जिंदगी में एक समय ऐसा भी आता है जब हमें वो चीज पसंद ही नहीं आती जिनका आना हमें हमारी जिंदगी में बहुत पसंद था इसलिए नही क्यों कि हम बदले हुए होते हैं ∣ बल्कि इसलिए इस वक्त हमारी सोच बदल जाती है ∣
जीवन की विपरीत परिस्थितियों में ही हम जान पाते हैं कौन हमारा अपना है कौन पराया ∣
जीवन की परीक्षा पास करना हर किसी के वश में नहीं होता कुछ हार जाते हैं ,कुछ जीत जाते हैं, कुछ सबकुछ बीच में ही छोड़ जिंदगी की मोहमाया छोड़ सन्यास को चले जाते हैं ∣
क ई बार कुछ रिश्तों की कीमत हम तब समझ पाते हैं जब हमारे पास केवल उसे पाने के लिए कुछ ही रास्ते बाकी हो ∣
अक्सर कुछ रिश्तों की इतनी नाजुक पकड़ होती है कि वो जरा झटके से टूट जाते हैं ∣
क ई बार हमारी जिंदगी में ऐसी परिस्थितियां आ खड़ी होती है जहां हमारा जीतना ही जैसे सबकुछ हो जाया करता है ∣
Comments