Skip to main content

दिवाली

 



दीपावली  हिन्दू धर्म का मुख्य त्यौहार है ∣ ऐसी पौराणिक मान्यता है कि इसदिन कार्तिक माह में भगवान श्री राम अपनी धर्म पत्नी सीता संग चौदह वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या आए थे   तब उनके अनुज शत्रुघ्न और भरत ने उनके आगमन की खुशी में अयोध्या में बड़ा भारी उत्सव किया था जिसके लिए उन दोनों भाईयों ने पूरी अयोध्या को फूल से सजावाया था,तब दीयों की रोशनी से पूरा अयोध्या जगमगाया था
तब अयोध्या ने अपने भूपति  के आने की खुशी शुभ मंगल गीत गाया था तब से आज तक दीपावली का त्यौहार मनाया जाने लगा ∣

जिसे हम दीपावली का उत्सव भी कहते हैं  तब से आज तक ये त्यौहार मनाने की परंपरा जारी है ∣  जो आगे भी जारी रहेगी ∣

आइए जाने दीपावली के बारे में


जैसा की हम सब जानते हैं दीपावली कार्तिक माह में मनाया जाता है ∣ज़ो की दशहरे के 20 दिन बाद मनायी जाती है ∣ जो बुराई पर अच्छाई के लिए जाना जाता है ∣

दीपावली के आगमन से पहले लोग घर को सजाते है घर की सफाई करते हैं, घर में तरह तरह के व्यंजन बनाते हैं ∣ और दीपावली के दिन भगवान गणेश और लक्ष्मी की मिट्टी की प्रतिमा लाकर पूजन करते हैं ∣ इसे दो दिन पहले धन तेरस होती है जिस दिन खरीदरी  का सबसे शुभ संयोग होता है ∣
और इसके अगले दिन छोटी दीपावली जिसे हम रूप चौदस के नाम से जानते हैं  होती है  ∣ इस दिन ग्रहणी उपटन लगाकर खुद को निखारती है ∣ और फिर तीसरे दिन दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है ∣

ग्रामीण इलाकों में इस दिन अहिर जाति के लोग घरो घरों में जाकर गाय को  जागते हैं उनका श्रृंगार करते हैं जिस बदले में उस घर के लोग उन्हें गेहूं ,चावल की भेंट देते हैं ∣
दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है और भाई दूज का    त्यौहार मनाया  जाता है ∣ इस दिन बहन अपने भाई का मीठा खिलकर उसके मस्तक पर तिलक लगाती है ∣ दीपावली के बाद दस दिन तक लोग अपने घरों में रंगोली बनाकर, दीपक जलाते हैं ∣ ओर ग्यारहवें दिन ग्यारस मनायी जाती है जिस दिन गन्ने के पूजा की जाती है ∣ और तुलसी विवाह होता है ∣

इस तरह दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है ∣ जो हमें अपने जीवन के अंधकार को दूर कर आलोक के मायने बताता है ∣ ये त्यौहार ही तो है जो हमें अपने परिवार से जोड़कर रखते है ∣ हम अपने मित्रों ओर  गुरु जन को दीपावली की शुभकामनाएं देते हैं ∣


जिनसे हमारा काफी समय से संवाद नहीं हुआ ये त्यौहार ही तो है जो हमें एक स्वस्थ संवाद करने का मौका देता है ∣
आइए इस दीपावली हम करें अपने रिश्ते को मजबूत, और मनाएं दीपोत्सव का त्यौहार  आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ ∣🎉🍻🎊

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..