जब प्रश्न हमारी मानहानि का हो

आज भी हमारे समाज में व्यक्ति को उसकी नाक की
 सबसे ज्यादा फिक्र होती है। 
 जिसकी रक्षा के लिए व्यक्ति अनगिनत जतन करता है । जो उसकी मान प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ होता है । 
हर व्यक्ति का ये अधिकार होता है कि वो अपना जीवन गरिमा के साथ जी सके । 
फिर चाहे वो इंसान गरीब हो या अमीर किन्तु हर व्यक्ति समाज के बीच सम्मान के साथ रहने का हक रखता है ∣ 
जब किसी व्यक्ति के द्वारा इसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जाती है ∣ 
तब व्यक्ति इसकी सुरक्षा के लिए कानून का सहारा लेता है। जो भारतीय दंड संहिता में  499 मानहानि के अंतर्गत आता है
जिसका सहारा लेकर व्यक्ति उन लोगों को सबक सीखा सकता है जो उस की मानहानि के लिए जिम्मेदार होते हैं। जो मौखिक और लिखित दो प्रकार की होती है । 


Comments