वो चुप है जरूर
इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं
वो हर बार गलत ही है
क ई बार वो सही होकर भी
खामोश है।
उसे मालूम है अभी उसका वक्त नहीं
सब कोई बहुत कुछ कह रहे हैं
एक एक कर बहुत से सवाल उस पर दाग रहे हैं
उनका उत्तर है उसके पास
किन्तु वो अभी एक मौके की तलाश में है
उसे कम मत समझों
आज वो चुप है
इसका मतलब ये नहीं
वो गलत है इसलिए खामोश है।

Comments