Skip to main content

आखिर क्यों जरूरी है तुम्हारा एक वोट



तुम जिस देश में रहते हो
वहां कोई राजा नहीं
यहां जनता की सरकार है
जो जनता को चुनने का अधिकार है
कोई भी चाहे हो कितना ताकतवर
सबका इस चुनाव में होता हिसाब
झूठ की चाहे जितने परते हो
पारदर्शिता इस चुनाव की धार है। 
तुम्हारा एक एक वोट
मिलकर बनता जनाधार है
ये वोट सोच समझकर देना
क्योंकि आने वाले पांच साल
इस सरकार के ही द्वारा किया जाएगा
तुम्हारे गली, मोहल्ले का विस्तार है ∣
अपने एक वोट को कम मत समझना
ये तुम्हारा शस्त्र बलशाल है ∣
कल तुम वोट देना जरूर जाना 
ये तुम्हारा अधिकार है ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..