Skip to main content

वास्तविकता को देख कर चले तो ज्यादा बेहतर होगी जिंदगी

 

 

सपने खुली आंखों से देखना ज्यादा अच्छा होता है सोते वक्त देखने से ,

क्योंकि खुली आंखों से देखा गया सपना हमें ये वास्तविकता बता ही देता है कि हमें उसे पाने के लिए मेहनत करनी होगी कोई भी चीज़ आसान नहीं होगी, हमारे चाहने न  चाहने पर जहां पर हमें हर चीज को पाने के लिए संघर्ष करना होगा, जहां पर हमारी कठिन परीक्षा होगी.
जिंदगी में हमें क ई बार टूटकर जुड़ना होगा, क ई बार गिरकर हौसला रखना होगा ∣


ऐसा भी होगा क ई बार जिंदगी की परिस्थितियों से लड़ते लड़ते हार से चूके होगें हम फिर भी हमें लड़ते जाना होगा.
हालातों को अपने अनुसार ढलान होगा, क ई बार बहुत दर्द भी हो सकता है तुम्हें चोटे से पर हर हाल में तुम्हें काम करना होगा ∣


जिंदगी की यही वास्तविकता है यहां तुम्हारा शत्रु तुम हो, दोस्त तुम हो, तुम्हारी जीत, हार तुम्हारे हौसले पर निर्भर है ∣


तुम्हारी ताकत और कमजोरी सिर्फ तुम हो, दूसरों पर दोष देने से बेहतर खुद को मजबूत बना ले तुम, अगर सपने को पाना चाहते हो, यहां आधियां आती जाती रहेगी, उसे तुम अपना हम सफर बना लो, अगर उठना चाहते हो आसमान में तो
ढेरों चोटे सहने के लिए मजबूत कंधे बना लो दूसरों की सुनो या मत सुनो पर अपनी उस आवाज जो जरूर सुनों जो तुम्हें बेहतर इंसान बनाएं ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..