Skip to main content

संविधान जो प्रजातंत्र का अर्थ सिखाता है





संविधान जो असल में हमें प्रजातंत्र का अर्थ सिखाता है
जहां कोई राजा नहीं
जहां कोई तनाशाह  नहीं
जो सबको समान लेकर चलता है ∣
वो‌ है हमारा संविधान
जो एक सूत्र में सबको पिरोया रखता है ∣
जहां भेद का कोई भाव नहीं
किसी धर्म की कोई निंदा नहीं
जहां सबको है अपनी गरिमा का बनाएं रखने का अधिकार 
वो हमारा संविधान है ∣
 जो सत्ता को ही नहीं
विपक्ष को भी अपनी बात कहने का हक देता है ∣
जो सिर्फ अधिकारों को ही नहीं 
कर्तव्यों पर भी बल देता है ∣
विश्व के सबसे बड़े संविधान के रूप में जाने वाला 
वो हमारा संविधान है ∣


Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..