हमारी जिंदगी में वो पल सबसे खुशनुमा होता है ∣ जहां हमारे कंधों पर केवल हमारी जिम्मेदारी होती है ∣ वहां पर हम केवल प्रतिबद्ध होते हैं ∣ अपने काम के लिए जहां केवल और केवल हमारे सपने और हमारी बात होती है ∣ जहां होता है खुला आकाश केवल और केवल हमारे सपनों के लिए जहाँ गैरों की बात नहीं होती है ∣ एक समय बाद बढ़ जाती है हम पर जिम्मेदारी घर और बाहर जहां हमें सबको प्राथमिकता देनी होती है ∣ समय के साथ आगे बढ़ते चले जाते हैं हम जहां हमारे नाजुक कंधो पर जैसे पहाड़ भरी जिम्मेदारी होती है ∣ तब मालूम चलती है हमें अपने सपनों की अहमियत और वो पल जहां हमें केवल अपने सपनों की जिम्मेदारी होती है ∣ वो पल कितने अच्छे थे हमारे जीवन में जहां केवल हमारे ख्वाब और हमारे सपनों की बात होती थी जिंदगी में कद्र कीजिये उस समय की जहां केवल आपको अपने काम करने की जरूरत होती है ∣ जहां बहुत समय होता है ∣ आपको अपने ख्वाब पूरा करने का जहां दूसरों की दखलंदाजी आपके काम पर नहीं होती है ∣ वो लोग सच में महान होते हैं ∣ जो ढ़ेरों जिम्मेदारी के बीच अपने ख्वाब को पूरा करने का...
वो बात जो जरूरी है