Skip to main content

उनकी मासूमियत को समझें

 


बच्चे मन के सच्चे होते हैं ∣ जिनके मन में कोई मैल नहीं होता है ∣ जिन्हें दुनिया दारी से कोई मतलब नहीं होता ∣

जिनके लिए सीमित होते है ∣ दुनिया के आकर्षण जिनके लिए तो महज स्नेह ही काफी होता है ∣ 

वो बच्चे जिनका नाजुक बचपन होता है ∣ जो फूल की नाजुक कली से होते हैं ∣ जिनको एक माली पानी से सिंचता है ∣ 

जिनकी रक्षा वो हर हालात में करता है पानी देने से लेकर उनके बचाव की जिम्मेदारी वो रखता है ∣ 

मिट्टी के घड़े की तरह होते हैं वो बच्चे जिनको जिस आकार में ढाल दिया जाए वो उस आकर में ढाल जाते हैं ∣

बच्चे के सुरक्षित भविष्य के लिए हर माँ बाप को जरूरी है

निवेश, उनकी पालन  पोषण की नीति क्योंकि वो है कल का भविष्य रखें इनके बचपन  का ख्याल करें सुरक्षित इनका जीवन  ∣

न करों खराब इनका बचपन 

ये फूल की नाजुक कली है ∣

उनकी हर हालात में करें

बेहतर  परवरिश 

इन्हें खिलने दो, ये खिलना चाहते हैं

इन्हें उड़ने दो उड़ना चाहते हैं

इनकी मासूमियत से न करना खिलवाड़

करो इनका बचपन सुरक्षित  ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..