Skip to main content

Posts

Showing posts from 2023

Top Thought 2023

J. अनुभव हमें बेहतरीन होने के ओर ले जाता है ∣ F. जैसे जैसे इंसान आगे बढ़ता है उसका चीजों को देखने का नजरिया बदलता है ∣ M. एक वक्त के बाद इंसान समय के साथ शांत रहना सीख लेता है ∣ A. ये समय न तेरा है न मेरा उसे अपने वंश में करने के लिए कई बार अपनी प्राथमिकताओं को सीमित करना पड़ता है। M. समय किसी के लिए नहीं रुकता है ∣   हमें अपने लिए समय निकलना पड़ता है। J. अक्सर जरूरी नहीं जो चीज हम सोच रहे हैं ∣ वो सही हो, क ई बार उनके सही होने का इंतजार हमें करना पड़ता है ∣ J. वो इंसान महान हो जाता है ∣ जो अपनी गलतियों को स्वीकार करने की हिम्मत कर लेता है ∣  A. हर चीज नहीं मिलती है किसी भी इंसान को। कुछ के लिए उसे खुद भी लायक बनाना पड़ता है ∣  S. इतिहास बनाना और होने में जमीन आसमां का फर्क है ∣ O. सबकुछ साथ नहीं चलता है अक्सर आगे बढ़ने के लिए बहुत कुछ पीछे छोड़ इंसान आगे चलता है N. जीवन में सबकुछ तुम्हारे मुताबिक जब न भी हो, तब भी क ई बार उसे अपने अनुकूल करना पड़ता है ∣  D. हर कोई किसी न किसी चीज के लिए संघर्ष करता है ∣ फर्क महज इतना सा है कोई सपना आसमां में उड़ान भरने का तो कोई धरत...

आरंभ से अंत तक

किसी भी चीज की शुरुआत करना जितना आसान होता है ∣ अंत तक उसे ले जाना जीवन में उतना ही कठिन होता है ∣ इस 'अंत - आरंभ' के बीच इंसान का जीवन होता है ∣ जो इंसान को समय के साथ बदलता रहता है ∣ किसी भी चीज का 'सृजन' एक जटिल प्रक्रिया होता है ∣ जिसके बीच इंसान का बहुत कुछ दावा पर लगा हुआ होता है।  किसी भी चीज के अंत तक पहुँचने के लिए इंसान को अपनी बहुत सी प्राथमिकता को तय करना पड़ता है ∣  कई बार ना चाहते हुए भी किसी चीज के परिणाम के लिए अपनी बहुत सी चीजों को छोड़ना पड़ता है ∣ आसान नहीं होता है किसी चीज को आरंभ से अंत तक की यात्रा करना जिसके बीच इंसान को अपना सुख चैन न्यौछावर करना होता है ∣

जब तुम आगे बढ़ोगे

जब तुम आगे बढ़ोगे कई बार तुम अकेले खड़े होगें एक एक कर सबको पीछे छोड़ तब तुम आगे बढ़ोगे।  आसान नहीं होगा उस जगह पर जाने के लिए       कई बार उत्साह रखना  सब हारा हुआ तुम महसूस करोंगे।  ऐसा नहीं है कि तुम थोड़े ही संघर्ष से  सफलता का परचम लहरा दोगें  कई बार तुम मुंह के बल गिरोगे ं इसके बावजूद जब तुम आगे चलोगें तब तुम जय पराजय के फर्क को स्पष्ट समझोगे ं। 

जाते हुए साल को अलविदा कहने से पहले

हम मानें या न मानें, किन्तु आज जिस भी अवस्था में हम खड़े है। वो हमारे भूतकाल का ही परिणाम है। और आगे हम जिस भी अवस्था में खड़े होगें। वो हमारे आज का ही परिणाम होगा। इसका हिसाब हम सब को अपनी जिंदगी में कभी न कभी करना ही होगा।  क्योंकि ये साल भी हर साल की तरह जा ही रहा है। जिसमें हमने ऐसा कोई खास चमत्कार नहीं किया है जिस पर हमें खुद पर नाज होगा।  इसके बावजूद जब हमें वक्त मिलें। तो हमें अपने कर्मों का हिसाब तो करना ही होगा। कल जब शाम होगी, तो तुम्हारे लिए हर दिन की तरह ज्यादा कुछ खास नहीं बदलेगा। उसके अगले दिन भी कुछ ऐसा खास नहीं होगा। जिससे तुम्हेारें जीवन में  कोई ज्यादा प्रभाव  होगा। किन्तु जब साल के अंतिम दिन में तुम प्रवेश करोंगे। तब तुम्हें अहसास होगा। कि तुमने ये साल भी समय की बर्बादी में ही निकाला। ऐसा बहुत थोड़ा समय ही रहा होगा। जब तुमने वास्तव में इस समय का उपयोग किया होगा। पर ऐसा नहीं है कि इस कीमती साल का किसी ने कोई उपयोग न किया होगा। कुछ लोग हमारे आस पास ऐसे जरूर रहे होगें। जिन्होंने इस साल को बेहतरीन तरीके से जिया होगा। जिसने अपने सभी काम किये होगें।...

हमें कोई हक नहीं

़ आज आजादी के 70 साल के बाद भी हमारे देश में ऐसी बहुत सी बुराईयां है। जो समाज के एक वर्ग को अपनी बेंड़ियों में जकड़े हुए है।  जिसमें शिक्षित अशिक्षित सब एक बराबर है।  जो सिर्फ एक लड़की के चरित्र को खराब करने की कोशिश में आस पड़ोस से लेकर रिश्तेदार सहकर्मी सब लाईन में लगे रहते है। वो लड़की अगर उनके नियमों के अनुुसार चले, तो ठीक है। वरना वो उस लड़की को समाज का सबसे बुरा इंसान बनाने की कोशिश करते है। जब वो लड़की उन से आगे निकल जाती है। तब वो सोशल मीडिया जैसे प्लेटफार्म का उपयोग कर, उस लड़की के व्यक्तिगत फोटो को डालकर दुनिया के सामने उस चरित्रहीन साबित करने की कोशिश में लग जाते है। जिसमें कुछ लड़किया इस तरह की परेशानियों से निकलकर आगे बढ़ जाती है। जबकि कुछ लड़कियां टूट जाती है। आज भले हम कितनी भी बड़ी- बड़ी बातें करें। पर सच्चाई यहीं है कि आज जो पेशेवर महिलाएं नये  मुकाम हासिल करने की कोशिश कर रही है। उनको उनके सहकर्मियों के द्वारा बार बार ये अहसास कराया जा रहा है । कि वो चाहे कितनी भी प्रतिभावान हो वो रहेगी । उनके पैरों की जूती ही है। जिस पर अमृता प्रीतम का वाक्य सही सा लगता...

वेस्टर्न कल्चर का विरोध करने से पहले

अभी न्यू ईयर आया नहीं। कि उसे पहले ही लोगों के बीच इसको लेकर एक विवाद जैसी स्थिति खड़ी हो गयी। इसमें एक वो लोग है जो इसे अपनी संस्कृति से अलग बता रहे हैं । दूसरे वो लोग जो इसका विरोध तो करते हैं। पर कहीं न कहीं उसका अनुसरण भी खुद ही सबसे ज्यादा करते हैं।  फिर बात चाहे अंग्रेजी भाषा का उन‌ पर चढ़ता प्रभाव हो या फिर शिक्षा जैसे विषय पर उनकी निर्भरता हो।  ऐसे में ये सवाल उठता है कि आखिर क्या पाश्चात्य संस्कृति का पालन करना चाहिए कि नहीं?  जिसको लेकर सबकी राय अलग हो सकती है ∣ किन्तु ये बात भी किसी से छिपी हुई नहीं है कि आज हम अपना संस्कृति को भूल दूसरी संस्कृति में इतने रंग गए हैं कि हम अपनी संस्कृति के मूल्य को भूल चूके है ∣ हमें अपनी पहचान याद नहीं है ∣ जहां हम भारतीय कम अमेरिकी ज्यादा दिखने का प्रयास कर रहा है ∣ जो हमारे भाषा से ले कर वेषभूषा तक में नजर आ रहा है ∣ जहां हम दूसरों की कॉपी करने के चक्कर खुद को खो बैठे है ∣ ऐसे में हमें पहले  खुद का मूल्यांकन करना होगा।  इस बीच ये बात याद रखनी होगी। कि हमारे देश का संविधान 'पंथनिरपेक्ष' की भावना पर विश्वास करता है ∣ ...

ये वक्त जाने से पहले

जिंदगी का ये वक्त भी यू ही निकल जाएं। उससे पहले तुम अपने बारे में ये जान लो। कि तुम्हें आखिरकार अपने जीवन में करना क्या है?  उसे जानकार पूरी कोशिश के साथ उसे पाने के लिए मेहनत करने तुम लग जाओं।  एक दिन में नहीं मिलेगा कुछ उसके लिए तुम एक लंबे वक्त के लिए लग जाओ।  इस बीच ये मत भूलों तुम आज जमाना तेजी का है ∣ जहां एक पल में बहुत से परिवर्तन हो रहे हैं ∣ ऐसे में उन परिवर्तन को स्वीकार आगे बढने में तुम लग जाओं।  ये साल भी निकल गया। आने वाला साल बेहतर हो इस उम्मीद के साथ तुम अपने लिए कुछ बेहतर करने निकल जाओं।  क्या पता ये वक्त फिर मिले या न मिले। 

क्या इतना आसान होता है

  कुछ भी तब तक आसान कहां होता है  जब तक हमारे अन्दर उसके लिए जुनून कम होता है ∣ एक कर सबकुछ पीछे छोड़ जब हम आगे बढ़ते हैं फिर उसे समेट कर रखना कहां आसान होता है ?  जहां कोई जब हमें समझने वाला शेष नहीं होता है तब भी चलते जाना लगातार बढ़ते रहना अक्सर मुश्किल सा होता है ।  क ई बार सहनशीलता का घूंट पीकर भी चुप रहना होता है ∣ क्या आसान होता है उस दिशा में चलना जहां सिर्फ हमें परीक्षा देना होता है ∣

अंधविश्वास के नीचे आज की सच्चाई

  अगर मैं कहूं कि आज स्वामी विवेकानंद का होना इस दुनिया में बड़ा मुश्किल सा है ∣ तो नाराज मत होना।  आज जमाना सच कहने से ज्यादा झूठ का है ∣ जहां लोगों को ये लगने लगा है कि झूठ को तेजी से कह जाएं तो वो सच हो जाता है ∣  इसके चलते आज भारतेन्दु, स्वामी दयानंद सरस्वती, ज्योतिबाफुले जैसे महान लोगों का हमारे समाज में होना जैसे सफेद झूठ सा लगता है।  आज तो जमाना टेलीविजन पर गीता सुनाते उन बाबाओं का है जो खुद को ईश्वर का दूत बताने की कोशिश में है ∣  जो कबीर की बात तो करते हैं। पर लोगों को उनके उन दोहों के बारे में बताने से डरते हैं ∣ जहां वो पाखंड जैसी चीजों का विरोध करते हैं ∣ जहां वो हिन्दू मुस्लिम की एकता पर बल देते हैं ∣  इसके विपरीत आज टीवी पर आएं दिन लड़की को समाज में किस तरह से रहना है एक आदर्श लड़के की परिभाषा को बाबा गढ़ते हैं ∣  जिनकी खबरें अब राजनीति से ज्यादा सुर्खियों में रहती है ∣ जिनके नाम से राजनीति की रोटियां सिकती है ∣ अफ़सोस ऐसा करते हुए वो भूल गए हैं कि जिस हिन्दू धर्म को लेकर वो इतनी बातें कर रहे हैं ∣ वो इतना कमजोर नही हुआ है कि वो बाबा...

एक मेडल ही तो जीता है

खेल ही तो है उसमें जीतना क्या कठिन काम है ∣ एक मेडल ही तो जीता है ∣ कौन सा बड़ा काम कर लिया है कि खुद पर इतना घमंड कर रही है ∣ कहने में लोगों को जितना आसान होता है ∣ एक लड़की के लिए घर की चौखट पार कर अपने सपनों को सच करना उतना ज्यादा मुश्किल होता है ∣ इसके बावजूद उसे हर जगह सिर्फ न्याय मिले ये बिल्कुल भी जरूरी नहीं होता है ∣ कई बार उसको हराया भी जाता है ∣ भले उसने कितने खेल जीते हो।  अफ़सोस उसकी इस हार में गलती भले उसकी न हो पर गलत उसे ही साबित किया जाता है ∣

आज के समय का कड़वा सच

उधार चाहे किसी चीज का हो सबको अदा ब्याज सहित ही करना होता है ∣ वो लोग आज उसे गलती बता रहे हैं ∣ जो स्वयं उस गलती को करते बड़े हुए है ∣ सच में आज जमाना बदल गया है जहां लोग बुराई भी मित्र और दोस्त में फर्क समझकर करते है ∣ किसी दूसरों के उधार सपनों से बेहतर असफल हो जाना होता है ∣ इंसान वहां गलतियां करना शुरू कर देता है ∣ जहां उसे लगने लगता है कि वो केवल समझदार व्यक्ति हैं ∣ बाकी सब मूर्ख है ∣ वो लोग जो एक लड़की का घूंघट करना सही मानते हैं उन्हें कौन समझाएं वो घूंघट एक समय मर्यादा नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए लाया गया था। 

सच में आज बदल गए हैं हम

सच में आज हवा की दिशा कहीं मुड़ सी गयी है ∣ अपने अभिमान को स्थिर करने के लिए ये हर जगह ये अपनी नाक रगड़े है ∣ जिस पर किसी ने सच ही कहां है कि आज जमाना बदल चुका है ∣ जहां शर्त इस बात की लगी है कि अपना मतलब साधने के लिए कौन कितना इंसानियत से नीचे गिर सकता है ∣ भला उनसे भी कोई पूछे जो आज सदाचारी बने। खुद को ईमानदार साबित करने वालों ने बेशर्मी की कितनी चादरें ओढ़ी है । 

हर दिल अपनी मर्जी से धड़कने दो

आज के समय में जहां हर चीज सिर्फ फायदे के लिए ही की जाती है ∣ फिर चाहें बात रिश्ता निभाने की ही क्यों न हो।  ऐसे में 'दिल धड़कने दो' मूवी हम सब को जिंदगी के प्रति एक अलग सा नजरिया देती है ∣ जो की  फैमिली ड्रामा है ∣ जिसकी कहानी अमीर वर्ग की परेशानी को केन्द्र में रखकर बनायी गयी है ∣ जहां पर मेहरा की फैमिली को बताया गया है ∣ जिनकी एक इंडिपेंडेंट बेटी आईशा और एक बेटा कबीर है । जो दोनों अपनी आजादी को जीना चाहते हैं।  जहां आईशा अपने पति मानव से खुश नहीं है वो उससे तलाक़ लेने की कोशिश में है ∣ वहीं मेहरा परिवार का एकलौता वारिस कबीर अपने आप को पिता की कंपनी के लायक  नहीं समझता है।  ऐसे में किस तरह से मेहरा फैमिली अपने बच्चों को सही राह दे पाती है ∣  उनके दिल की धड़कनों को किसी ओर की धड़कने बनने से रोक पाती है ∣ ये देखना फिल्म में बड़ा ही दिलचस्प होता है ।  जो हमें जीवन जीने का एक तरीका सिखाती है ∣ जहां हर किसी को अपनी इच्छा के मुताबिक जीने का हक है।  जब दो लोग एक दूसरे से प्रेम करें। तब वो एक दूसरे को उनकी तरह जीने की भी स्वतंत्रता दें। 

2023 से ये सीख लेना तुम

' नया साल ' जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है ∣ कितनी उम्मीदों को समेटे ये साल हमारे करीब आता है ∣ जहां इंसान अपने लिए कुछ अच्छे -बुरे फैसले लेने की कोशिश कर पाता है ∣  जहां ये इंसान कभी टूटता तो कभी जुड़ सा जाता है ∣ एक अलग सा रिश्ता होता है इन दोनों के बीच जहां हर दिन वो उसे याद दिलाता है कि क्या हुआ, आज का दिन ठीक न रहा। कल कुछ बेहतर मिलेगा।  इस उम्मीद के साथ टूटा हुआ इंसान भी जुड़ने की कोशिश में लग जाता है ∣ "आसान नहीं होता है क ई बार लगातार टूटते हुए जुड़ते जाना। इसके बावजूद जब वो इंसान आगे बढ़ता है ∣ तब वो बदल सा जाता है ∣" समय के साथ परेशानी से घबराना छोड़ ,  सफलता और असफलता के बीच वो गिरकर चलना सीख ही जाता है ∣ इस बीच नए रिश्तों में कभी बंधता तो कभी पीछे छोड़ आगे निकल जाता है ∣ कई बार उसे खुद नहीं मालूम चलता है ∣ कि खुद से आगे निकलने के चलते वो अक्सर अपनी खुशियां को भी कहीं पीछे छोड़ आता है ∣ कहने को तो वो भीड़ के बीच रहता है वो किन्तु भीड़ में भी तब वो अकेला हो जाता है ∣  जब वो फैसला खुद के लिए लेता है ∣ खुली किताब सा होता है उसका मन साल की शुरुआत म...

पीरियड्स लीव पर सवाल करने से पहले

वैसे तो महिलाओं के जीवन काल में पीरियड्स एक सामान्य सी क्रिया है जिससे वो हर माह गुजरती है ∣ पर वास्तव में क्या हमारा समाज खुद महिलाएं इस विषय को लेकर सामान्य सी हो पायी है ?  जहां न शिक्षित न अशिक्षित सब इस विषय पर चुपी साधे है ∣  ये पुरुष समाज को जानने की बात नहीं है ये कहकर बरसों से इस विषय पर मौन रखें है ∣ अब जब ये सवाल आया है कि महिलाओं को पीरियड्स लीव देनी चाहिए कि नहीं? तब इसको लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गयी है ∣ जिसके लेकर   एक पक्ष पीरियड्स लीव को सही दूसरा उन्हें कमजोर बताने की कोशिश में है ∣ पर इस पर कुछ भी कहने से पहले हम सबको कुछ बिन्दुओं पर ध्यान देने की जरूरत है ∣ आज भले हम स्वच्छ भारत मिशन की बड़ी बड़ी बातें कर रहे हो किन्तु आज भी सार्वजनिक शौचालय की स्थिति कितनी  बदत्तर है ये बात किसी से छिपी हुई नहीं है ∣ जहां आज भी महिलाएं उनका इस्तेमाल करने से बचती है ∣ ऐसे में पीरियड्स के समय उनको बड़ी ही असुविधा का सामना करना पड़ता है ∣ हर पांच में से एक महिला पीरियड्स के समय एक से दो दिन तक काफी ज्यादा दर्द में रहती है ∣ कई बार तो नौबत अस्पताल तक जाने की आ ज...

सच तो यहीं हैं कि सफलता

सफलता कोई एक दिन में नहीं बल्कि निरंतर प्रयास के बाद मिलती है ∣ चाहे हमने कितनी मेहनत की हो किन्तु जब सफलता के लिए ये इंसान सारी सीमा लांघ देता है ∣ त्याग की पराकाष्ठा से भी जब वो आगे निकल जाता है ∣ तब उसे सफलता मिलती है ∣  आसान‌ है कह देना हर बार सफलता के लिए एक जैसी मेहनत करना आसान है ∣ जबकि करने में ये सोचने से ज्यादा मुश्किल है ∣  

हाँ दर्द ही कितना होता है

हाँ दर्द ही कितना होता है  महज कुछ शरीर की हड्डी टूटने जैसा सिर्फ आराम ही तो करती है वो‌ महीने के उन दिनों में उन्हें आराम की क्या जरूरत है।  एसी वाले कमरे में बैठकर ये बात कहना  बड़ा आसान और एक मिडिया क्लास  महिला बनकर इसे जूझना उतना कठिन है ।  जहां गाँव क्या शहर तक में पैड जैसे शब्द को बोलने की मनाही है  उसे आराम क्या थोड़ा सुकून मिल जाएं ये भी उसके लिए बड़ी बात है।  फिर भी हम यहीं कहते हैं बहाने देखों  इनके लड़की है तो ज्यादा ही स्पेशल  बनने की कोशिश करती है उन्हें कौन समझाएं   जिन्हें सबसे खास मना जाता है  वहीं सबसे ज्यादा अवहेलना का शिकार होती है। 

तुम्हारी वो सोच है

मासिक धर्म हमारी कमजोरी नहीं तुम्हारी वो सोच है जो तुम्हें उसका नाम  लेने से भी रोकती है जिसको लेकर न ग्रामीण,  न शहरी सबकी सोच ‌ एक सी रहती है∣ कमजोर हम नहीं  तुम्हारी  वो सोच है जो गलती से भी लग जाएं  दाग उसका  तो न स्त्री न पुरुष सबकी वहीं सोच है।  जो बस न सड़क न घर न परिवार न रिश्तेदार न पड़ोसी न मित्र यार सब एक है।  

जब विलेन को हीरो समझा जाने लगे

हर इंसान का दुनिया को देखने का नजरिया अलग होता है ∣ जिसे संचार की भाषा में ' फ्रेम ऑफ रिफरेंंस' कहा जाता है ∣ जो व्यक्ति के सामाजिक, आर्थिक, और राजनीति परिवेश से जुड़ा हुआ होता है ∣ ऐसे में जब बात सही और गलत की आ जाती है तब हम देखते हैं कि व्यक्ति की सोच तक ही सीमित सच और गलत होता है ∣  आज जब हमारे चारों तरफ उन चीजो को महिमा मंडित किया जा रहा है जो एक अच्छे समाज के लिए ठीक नहीं है ∣ तब हमें फर्क करना जरूरी है कि आज के समय में हम जिस फिल्म को देख बड़ा अच्छा महसूस कर रहे हैं कहीं ऐसा तो नहीं कि वो‌ हमारे मन में एक नकारात्मक सोच बना रहा है ∣ जहां गली देना, किसी भी प्रकार की हिंसा करना सही है ∣

जब बात जीवन में ठहराव की हो

जीवन में हर समय लगातार चलते रहना ही नहीं बल्कि क ई जगह ठहराव भी जरूरी होता है ∣ सब लोग कर रहे हैं सिर्फ इसलिए नहीं बल्कि खुद को सही लगे तब ही  काम करना चाहिए।  तुम इंसान हो भगवान नहीं कि तुम सब कुछ कर सकते हो।इसलिए अपनी उन गतिविधियों पर पाबंदी तुम लगा देना जो तुम्हें बेवजह के रास्ते पर ले जाती है ∣  जीवन में लगातार सिर्फ चलते रहना ही नहीं बल्कि ठहराव भी जरूरी है ∣ जो तुम्हें सोचने का वक्त दें कि जिस रास्ते पर तुम जा रहे हो वो कहीं गलत तो नहीं हो। 

सबकुछ साथ नहीं चलता है

सबकुछ साथ नहीं चलता है अक्सर आगे बढ़ने के लिए बहुत कुछ पीछे छोड़  इंसान आगे चलता है  एक एक कर दूर होते लोगों के बीच जब वो खुद को बेहतर करने के लिए आगे बढ़ता है तब वो बहुत कुछ खो आगे बढ़ता है  ∣

Tuesday Motivation

  विचार चाहे जितना अच्छा हो जब तक धरातल पर न लाया जाएं बेजुबां ही रहता है ∣ एक अच्छी नींद के लिए संघर्ष भी उतना करना पड़ता है ∣ मीठा बोलना और मीठे बने रहना में फर्क है ∣ जब हमें पता हो कि हम अब भी गलती कर रहे है ∣ तब उसे गलती नहीं अपने साथ अन्याय करना होगा।  शब्द और मौन दोनों जब मिल जाएं तब एक गहरा सारा ग्रहण करते हैं ∣ जीवन में संघर्ष के सिर्फ मायने बदलते हैं ∣ इम्तिहान जिंदगी का कोई भी संघर्ष की आग में जलना ही पड़ता है ∣ क्रोध सभी को आता है किन्तु जो उसे नियंत्रण में कर लेते हैं वास्तव में वहीं खुद को बेहतर बना पाते हैं ∣

Sunday Thought

जीवन में सबकुछ तुम्हारे मुताबिक जब न भी हो, तब भी क ई बार उसे अपने अनुकूल करना पड़ता है ∣ हर कोई किसी न किसी चीज के लिए संघर्ष करता है ∣ फर्क महज इतना सा है कोई सपना आसमां में उड़ान भरने का तो कोई धरती पर चलने का देखता है ∣ संघर्ष की कोई‌ परिभाषा नहीं है।  अनुभव हमें बेहतरीन होने के ओर ले जाता है ∣ जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए सिर्फ संघर्ष ही नही कई बार त्याग भी करना पड़ता है ∣

जाते हुए वक्त के बीच

  समय तेज चल रहा है धीमे हम हो रहे हैं  कुछ ख्यालों में कुछ सपनों में हम खो रहे हैं।  ऐसा नहीं है इस साल कुछ पाया नहीं हमने पर उससे ज्यादा खुद को खो सा रहे हैं ∣ जैसे जैसे दुनिया को समझ रहे हैं सुकून हम अपना खो रहे हैं ∣ आज के समय में जब फोन की  स्क्रीन छोड़ कोई और काम करना मुश्किल हो रहा है ऐसे समय में अपने समय के मायनों को समझना  इस जाते वक्त के बीच जरुरी हो गया है ∣

Thought

किसी भी जंग पर विजय एक दिन में नहीं बल्कि लंबे संघर्ष के बाद पायी जाती है ∣ फिर चाहे वो जिंदगी की जंग ही क्यों न हो।  कई बार जब सबका भरोसा खुद से उठ जाता है तब खुद पर भरोसा करना जरूरी होता है ∣ कुछ बड़ा जब हम चाहते हैं तब सबकुछ आसानी से मिल जाएगा ये सोचना सबसे बड़ी मूर्खता होता है ∣ इंसान आज को बेहतर बना ले ये उसकी सबसे बड़ी पूंजी होती है ∣ कल को आज पर रखने वाले ही विजय पाते हैं ∣

तुम नहीं खरीद सकते

तुम चाहे जितना अमीर  हो जाओ पर तुम तब भी बहुत कुछ नहीं खरीद सकते तुम समय नहीं खरीद सकते तुम घड़ी खरीदों भले लाखों की पर तुम अपने समय पर नियंत्रण नहीं रख सकते तुम चाहे खरीद लो जितना  सोना पर तुम सुकून की नींद नहीं खरीद सकते। 

विचार

आसान नहीं होगा चलना लगातार चलते जाना । इसके बावजूद जब तुम सफलता के लिए एक कदम आगे बढ़ते जाओगे तब क ई बार तुम्हें अपने जीवन की गतिविधियों को नियंत्रित करना होगा । 

जब चाहत कुछ पाने की हो

तब ये मत सोचना की तुम्हारी मंजिल आसान होगी तुम सबकुछ यू ही पा जाओगे तुम्हारा हर एक कदम तुम सबकुछ दिला देगा।   क ई बार आसान नहीं होगा चलते जाना जहां तुम्हारा सामना कड़वे सच से होगा यू ही नही मिलती है राही को मंजिल यहाँ क ई बार तुम्हें   न चाहते हुए भी  सब कुछ सहना होगा। 

मौन

मौन का ये शब्द छोटा अर्थ गहरा है जिसके चारों ओर  धैर्य का पहरा है ∣ जो खुद को सम्भालने  का वक्त देती है ∣ जब तुम मौन रहना  सीख जाते हो तब तुम अपने गुस्से को नियंत्रित करने की ओर चले जाते हैं तब तुम अपने आप को नियंत्रित करने का   कदम बढ़ते   जाते हो  खुद पर नियंत्रण करना जब तुम  सीख जाते हो तब गलतियां करने से तुम बचते हो जब मौन तुम्हारी कमजोरी नहीं ताकत बन जाता है ∣

चुनाव में जीत के मायने

वो वोट ही तो मांगने आएं उनका तो काम है अपनी पार्टी के लिए  वोट मांगना आगे जनता की मर्जी वो किसे जीतने की कोशिश करते नजर आने वाले है कहने में बड़ा आसान निभाने में उतना कठिन होता है ∣ जहां चार लोग हमारी बात से सहमत हो ये निश्चित नहीं ऐसे में एक बड़ी संख्या को अपने मत में करना कहां आसान हो पाता है ∣ इसके बावजूद जो जनता के बीच दिल से जुड़ जाते हैं अच्छा गलत सब सही नहीं किन्तु उनके आने से हमें कुछ बेहतर मिलेगा इस सोच के साथ वो मत देने जरूर जाते हैं।  जो चुनाव में जीत जाते हैं कितनी भी आलोचना करें उनकी पर आखिर कार वो जनता के ही तो प्रतिनिधित्व होते हैं जिनके लिए जनता वक्त निकलती है एक एक वोट की कीमत समझ वो वोट देने को अपना कर्म समझ  अपने मत का प्रयोग करना जानती है ∣

वो खौफनाक सी फैक्ट्री

कौन कहता है इंसान सिर्फ यू मौत लेता   मैंने जिंदा इंसान को लाश बनते देखा है ∣ अपने अपना स्वार्थ सिद्ध करने के चक्कर में जो लोगों की जान ले गयी,  उस फैक्ट्री को आज भी खौफ़ नाक देखा है ∣ कौन कहता है इंसान ही किसी की जान लेता है मैंने मशीन को लोगों को निगलते देखा है ∣ कहते हैं लोग क ई समय बीतने के साथ  हर घाव भर जाते हैं मैंने बरसों के घाव को हरा देखा है ∣ आसान है कह देना जिंदगी में जो मिला उसे स्वीकार करों मैने इंसान को नरक सा जीवन जीते देखा है ∣

सफलता

सफलता को पाना आसान नही होता है यहां हर कदम पर चुनौती का सामना कर आगे बढ़ना होता है ∣ इसके बाद भी सफलता की यहां कोई गारंटी नहीं होती है सफलता को पाने के लिए न चाहते भी क ई चीजों को छोड़ना पड़ता है ∣  

Thought

जिम्मेदारी निभाना तब कठिन हो जाता है ∣ जब हम स्वयं अपनी  कई नयी जिम्मेदारी के लिए खुद को तैयार कर रहे हो। जब खुद अनुभव करते हैं तब दुख और सुख के मायने बदल जाते हैं ∣ अक्सर हम जीवन में जिस को सबसे ज्यादा नजर अंदाज करते हैं ∣ वहीं आगे चलकर हमारी सबसे ज्यादा परीक्षा लेती है ∣ सब नियम कायदे इंसान तब बदल लेता है ∣ जब बात उसकी होती है ∣ त्याग एक ऐसी चीज है जो इंसान को बदल कर रख देती है ∣

नजर कहां आता है

बहुत आसान होता है किसी के काम को   कम समझना,  बिना जानें समझे  उसे भला बुरा कहना,  पर जैसे जैसे उसी राह पर हम चलते हैं तब हम समझते हैं ∣ आसान होता है बिना कुछ सोचे समझें उनके बारे में  कहना,  पर कई बार जब हम स्वयं उस जगह खड़े होते हैं तब हम समझते है।   जो इसे पहले हमें कभी नजर कहां आता है ∣

तब समझ आता है

किसी को भी कुछ कह देना उसे भला बुरा सुन देना  बिना जानें वजह उसे हर कुछ सुना देना बड़ा आसान होता है।  पर जब हम खड़े होते हैं उसके स्थान पर तब जैसे हमें समझ में आता है उसके गुस्सा करने का कारण उसके चुप रहने की वजह वो क्यों हुआ इतना मतलबी  सब स्पष्ट नजर आता है जब हम खड़े होते हैं संघर्ष के सीमा पर तब हर झूठ से परदा उठ जाता है ∣

सवाल करना तब जरूरी हो जाता है

जब गलत को सही कहने पर जोर दिया जाएं तब ये प्रश्न पूछना पड़ता है क्या फायदा इतने ज्ञान का जहां सामान्य सी परेशानी का कोई निर्णय नहीं निकल पाता है ∣ जहां हम किसी काम को बरसों से इसलिए करते आएं‌ है क्योंकि ऐसा होता आ रहा है  जहां हम अंधकार को खत्म करने की जगह उसे और भी ज्यादा गहरा करते जा रहे हैं क्योंकि हमेशा से ऐसा होता आ रहा है  प्रश्न करों उन पर जो चीजें गलत है ∣

Monday Thought

दूसरों के लिए हम तब कड़वे हो जाते हैं जब हम सच कहना शुरू कर देते हैं ∣ अपनों जो सबसे ज्यादा हमारा साथ देते हैं अक्सर हम उनका ही सबसे ज्यादा दिल तोड़ते हैं ∣ समय एक ऐसी चीज है जिसके अधिक होने से व्यक्ति को उसकी अहमियत नहीं होती है ∣ कम होने पर उसका जीवन नष्ट हो जाता है ∣ धर्म वहीं तक अच्छा है जहां तक वो लोगों का हित करें।  किसी को भी सीमा से ज्यादा छूट खतरनाक होती है ∣ मौन अक्सर तब बड़ा हो जाता है जब उसे साधे कोई अपना हो। 

संविधान जो प्रजातंत्र का अर्थ सिखाता है

संविधान जो असल में हमें प्रजातंत्र का अर्थ सिखाता है जहां कोई राजा नहीं जहां कोई तनाशाह  नहीं जो सबको समान लेकर चलता है ∣ वो‌ है हमारा संविधान जो एक सूत्र में सबको पिरोया रखता है ∣ जहां भेद का कोई भाव नहीं किसी धर्म की कोई निंदा नहीं जहां सबको है अपनी गरिमा का बनाएं रखने का अधिकार  वो हमारा संविधान है ∣  जो सत्ता को ही नहीं विपक्ष को भी अपनी बात कहने का हक देता है ∣ जो सिर्फ अधिकारों को ही नहीं  कर्तव्यों पर भी बल देता है ∣ विश्व के सबसे बड़े संविधान के रूप में जाने वाला  वो हमारा संविधान है ∣

तुम गलत भी हो सकते हो

सबके लिए तुम सही हो ये बिल्कुल जरूरी नहीं क ई बार उनके लिए तुम गलत भी हो सकते हो जब फैसला तुम अपनी भलाई के लिए लो जरुरी नहीं सबसे तुम्हें इसके लिए सराहना ही मिले कुछ से तुम्हें तिरस्कार भी मिल सकता है।  सब तुम्हारे दोस्त हो ये बिल्कुल जरूरी नहीं कुछ उससे ज्यादा तुम्हें नापसंद करने वाले हो सकते है ∣ इसके बावजूद तुम दूसरों के लिए ऐसा कोई फैसला मत लेना जो कल जाकर तुम्हें परेशान करें।  जो तुम्हें ताउम्र के लिए एक ऐसी सजा दें जो आगे चलकर तुम्हारी सबसे बड़ी भूल बनें।   

बहुत कुछ सिखाती है जिंदगी

जहां किसी का कोई ठिकाना नहीं जो आज है कल होगा कि नहीं इसके बावजूद जब तुम सफलता को पाने के लिए  बिना रुके आगे चलते हो तब बहुत कुछ पीछे अपने छोड़ते है ∣ जो फिर मिले ये जरूरी नहीं किस्मत कहों या समय का चक्र हर किसी को सबकुछ मिले ये बिल्कुल जरूरी नहीं जिंदगी जैसे इंसान को बताती है जिंदगी मिली है तो इसे जी ले क्या पता कल होगी की नहीं।  वो जिंदगी भी क्या जिंदगी है जहां कोई स्वाद जिंदगी का है ही नहीं जिंदगी अपने हिसाब से जीना तुम ये जिंदगी है किसी की जागीर नहीं यहां अपने फैंसले खुद लेना तुम ये केवल तुम्हारी है किसी और की नही। 

वो गलत है इसलिए खामोश

वो चुप है जरूर इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं वो हर बार गलत ही है क ई बार वो सही होकर भी खामोश है।  उसे मालूम है अभी उसका वक्त नहीं सब कोई बहुत कुछ कह रहे हैं एक एक कर बहुत से सवाल उस पर दाग रहे हैं उनका उत्तर है उसके पास किन्तु वो‌ अभी एक मौके की तलाश में है उसे कम मत समझों आज वो चुप है इसका मतलब ये नहीं वो गलत है इसलिए खामोश है। 

आस्ट्रेलिया की जीत हमें बहुत कुछ सिखाती है

क ई बार जरुरी नहीं होता है जो लगातार जीत रहा होता है। वो अंत में भी जीत को हासिल करे। क ई बार ठीक इससे विपरीत भी हो जाता है।  जहां सबसे कमजोर नजर आ रही टीम भी बाजी जीत लेती है।  इस बार क्रिकेट के वर्ल्ड कप के मैदान में भी कुछ ऐसा ही नजारा हम सब को देखने को मिला। जहां एक तरफ भारत जिसने सभी मैच जीतकर वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह बनायी। वहीं दूसरी तरफ आस्ट्रेलिया ने भारत की तुलना में काफी कम किन्तु फाइनल में पहुंचने के लिए दक्षिण अफ्रीका को हराकर वर्ल्ड कप में अपना नाम दर्ज किया।  रविवार की शाम अपने नाम कर ली। जहां शायद ही किसी ने इस बार आस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप के किताब जीतने की सोची हो किन्तु अपना दूरदर्शी नजरिये और टीम की बेहतरीन मेलजोल के चलते 241 रन बनाकर आस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप का किताब अपने नाम किया।  जो हमें सफलता की एक अलग परिभाषा देता है कि क्या हुआ अगर तुम लगातार हारते जा रहे हो , तुम्हारे आस पास के लोग आगे जाते जा रहे हैं। तुम अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर साधो तुम्हें जीत जरुर मिलेगी। 

याद वहीं रखें जाते हैं

कोई ये नहीं देखता है कि कौन कितना बेहतर खेल उसने कितनी मेहनत की कितने रिकॉर्ड तोड़े कितने अपने नाम जोड़ो वो केवल इतिहास बनाने वाले को याद रखते हैं शुरू में तुम कितना जीते कितनी ऊंचाई हासिल की वो ये नहीं बल्कि तुम ने अंतिम ऊंचाई पायी की नहीं एक नया इतिहास बनाया की नहीं  वो तो केवल वो ही याद रखते हैं। 

हार जीत के बीच का फैसला

कौन जीतेगा कौन हारेगा ये बात की बात पहले मायने उसकी कोशिश रखती है।  जहां कदम कदम पर मुश्किलों का सामना कर  वो जीत की ओर आगे बढ़ता है जहां इम्तिहान की ऊंचाई कम या ज्यादा होती है अंत तक जाते जाते कई बार नजदीक आती हुई चीज मानों उससे दूर होती है। 

इंसान बड़ा उम्र से नहीं अनुभव से होता है

इंसान अक्सर अपनी उम्र से नहीं अपने अनुभव से बड़ा होता है ∣ जैसे जैसे उसका अनुभव बदलता है ∣ उसके सोचने विचार करने की क्षमता में फर्क दिखाई देता है ।  व्यक्ति कितना बड़ा मायने ये नहीं बल्कि महत्व उसका जिंदगी के प्रति दृष्टि कोण होता है।  क़ोई जीवन की परेशानी को बोझ समझने लगता है। कोई उसे चुनौती समझ उससे लड़ता है ।  एक समय के बाद पसंद आयी चीजों को वो नजर अंदाज करने की कोशिश करता है । 

सर्दी के मौसम के बीच हमारी दुनिया

⛄⛄⛄ सर्दी का मौसम जैसे हम सबकी परीक्षा की घड़ी होता है। जहां बिस्तर छोड़ जमीन पर पैर रखने का हमारा कहां पर मन होता है।  जहां चाहे कितनी ठंडा क्यों न हो हर किसी को अपना काम उसी प्रतिबद्धता के साथ करना होता है। आलस्य से भरे इस मौसम में अपने काम लगातार करते रहने का जिम्मा जैसे हमारे सिर पर होता है। जहां अपने काम को लेकर हमें पहले से ज्यादा पेशेवर होना पड़ता है । खाने के बाद आने वाली नींद को नजरअंदाज कर न सोने का व्रत हमें लेना होता है। जहां धूप में बैठे तो गर्मी और धूप से निकले तो ठंडा का एहसास जैसे हमें होता है। इसके बावजूद जब हम ठंडे पानी को स्पर्श करते है तब हमारे डर से हमारा साक्षात्कार होता है। ये मौसम जैसे हमें सिखाता है जीवन नहीं बना सिर्फ आराम के लिए उसमें लगातार आलस्य के बीच खुद पर बेहतर काम करना होता है।

आखिर क्यों जरूरी है तुम्हारा एक वोट

तुम जिस देश में रहते हो वहां कोई राजा नहीं यहां जनता की सरकार है जो जनता को चुनने का अधिकार है कोई भी चाहे हो कितना ताकतवर सबका इस चुनाव में होता हिसाब झूठ की चाहे जितने परते हो पारदर्शिता इस चुनाव की धार है।  तुम्हारा एक एक वोट मिलकर बनता जनाधार है ये वोट सोच समझकर देना क्योंकि आने वाले पांच साल इस सरकार के ही द्वारा किया जाएगा तुम्हारे गली, मोहल्ले का विस्तार है ∣ अपने एक वोट को कम मत समझना ये तुम्हारा शस्त्र बलशाल है ∣ कल तुम वोट देना जरूर जाना  ये तुम्हारा अधिकार है ∣

जब मैं ही सबकुछ होने लगता हूँ तब मैं डरता हूं

जब मैं ही सबकुछ होने लगता हूँ तब मैं डरता हूं जब मैं खुद को ही सबकुछ समझने लगता हूं तब मैं डरता हूं।  अक्सर आगे बढ़ने का मतलब जब मैं स्वयं को समझने लगता हूं उस समय में  दिशा हीन होकर चलता हूं जब हमें लगने लगता है कि  सिर्फ मैं ही हूं जो सबकुछ जानता हूं ये दुनिया क्या जानें मैं ही हूं जो समय को अपने कब्जे में करे रहता हूं सिर्फ मैं ही हूं जो सबकुछ कर सकता हूं मेरे अलावा भला कोई कुछ कर पाता है मैं ही जब हमको  इस चीज का गर्व होता है तब इंसान गिरने लगता है तब वो गलतियां करने की ओर बढ़ता है सिर्फ मैं ही हूं जब इंसान सोच आगे बढ़ता है ∣

वो बच्चे जो

वो बच्चे जो जो दुनियादारी को न जानें फिर भी सबको समान पहचानें जिनके लिए मंहगी चीजें नहीं वो तो सस्ती चीजें से ही खुश हो जावें । वो बच्चे जो अपनी मासूमियत के लिए जाने जाएं जिज्ञासा से भरे उनके हर प्रश्न   कई बार सोचने को हमें मजबूर कर दें मिट्टी के चिकने घड़े की तरह होते है वो जिनको जो सही दिशा दे दी जाएं तो वो सही आकार में आ जाएं। पर अक्सर वो सूरज के प्रकाश के बीच भी  अंधकार में रह जाते है जिनको नहीं मिलता है प्रकाश  तब उनके जीवन में दिया तले अंधेरा ही रह  जाता है। जो बचपन को ठीक से जी नहीं पाते है जो समय से पहले ही अभाव के तले बड़े हो जाते है।

सिर्फ मैं हूँ का जब अहम सिर में चढ़ता है

वैसे तो हम सब किसी न किसी न काल्पनिक दुनिया में ही अपना जीवन जी रहे होते हैं ∣ किन्तु हम उस समय ज्यादा  काल्पनिक हो चुके होते हैं ∣ जब हमें लगता है कि हमारे रहने से ही ये दुनिया चल रही है ∣ अपनी इस गलतफहमी में हम लोग भूल जाते हैं ∣ कि ये दुनिया किसी के लिए नहीं रूकती है ∣ ये चलती जाती है ∣   बात सिर्फ इतनी सी है जब तक हमें उनसे काम रहता है ∣ तब तक उनकी गलतफहमी हम बनाएं रखते हैं ∣

अपने उस अंधकार को खत्म करते हैं जो

चलो इस दिवाली हम कुछ खास करते हैं अपने उस अंहकार को खत्म करते हैं जो हमें हम से ही दूर करता है ∣ जो हमें अंधकार की ओर ले जाता है ∣ जो हमें खुद को बेहतर होने से रोकता है ∣ हम उस राह पर चलते हैं जो हमें एक बेहतर इंसान बनने की ओर ले जाता है जो हमें किसी भी भेदभाव से दूर करता है जिसके लिए हम सम भाव रखते हैं ∣ चलो आज हम अपने नजरिये में बदलाव करते हैं ∣

दिवाली मनाते राम को न भूल जाना

हे मर्यादा पुरुषोत्तम वो राम जिसके आगे फीके सब हम जो सबका है पालनहारी जो सब पर रखता है कृपा।  राम महज शब्द नहीं है बल्कि एक शक्ति है जिसका नाम   इंसान दुख में सुख दोनों में लेता है ∣ जो उसे एक तरह की ऊर्जा देता है ∣ राम महज एक नाम नहीं समस्त ब्रह्मा है। जिसके आगे ये पूरा संसार बौना है। जो सबको समान मानता है। जिसके लिए कोई भी बड़ा या छोटा नहीं है। जो अपने लिए बाद में अपनी प्रजा के हित के बारे में सबसे पहले सोचता है। ये वहीं राम है जो पूरी दुनिया को मानवता का पाठ पढ़ाता है। जो सबके हित के बारें में सोचता है। जो ईश्वर का अवतार होकर भी मानव की तरह कष्ट झेलता है। जो अपने शत्रु का भी हित करता है। यै वहीं राम है जिसके पास अंहकार नाम मात्र नहीं है। जो सत्य के मार्ग पर चलता है ∣

जब बात अंधकार के बीच प्रकाश की हो

आज के समय में जब इंसान आगे बढ़ने के बारे में सोचता है ∣ तब उसे लगता है कि सबकुछ आसान हो जाएगा। बिना कष्ट झेले ही वो जिंदगी में आगे बढ़ जाएगा। ऐसा सोचते वक्त वो ये भूल जाता है कि जिंदगी में कोई भी चीज यू ही नहीं मिलती है। हर चीज की कीमत अदा करनी पड़ती है ∣ बिना दर्द झेले कोई भी चीज नहीं मिलती है ∣ अब बात दीपक की ही ले लो जो अपने सृजन में कितने कष्ट झेलता है ∣   इसके बाद जब वो भट्टी में पकता है ∣ तब जाकर वो एक मजबूत दीपक का आकार ले पाता है ∣  फिर हम इंसान कैसे सोच लेते हैं कि हमें सबकुछ बिना मेहनत के ही मिल जाएगा। 

नीतीश कुमार का विरोध जरूर करें किन्तु उसे पहले

वैसे तो देश में कोई न क़ोई राजनेता का बयान सुर्खियों में चलता ही रहता है । किन्तु जब बात किसी एक वर्ग पर टीका टिप्पणी की आ जाती है। तो जैसे देश की हवा ही बदल  जाती है। पर जैसे अब आलोचना करना भी पक्ष ,विपक्ष की बात हो गयी है जहां न राजनेता , न महान हस्तियां और न ही पत्रकार सब दो समूह में विभाजित हो गए है।  अभी हाल ही का मामला ले लिजिए, जब मणिपुर में एक खास समुदाय की महिला को निवस्त्र कर घुमाया गया था । जिस पर कितनी चर्चा की गयी हम सब से छिपा हुआ नहीं है।  पर अब तक जो पितामह बने आज की दौपद्री का चीरहरण देख रहे थे। वो अब नीतीश कुमार के बयान पर तर्क करने लगे हैं। महिला का अपमान हो रहा है उन्हें इसे दर्द हो रहा है। संसद से सड़क तक इसकी चर्चा हो रही है।  बेशक उनकी बातों को नैतिकता के तराजू में नहीं तौला जा सकता है । जो किसी सभ्य समाज के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। उसकी आलोचना की जानी चाहिए।  किन्तु उसका उद्देश्य केवल राजनीति नहीं होना चाहिए।  गलत को गलत, सही को सही कहने का साहस हमारे पास होना चाहिए।   

पब्लिक है ये सब जानती है

पब्लिक है ये सब जानती है कौन कितना बड़ा खिलाड़ी है ये सब को पहचानती है गिरगिट की तरह बदल जाते हैं वो नेता वोट लेकर उनके बदले हुए रंग को वो अच्छे से पहचानती है।  स्वार्थ होता है तो आते हैं जनता से मिलने नहीं तो ये उनको सिर्फ़ नजर अंदाज करना जानते हैं।  मंहगाई हो या बेरोजगारी सबको नजर अंदाज कर ये केवल धर्म पर बहस कर मुद्दों को भटकना जानते हैं।  पर पब्लिक इतनी नादान भी नहीं वो इनकी नस को पहचानती है। 

जब प्रश्न हमारी मानहानि का हो

आज भी हमारे समाज में व्यक्ति को उसकी नाक की  सबसे ज्यादा फिक्र होती है।   जिसकी रक्षा के लिए व्यक्ति अनगिनत जतन करता है । जो उसकी मान प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ होता है ।  हर व्यक्ति का ये अधिकार होता है कि वो अपना जीवन गरिमा के साथ जी सके ।  फिर चाहे वो   इंसान गरीब हो या अमीर किन्तु हर व्यक्ति समाज के बीच सम्मान के साथ रहने का हक रखता है ∣  जब किसी व्यक्ति के द्वारा इसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जाती है ∣  तब व्यक्ति इसकी सुरक्षा के लिए कानून का सहारा लेता है। जो भारतीय  दंड संहिता में  499 मानहानि के अंतर्गत आता है ∣ जिसका सहारा लेकर व्यक्ति उन लोगों को सबक सीखा सकता है जो उस की मानहानि के लिए जिम्मेदार होते हैं।  जो मौखिक और लिखित दो प्रकार की होती है । 

चुनाव से पहले

चुनाव एक ऐसा पल जो हमें याद दिलाता है ∣ न इसका न उसका इसमें सिर्फ जनता का ही प्रभाव होता है ∣ चाहे बीतें सालों में कितना भी नजर अंदाज किए गए हो आम लोग किन्तु सबको अपना हिसाब किताब उनको देना ही होता है ∣ जिस जनता को सस्ता समझ अक्सर छिपाने की कोशिश की जाती है ∣ वक्त आने पर जैसे वो सबको आईना दिखाती है ∣ सरकार चाहे जितनी भी मजबूत क्यों न हो उसकी बागडोर जनता के हाथों में ही होती है ∣ जो चाहे तो क्रांति ला सकती है ∣ जो वक्त आने पर सबका हिसाब करती है ∣ उसके एक वोट से किसी को सरकार बनती तो किसी की बिगड़ती है ∣ सामान्य से लगने वाले लोगों के बीच से क्रांति की एक मशाल सी जलती है ∣ चुनाव हमें बताता है सत्ता का नाश किसी को भी नहीं करना चाहिए। जो आज है वो कल भी रहे ये बिल्कुल जरूरी नहीं है ।  चुनाव ही वो वक्त होता है जब सरकार को जनता की याद आती है बाकी बीते साल तो जैसे वो सोती है ∣ 'जन 'समझ जिसे अक्सर नजर अंदाज करने की कोशिश की जाती है वक्त आने पर वो‌ ही क्रांति की मिशाल जला देती है ∣