बेबसी



अक्सर दुनिया में कुछ लोग जब शरीर की किसी कमजोरी के चलते बीमारी का शिकार हो जाते हैं ∣ तब वो कमजोर तो होते हैं शरीर से साथ ही वो लाचार भी हो जाते है ∣ तब उन्हें जरूरत होती है मदद की अपने किसी काम को करने में 
तब उस मरीज की बेबसी की पीड़ा ही अलग होती है∣  

बेबसी अक्सर किसी इंसान की इस कदर हो जाती है कि 

उसकी अपने करीबी पर निर्भरता हद से ज्यादा बढ़ जाती है ∣ 

जिदंगी मे एक इंसान की सबसे ज्यादा मजबूरी जब बेबसी ही बन जाया करती है ∣ 

इस जिंदगी में अक्सर जब हम अपने स्वास्थ्य का ध्यान 

नहीं देते हैं तब हमें इसकी बहुत बड़ी कीमत अदा करनी पड़ जाती है∣  अक्सर हमें जिंदगी की कीमत तब समझ में आती है जब हम जिंदगी के उस किनारे पर आ खड़े हुए होते हैं जहाँ पर एक तरफ कुंआ तो दूसरी तरफ खाई होती है ∣

Comments