Skip to main content

Posts

Showing posts from December 3, 2021

असली प्रेरणा कहां है

  अक्सर हम सब जिंदगी  के ऐसे मोड़ पर आकर  खड़े हो जाते हैं ∣ जहां पर  हम स्वयं को बहुत ज्यादा महान और दूसरे को कम आंकने लगते हैं ∣  हमें लगता है केवल हम ही महान है किन्तु हम सब की ये गलतफहमी जब दूर होती है ∣  जब हम दूसरे को जानते हैं उसके कामों को जानते, तब हमें अहसास होता है कि इस दुनिया में केवल हम ही नहीं जो घोर परेशानी के बीच अपने काम करने की कोशिश कर रहे हैं ∣ बल्कि हमारे जैसे ऐसे बहुत से लोग है जो ढेरों विपत्ति के बीच अपने अस्तित्व को बनाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं इसलिए नही की वो हमें ये  दिखाना चाहते हैं कि वो महान है बल्कि इसलिए क्योंकि वो अपने आप परिपक्व बनाना चाहते हैं  अपने जीवन को सार्थक करना चाहते हैं  ∣  आज समकालीन समय में जब हम निराशा होकर प्रेरणा की खोज करने निकल जाते हैं ∣ तब हमारे आस पास ही  क ई ऐसे लोग मौजूद होते हैं ∣ जो हमको  जीवन जीने की एक नयी वजह दे जाते हैं ∣ जिनका जीवन ही हमारे लिए एक प्रेरणा होता है ∣