Skip to main content

Posts

Showing posts from April 22, 2022

ऐसे ही नहीं मिलती सफलता

  हम सब की जिंदगी में कई बार ऐसे मोड़ आ खड़े होते हैं∣ जहां चारों तरफ से परेशानी हमें घेरा लेती है∣ वहां सब जगह खड़ा होना जैसे जरूरी होता है∣  एक पल के लिए लगता है कि सबकुछ खत्म सा हो गया है हमारी जिंदगी में जहां पर आशा की जगह सिर्फ निराशाओं का घेरा होता हैं∣ आसान नहीं होता ऐसे समय में जिंदगी को हर हाल में अपने अनुसार जीना जहां अपने से ज्यादा दर्द अपनों को हो रहा होता है ∣ ' पर कहते हैं न जिंदगी जीना अगर आसान होता तो इस दुनिया में सफलता का प्रतिशत इतना कम न होता' ∣ जब तुम्हे लगे की तुम खुद को बहुत कमजोर समझ रहे हो,  तब तुम उस इंसान को याद करना जिसके संघर्ष के आगे तुम्हारी ये मुश्किलें कुछ भी नहीं∣ अंत में सिर्फ इतना ही कहूंगी सबको यहीं लगता है कि इस दुनिया में वो सबसे परेशान, सबसे संघर्ष भरी जिंदगी को जी रहा किंतु उसकी ये सारी गलतफहमी तब दूर हो जाती है जब वो उन लोगों से मिलता है जिनकी जिंदगी ही संघर्ष का पर्याय है∣