Skip to main content

Posts

Showing posts from March 11, 2023

गरीबी और लाचारी का वास्तविक चित्रण दिखाती है पाथेर पांचाली मूवी

पाथेर पांचाली  सत्यजीत जी रे के लेखन और निर्दैशन में बनी सबसे सुपरहिट फिल्म रही है जिसकी गहरी छाप आज तक लोगों के दिल और दिमाग में बसी हुई है∣ इस मूवी में मुख्य तौर पर गरीबी और लाचारी के बीच मानव की हो रही दुर्गति को दिखाया गया है ∣ इसके चलते इंसान का  जीवन नरक बन जाता है उसे एक एक रोटी के लिए मोहताज होना पड़ता है  ∣ इस मूवी की कहानी एक लाचार बहन और भाई की कहानी है जिनका नाम दुर्गा और अपू है जो कि बहुत मिल जुल कर रहते हैं उनके पिता ज्यादातर गांव से बाहर ही रहते हैं  ∣ जबकि  घर पर मां रहती है पैसों की कमी के चलते  मां को घर चलाने के लिए बर्तनों को बेचाना पड़ता है पिता चाहकर भी मदद नहीं कर पाता है उसका व्यापार लगातार घाटे में चल रहा होता है ∣ इसके चलते घर की स्थिति बहुत खराब हो जाती है ∣ बरसात से पहले घर की मरम्मत करवानी रहती है किन्तु पैसे के अभाव के चलते घर की मरम्मत नहीं हो पाती है ∣ एक तरफ दुर्गा बहुत बीमार हो जाती है दूसरी तरफ घर की हालात खराब हो रही होती है जब डॉक्टर की दवा से भी वो ठीक नहीं होती है तब उसकी मां को उनकी बहुत चिंता में होती है जोर की बरसात...