Skip to main content

अहमियत समझे उस समय की

 

 हमारी जिंदगी  में वो पल सबसे खुशनुमा होता है ∣ जहां हमारे कंधों पर केवल  हमारी जिम्मेदारी होती है ∣ वहां पर हम केवल प्रतिबद्ध होते हैं ∣ अपने काम के लिए जहां केवल और केवल हमारे सपने और हमारी बात होती है ∣




जहां होता है खुला आकाश केवल और केवल हमारे सपनों के लिए जहाँ गैरों की बात नहीं होती है ∣
एक समय बाद बढ़ जाती है हम पर जिम्मेदारी घर और बाहर जहां हमें सबको प्राथमिकता देनी होती है ∣ समय के साथ आगे बढ़ते चले जाते हैं हम जहां हमारे नाजुक कंधो पर जैसे 
पहाड़ भरी जिम्मेदारी  होती है ∣ तब मालूम चलती है हमें अपने सपनों की अहमियत और वो पल जहां हमें केवल अपने सपनों की जिम्मेदारी होती है ∣ 
वो पल कितने अच्छे थे हमारे जीवन में जहां केवल हमारे ख्वाब और हमारे सपनों की बात होती थी  
जिंदगी में कद्र कीजिये उस समय की जहां केवल आपको अपने काम करने की जरूरत होती है ∣ जहां बहुत समय होता है ∣ आपको अपने ख्वाब पूरा करने का जहां दूसरों की दखलंदाजी आपके काम पर नहीं होती है ∣
वो लोग सच में महान  होते हैं ∣ जो ढ़ेरों जिम्मेदारी के बीच अपने ख्वाब को पूरा करने का दम रखते हैं ∣ जो लड़ते हैं विपरीत परिस्थितियों से जहां केवल उनकी जीत होती है ∣
बहुत आसान होता है ∣ जिंदगी में सबकुछ पाकर जीत हासिल करना पर असली तपस्या तो जैसे अभावों के बीच ही होती है
जिंदगी में वो पल सबसे कठिन होता है ∣ ∣
जहां  केवल आपके सपने ही नहीं
बल्कि आपकी कमियाँ भी आपकी पहचान होती है ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..