Skip to main content

तब समझ आता है


किसी को भी कुछ कह देना
उसे भला बुरा सुन देना
 बिना जानें वजह उसे हर कुछ सुना देना
बड़ा आसान होता है। 
पर जब हम खड़े होते हैं उसके स्थान पर तब जैसे हमें समझ में आता है
उसके गुस्सा करने का कारण
उसके चुप रहने की वजह
वो क्यों हुआ इतना मतलबी 
सब स्पष्ट नजर आता है
जब हम खड़े होते हैं
संघर्ष के सीमा पर
तब हर झूठ से परदा उठ जाता है ∣


Comments