंक फैल गया ∣ तब इंद्र देव सहित बाकी देव सृष्टि के पालक ब्रह्म , विष्णु, महेश से मदद लेने गए ∣ तब उन तीनों देव के शरीर से जो तेज निकला उससे एक श...
वो बात जो जरूरी है