Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2021

International Transgender Day

इस दुनिया में स्त्री पुरुष के अलावा तीसरा जेंडर भी है जिसे हम ट्रांसजेडर के नाम से  जानते हैं  जो अक्सर हमें किसी के घर पर शादी और दीवाली का  चंदा लेते हुए दिखाई देते हैं जिन्हें भगवान का रूप माना जाता है जिनकी दी हुई दुआ कभी खाली नहीं जाती  किन्तु जब इनके हक की बात आती है तब अक्सर हम इन लोगों को कुछ नहीं मानते  किन्तु पहले की तुलना में अभी उनकी स्थिति में सुधार हुए  इस बार केरल के विधानसभा चुनाव में एक Transgender चुनाव लड़ रही है जो लोकतंत्र की दृष्टि से बहुत शुभ संकेत दे रहा है जहाँ अब तीसरी श्रेणी के लोग भी अपना योगदान दे रहे हैं आज Transgender Day है जो प्रत्येक 31 मार्च को मनाया जाता है जिससे मनाने का उद्देश्य लोगों को उनके विषय में जागरूक करने का है कि जैसे हम इंसान है वैसे व़ो भी इंसान है.

महाभारत के वो पात्र जो हमें जीवन जीना सीखाते हैं

महाभारत की महत्ता वर्तमान समय में    भारतीय हिन्दी साहित्य का सबसे बड़ा  दार्शनिक ग्रंथ महाभारत है जिसे कालजयी भी कहा जाता है  महाभारत में गीता का ये श्लोक ' जीवन है संघर्ष मायी' हम सब को एक पल ठहरने को कहता है और  हमें ये सोचने को मजबूर करता है कि सच में क्या जीवन संघर्ष मायी है ?   आज जब हम महाभारत को युवा पीढ़ी के नजरिये से देखते हैं तो मालूम चलता है कि आज  का युवा जहाँ एक तरफ कर्म पर कम और फल की चिंता में ज्यादा लगा हुआ है वहीं दूसरी तरफ वो   युवा अर्जुन की तरह अपने लक्ष्य को साधने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहा हैं  वहीं इसके विपरीत  कलयुग की द्रोपदी की इज्जत दुर्योधन के द्वारा लुटी जा रही है जिसे रोकने के लिए आज कृष्ण कहीं अदृश्य हो गए है आज हर घर में युधिष्ठिर की कमी ह़ोती जा रही है साथ ही गीता का ज्ञान देने वाले श्रीकृष्ण आज कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं जो कर्मयोगी युवा को सही राह दे सके जिसके चलते आज अज्ञानता के बादल चारों तरफ दिखाई दे रहे है  आज इस लेख में हम उन पात्रों के बारे में विचार करेंगे जिनसे हम कुछ सीख स...

सोचने वाली बात है

एक बच्चा जब  चलना सीखता है तो उसे किसी व्यक्ति के सहारे की जरूरत होती है जो उसे गिरने से  बचा सके और आगे चलने की ओर उसे प्रेरणा दे सके धीरे  -धीरे वहीं बच्चा जब बड़ा होने लगता है और एक पेड़ की भांति वो बढ़ते चला जाता है इसे बेखबर की दुनिया में आगे निकलती जा रही है देश में मंहगाई बढ़ती जाती है राजनीति का मुद्दा बदलता जाता है राजनेता की नियत बदल जाती है तब वो बच्चा  आंखों  सपने लिए आगे बढ़ता चला जाता है और समय निकलता जाता है धीरे - धीरे जब उस बालक का नए - न ए लोगों से परिचय होता है तब वो जानता है कि ये दुनिया क्या है इसमें रहने वाले लोग कौन है वो  बच्चा अपनी आखों में  सपने गढ़ने लगता हैं कि वो क्या बनना चाहता है और वो खुद को उस   की तरह देखने लगता है  ? समय निकलता है और एक समय ऐसा आता है जब उस बच्चे का परिचय खुद से होता है जहाँ उसे मालूम चलता है जिस सपने को पूरा करने के लिए वो आगे बढ़ रहा है यकीनन उस चीज पाने के लिए उसे धैर्य रखना होगा साथ ही उसे कर्मयोगी होना होगा तब ही वो अपने ख्वाब को पूरा कर पाएगा और वो बच्चा बच्चे से कब एक बालक -बालि...

अहमियत रंग की

रंग न तो जिंदगी बेरंग सी हो जाती है जो लोग हो जाए रंगों से दूर उन्हें ही रंगों की कीमत समझ में आती है रंग जीवन में आते हैं तो उनकी बहार सी आ जाती है अगर आज हम स्वयं से ये प्रश्न पूछे, कि रंग न हो जिंदगी में तो क्या होगा? तो आप कहेगें! जिंदगी बेरंग हो जाएगी ऐसा नहीं कि बेरंग जिंदगी खूबसूरत नहीं होती किन्तु जब हम रंगीन जिंदगी में रहने लगे तो हमें वो अक्सर धुधंली नजर आती है    आज भी कई देश में व्यक्ति का रंग उसका आदर सम्मान तय करता है काला रंग का व्यक्ति भले ही जितना भी उपलब्धियां पा ले किन्तु सफेद रंग वाले व्यक्ति की गौरी चमड़ी देखकर आज भी काले और गौरे रंग के साथ भेदभाव किया जाता है आज भी लड़की अगर काली है तो उसकी शादी होने में बहुत परेशानी होती है जिसके चलते आज कई विज्ञापन इसके लिए पैसा खर्च कर रहे हैं कि वो एक ऐसा विज्ञापन गढ़े जो अवाम की जनता को ये विश्वास दिला दे कि वो उन्हें गौर कर देगी आज भी एक विधवा का जीवन व्यतीत कर रही स्त्री का जीवन केवल सफेद साड़ी में सिमटकर रह जाता है आज समकालीन समय में एक विशेष रंग का उपयोग कर लोग एक तरफ की जनता को अपने संग जोड़ने की कोशिश करते हैं ...

एक रंग में

चारों तरफ जब उड़े गुलाल हरा पीला लाल गुलाल छाए फाल्गुन गीत की बहार हो जब पकवान गुझिया और  ठंडाई तब होली के आगमन की आ जाए बहार इस होली आपको मिले होली पर कुछ आकर्षक उपहार अपने परिवार संग खेले आप इस बार खुशी से होली का त्यौहार यहीं हैं शुभकामनाएँ हमारी रंगों की तरह आपके जीवन में भी छाए खुशियों की बहार मेरी तरफ आप सभी को होली का त्यौहार मुबारक हो.. 

होली

होली रंगों का त्यौहार होता है  lजो हमें  सामाजिक  समरसता का संदेश देता है l होली का त्यौहार हिन्दू धर्म के लोगों  के मुख्य त्यौहार में से एक है जो कि फाल्गुन माह के  शुक्ल पक्ष में मनाया जाता है जिसमें  पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है और उसके  दूसरे दिन होली खेली जाती  है l उत्तर भारत में होली के आठ दिन पहले  जहाँ पर होलिका जलाना है वहाँ पर गोकाष्ट  रखा दिया जाता है l जिसे 'होलिकाष्टक 'के नाम से जाना जाता है साथ ही इस दिन से लेकर  होली तक घरों के बाहर रंगोली बनाई जाती है l वैसे तो होली दो दिन की होती है l किन्तु जहाँ के नाम से होली विश्व भर में प्रसिद्ध है  lजिसे देखने के लिए विदेशभर के लोग भारत आते हैं वो होली पूरे चालीस दिन तक मथुरा, वृदांवन, ब्रज में खेली जाती है l जिसमें फूलो की होली, लट्ठ मार होली, लड्डू की होली होती है l वैसे तो होली की उत्पत्ति के लिए क ई पौराणिक कथाएँ है l किन्तु होली के समकक्ष सबसे ज्यादा भक्त प्रहलाद और भगवान शिव की कहानी देखी जाती है l विष्णु पुराण के अनुसार एक अंहकारी राजा हिरण्यकश्यप था ज...

हम नहीं सोचेगें तो कौन

बात अगर हमारे हक की आती है तो हम अपने हक को मांगने के कोई कसर नही छोड़ते ऊंची चोटी का जोर लगा देते हैं और  शासन से मांग करते हुए कहते हैं कि हमारे हक की चीजें दीजिए किन्तु जब वहीं हमें कल के भविष्य के लिए कुछ बेहतर  देने की बात होती है तो हम, उसके लिए  जान न पहचान चले है प्यार करने जैसी बातें करने लगते  हैं आज देश में प्राकृतिक संसाधन का उपयोग जमकर हो रहा है जिसमें बात ऊर्जा ,जल  ,कोयले   और वनस्पति की हो, जिसकी लूट मंची है हम विचार ही नहीं कर रहे हैं  कि इसके संसाधन खत्म होने पर हम कहाँ जाएगें,  आज तो केवल अवाम की जनता में  इस बात की भाग दौड़ मची है कि कौन किसे आगे जाता है संसाधन को हरण करने में हर चीज अपने में काबिज करने में  बिना जंगलों की खैरियत जानें बगैर, बिना साधन की खैरियत जाने बगैर सब कुछ लूट जा रहा है आज से 50 साल  के बाद आप में से  कितने लोग रहेगें ये भविष्य के गर्भ में है किन्तु हम अपनी भावी पीढ़ियों के लिए क्या ऐसा कुछ छोड़ पाएगें  जिसके वो हकदार है ये हम पर  निर्भर करता है भले व़ो स्वच्छ जल, स्वच्छ ...

ये कहा आ गए हम

23 मार्च से देश में  लॉकडाउन को पूरा एक साल हो गया है l जो भले आज हमें ऐसा महसूस हो रहा है lकि आज आया और कल चला गया किन्तु वो दिन कितने अच्छे कटे इसकी सच्चाई से हम सब वाकिफ है l जिसका नजारा कुछ इस तरह देखने को मिला l   जहाँ एक तरफ लोगो में उदासी थी तो दूसरी तरफ के असंगठित क्षेत्र के लोगों की स्थिति दयनीय थी l  जिसमें कितने मजदूरों को पैदल ही घर जाना पड़ा था जो उनकी पहुंच के कोसो दूर था l आज वो मजदूर वर्ग फिर काम की तलाश में शहर में भले आ गए हैं किन्तु उनके पांव के जख्म अभी भी ताजे है आज अगर हम उनसे बात करे तो हम जानेगें कि आज उनकी कमाई पहले की तुलना में बहुत कम हुई है और दूसरी मंहगाई ने उनकी कमर तोड़ दी जिसके चलते कितने मजदूरों के बच्चे स्कूल से फीस न देने के कारणवश निकाल दिए गए हैं l भले हम सब को ये बात बहुत सामान्य लगे किन्तु वो इतनी सामान्य नहीं देश ने इस एक साल में कोरोना वायरस के चलते केवल अर्थव्यवस्था की रफ़्तार ही नहीं कम नहीं देखी बल्कि इस कोरोना ने कई लोगों के जनाजे भी उठा दिया l देश में कोरोना वायरस के केस देश में फिर से आने लगे हैं जिसमें कुछ राज्य का योगदान...

न

 ‌ न शब्द जितना दिखने में सरल दिखाई देता है अक्सर किसी से न कहना उतना ही मुश्किल होता है आधी जिंदगी अक्सर लोग दूसरों के हां के इंतजार में जहाँ एक सदी इंतजार कर लेते हैं वहीं दूसरी तरफ लोग असहमति के बावजूद उस काम के लिए न करने से डरते हैं कि कहीं सामने वाला  इसके चलते कोई गुनाह न कर ले अक्सर  जहाँ लोगो  का कुछ न बोलना किसी विशेष निर्णय लेने में तो वो व्यक्ति का हां समझ जाता है वही दूसरी ओर  इसके विपरीत वो अक्सर न करने के बावजूद उसे हां कहने को मजबूर कर दिया जाता है जो गीत के माध्यम से भी हम समझ सकते हैं जिसकी एक पंक्ति ' तु हां कर या न कर तेरी मर्जी ' ये गीत एक तरफ देखने पर बड़ा हम दिल सा लगे किन्तु आज भी अक्सर कुबूल है कुबूल नहीं के बीच अक्सर क ई जोया की जिंदगी खराब हो जाती है न करने की हिम्मत रखना आज के समय हां करने की हिम्मत से ज्यादा जरूरी है क्योंकि अक्सर न 'न करने के चलते  लोग की जिंदगी खराब हो जाती है इसलिए जर होशियार रहे इस ' न ' शब्द से  नहीं तो ये शब्द ही आपकी जिंदगी को खराब करने के लिए काफी होगा.

खुद पर कर यकीन

किसी भी चीज़ की शुरुआत करना जितना मुश्किल होता है उसे कही ज्यादा मुश्किल उसे लगातार करते जाने में होता है जब आपके सामने अनेक तरह की परेशानी खड़ी हो जाती है और उस समय आपको अपने आप से ही प्रश्न करना पड़ता है?  कि जिस काम को शुरू किया है उसे अंत तक ले जाने में क्या मैं कामयाब होगा की नहीं ,  कुछ इसके जबाब को खोजते - खोजते अपने काम में इस कदर से लग जाते हैं कि उन्हें न किसी दुनिया दारी की फ्रिक होती है और न खुद के स्वास्थ्य की इन दोनों में जो लोग संयम बना लेते हैं वो रेल की पटरी की तरह अपने काम को करने में लगे रहते हैं बिना इसके कि क ई ऐसी ट्रेन तो नहीं चल रही उनके ऊपर जिनसे उनके बहुत से गिले-शिकवे है वो फर्क हीन होकर अपने वजूद को खोजने निकल जाती है,  इस पड़ाव पर पहुंचकर जितना हम अपनी जिंदगी को नहीं समझ पाते उतना वो हमें समझ लेती है और हम एक बंदिश रहित चिड़िया की तरह उड़ने लगते हैं जो काम कल तक उसके लिए " हाथ पर सरसों जमाने सा "है जिसका भावार्थ (असम्भव काम को सम्भव करना वो उस काम में हुनरमंद) हो जाते हैं  ऐसा नहीं इस बीच उनके जीवन में कोई तकलीफ नहीं आती किन्तु वो प्रभाव...

खुश रहना है तो

  जीवन में बैलेस बनाकर चले जीवन जीने  के लिए संयम होना बहुत जरूरी है वो फिर भले हमारे जीवन में किसी काम को करने में हो या फिर किसी काम को सीखना हो  जीवन उनका ही श्रेष्ठ माना जाता है जो किसी भी काम को  संयम और धैर्यवान होकर करते हैं और उसके परिणाम की फ्रिक करे बगैर अपना काम करते है . 

तुम नदी हो

  तुम नदी हो बहना तुम्हारा काम  जमाना क्या कहेगा तुम्हारे  बहने पर  ये फिक्र करना  गेरो का काम है कहने वाले तो हवा पर  भी प्रश्न करते हैं फिर तुम तो बहती नदी हो जिसका पानी आज यहाँ  तो कल वहाँ क्यों अपने वजूद को तुम खोजती दूसरे की चर्चाओं में तुम तो करो पहल  खुद के सपनों को पूरा करने में तुम हवा की मुस्कान पर खुश हो जाओं तुम जहाँ कि बातों पर मत जाओं दुनियादारी से नहीं लेन देना होता लहरों को तुम तो पानी की तरह  खुद के अस्तित्व को बनाने के लिए बह जाओं एक नयी शुरुआत करो तुम जीवन की तुम खुद को बनाने में लग जाओं जब चली हो अपना अस्तित्व बनने  तो फिर जरा से आधी तुफान से तुम मत डरा जाओं  करो़ एक नयी शुरुआत जीवन की  तुम तुम नदी हो एक बार फिर तुम पानी  में लहरों के साथ बह जाओं.

बिहार स्थापना दिवस

आज बिहार स्थापना दिवस है आज ही के दिन सन् 1912 में बंगाल से बिहार अलग करके एक अलग राज्य के अस्तित्व में आया था और ये भारत का 13 वां राज्य बना था आज हम बिहार के स्थापना दिवस के अवसर पर उसके बारे में कुछ जानकारी प्राप्त करेंगे बिहार राज्य का नाम साधु संतों के भ्रमण करने के कारण इसका नाम बिहार पड़ा इसकी धरती पर ही भारत के सबसे ओजस्वी राजा सम्राट अशोक का जन्म पाटलिपुत्र ( पटना) में हुआ था जिसके गुरु चाणक्य ने 'कौटिल्य अर्थशास्त्र'   लिखा था साथ ही 1857 पहले स्वतंत्रता संग्राम में  बिहार में एक कुछ लोगों की भूमिका अहम थी बिहार में गांधी जी के द्वारा जहाँ चम्पारण आंदोलन भी किया गया था और आजादी के बाद सन् 2000 में बिहार से झारखंड अलग कर दिया गया था  आज वर्तमान समय में अगर हम राजनीतिक दृष्टि से देखे तो बिहार में राज्यसभा की 16 और लोकसभा की 40 सीटे है बिहार में दो सदन है विधानपरिषद और विधानसभा है यहाँ के लोग हर आज हर क्षेत्र में काम करे है  एक रिपोर्ट की माने तो बिहार एक ऐसा राज्य है जहाँ पर विदेशों से सबसे ज्यादा पैसा आता है जिसका मतलब हम समझ सकते हैं कि बिहार के लोग केव...

हमेशा जरूरी नहीं

  कि हर काम के लिए आप चुने जाए  जिस चीज़ को दिल से चाहे जरूरी नहीं कि वो हर बार हमें मिले क ई बार हम उसे पाने के लिए कुछ और भी चीजें सीखनी पड़ती है ज़ो होती तो हमारे लिए मुश्किल है किन्तु अगर हम उन्हें करें तो वो हमें जीवन की नयी राह पर ले जाती है जिसके  लिए अथक मेहनत की जरूरत होती है  अगर हम उसके लिए तैयार हो तो हमें मंजिल जरूर मिलती  है.

World 💧 day

पानी जीवन के लिए सबसे जरूरी चीज है इंसान खाने के बिना तो जीवित रह सकता है किन्तु वो पानी बिना ज्यादा समय तक जीवित नहीं रह सकता  भारत एक जैव विविधता से भरा हुआ देश है जिसे कभी सोने की चिड़िया कहा जाता था उसमें पानी की पर्याप्ता पहले की तुलना में घटी है  21 शताब्दी के परिदृश्य में अगर हम इसे देखे तो जानेगे की भारत में कुछ ऐसे गाँव, शहर, राज्य है जहाँ पानी के लिए वहाँ के स्थानीय लोगों को आज भी संघर्ष करना पड़ता है पानी का महत्व कितना है इसमें हम भारतीय हिन्दी फ़िल्म से भी समझ सकते हैं  राज कपूर का वो गीत "जिस देश में गंगा बहती है हम उस देश के वासी, जहाँ दिल में सच्चाई रहती है हम उस देश के वासी है" ये गीत भारतीय हिन्दी फिल्म का एक समय का सबसे प्रसिद्ध गीत रहा है जिसे आज भी सुने तो भारतीय होने पर गर्व होता है परंतु समकालीन समय में भारत की गंगा मैली हो रही है जिसे साफ करने के प्रयत्न लगातार किए जा रहे हैं किंतु अभी भी उसमें और काम किए जाने की जरूरत है  आज विश्व जल दिवस है जिसे मनाने का उद्देश्य लोगों को  पानी के महत्व को बताना है साथ ही उसकी बचत के लिए लोगों को जागरूक...

डर के आगे

कुछ काम करना हो या जीवन का कोई अहम पहलू चुनना हो हम अक्सर यहीं कशमकश में जीवन का कोई फैसला नहीं ले पाते कि लोग क्या कहेगे इस बारे में और क ई बार दूसरे के बारे में सोचते हुए हम अपने जीवन के अहम फैसले उन लोगों के हाथ पर दे ते है जो हमें ढ़ग से जानते भी नहीं है  कहते हैं कि एक फैसला हमारी जिंदगी नहीं बदलती एक सोच हमारी जिंदगी नहीं बदलती किन्तु एक परिवर्तन जिंदगी में ऐसा लाना जो हमारी जिंदगी बदले दे मायने रखता है कि हम उसका फैसला ले लोग दुनिया  हमारे इस कदम उठाने पर क्या कहती है  ये सोचकर अगर हम रह जाएंगे तो हम अपने जीवन के अनेक फैसले लेने में डगमगा जाएंगे  इसलिए हमें जब खुद के लिए कुछ चुनना है तो वो हम अपने हिसाब से चुने क्योंकि हमारी जिंदगी में आने वाला हर बदलाव जितना हम पर असर डालता है उतना किसी पर नहीं डर डर के जीना भी  क्या जिंदगी  होती है एक आवाज  खुद के लिए बुलंद करने की बात ही अलग होती है दूसरों सोचते हैं जो भी हमारे बारें  हमारी भी तो खुद के प्रति कोई  सोच होती है  वो जिंदगी में आगे निकल पाते हैं  जो कुछ करने की ठाने तो रास्त...

विश्व कविता दिवस

जब व्यक्ति अनुभव और अभिव्यक्ति के माध्यम से कोई रचना करता है जिसमें गेयता उसका मुख्य लक्षण होता है साथ ही प्रतीकों और बिम्ब का उपयोग किया जाता है तब कविता का जन्म होता है  जिसमें जयशंकर प्रसाद की कविता हो, सुभद्रा कुमारी चौहान की कविता हो, निराला की कविता हो, शिव मंगल सुमन या अकाल पर लिखी हुई नागार्जुन कविता हो ये पाठकों को भावविभोर कर देती है  वहीं रवींद्र नाथ टैगोर की कविता हो, टी एस एलियट की जो हमें  बार - बार पड़ने को मजबूत कर देती है푐 एक दम से नहीं लिखी जाती कविता इसे लिखने के लिए व्यक्ति को बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है तब लिखी जाती है कविता कैसे लिखी जाती कविता जब हो अनुभव से अनुभूति  जिसमें गेयता की हो राग रंगीन जिसमें हो प्रतीकों और बिम्ब का प्रयोग तब होती वो कविता ऐसे ही घर पर बैठे नहीं लिखी जाती कविता.

विश्व गौरैया दिवस

                                                 चलो आज फिर लाए  ۝🐦🐦🐦🐦🐦🐦🐦🐦 तुम्हें अपने जहाँ में 🐦🐦🐦🐦🐦🐦🐦🐦 फिर आए तुम्हारे दाने चुगने की आवाज 🐦🐦🐦🐦🐦 घर में 🐦🐦🐦🐦 आज विश्व  गौरैया   दिवस है जिसको मनाने का उद्देश्य    गौरैया   की संख्या में  हो रही कमी  के प्रति लोगों को सजग करना है जिसके लिए भारत और फ्रास देश मिलकर काम कर रहे हैं  आज हमारे घरों में उनकी संख्या पहले की तुलना में कम हो रही है जिसका कारण उनके लिए प्राकृतिक वातावरण पर मानवीय  हस्तक्षेप का बढ़ना साथ ही आज लग रहे टावर उनकी कमी का कारण है चिड़िया अब तेरा बसेरा कहाँ है  तुझें देखकर सवेरा होता कहाँ है क्यों अब नहीं आती तु  घरों में पानी पीने क्यों आज आंखे तरसे तुझें देखने  चिड़िया तेरा बसेरा चल फिर बनाएं हम  एक नया सवेरा लाए हम.  

श्रेष्ठ जीवन जीने के कुछ नियम जान लो

बहुत पहले मैंने स्वामी विवेकानंद की एक किताब पढ़ी थी जिसका नाम तो व्यक्तित्व का विकास था किन्तु उसमें मुझे जीवन जीने के कुछ नियम भी मालूम चले कि इस दुनिया में अगर हमें  अच्छे से जीवन व्यतीत करना है तो हमें खुद को न तो ज्यादा शक्तिशाली समझना चाहिए और न ही कमजोर तब ही हम अपना श्रेष्ठ जीवन के प्रति दे पाएंगे, हम जैसा सोचते हैं हम वैसे बन जाते हैं इसलिए हमें कभी खुद को कमजोर नहीं समझना चाहिए,  एक अच्छा जीवन जीने के लिए जरूरी होता है खुद पर विश्वास करना क्यों कि जो लोग खुद पर विश्वास करते हैं वो ही ईश्वर पर विश्वास कर पाते हैं  क्यों इस दुनिया में कुछ लोग ही हमेशा के लिए जीवित रहते हैं और क्यों कुछ लोग जीवित होकर भी मृत समान होते हैं इसका कारण उनका खुद पर विश्वास मायने रखता है, अगर हमें कोई चीज पाना है तो हमें उसके लिए लगातार प्रयास करना होगा भले उसमें हमें हजार बार ही असफलता हाथ क्यों न लगे हमें प्रयत्न करते जाना है तुम कोई भी अच्छा या बुरा काम करते हो तो उसका बोध तुम्हें स्वयं होना चाहिए आज तुम जिस अवस्था में भी हो उसका कारण केवल तुम हो अन्य कोई नहीं अपनी गलती का दोष अन्य पर...

रचना की प्रक्रिया

  रचना की प्रक्रिया एक दिन में न तो शुरू होती है और न ही एक दिन में खत्म होती है इसे करने में एक अवधि का समय लगता है जिस तरह प्रकृति में जो भी चीज़ होती है वो एक प्रक्रिया के अनुसार आती और जाती है उदाहरण के लिए चना इसका नाम भले ही छोटा हो किन्तु इसकी विकास की प्रक्रिया बहुत लम्बी होती है पहले चने की भाजी होती है और जब वो पेड़ बढ़ता है तो उसमें हरे चने लगते हैं और एक समय के बाद जब वो पेड़ सूकने लगता है तब चने पक जाते हैं और फिर चने चटपटे जैसी चीज को हम खाते है जीवन  हमारा एक प्रक्रिया के अनुसार चलता है जिसे संस्कृत के श्लोक से समझ जाता है प्रथम नर्जित विद्या द्वितीय नर्जित धनम् तृतीय नर्जित पुण्य  चतुर्थ कि करिष्यति  जिसका अर्थ अगर तुमने बाल्यकाल शिक्षा ग्रहण नहीं की दूसरी अवस्था धन नहीं कमाया तृतीय अवस्था में पुण्य नहीं किया तो चतुर्थ अवस्था अर्थात बुढ़ापे की अवस्था में तुम क्या करेगे जीवन में सब चीज एक प्रक्रिया के अनुसार होती है कुछ इस प्रक्रिया में खुद को ढालकर एक मजबूत वृक्ष बन जाते हैं तो कुछ इसके विपरीत एक जटिल वृक्ष की तरह हो जाते हैं  आज 21 शताब्दी में ...

कपड़े बनाम चरित्र

कपड़े और चरित्र का रिश्ता ऐसा बुन दिया गया है कि अगर किसी ने थोड़े ज्यादा  कपड़े पहने है तो उसे बहन जी और थोड़े कम पहने है तो उसे चरित्रहीन की दृष्टि से देखा जाता है जिसमें बुरी सोच होती है और आरोप कपड़ों की लम्बाई पर लगा दिया जाता है   क्या कपड़े व्यक्ति के चरित्र का निर्माण करते हैं इस विषय पर चर्चा करते हुए मुझे स्वामी विवेकानंद का संस्मरण  याद आ गया जब वो शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन के लिए भाषण देने जाते हैं तो एक व्यक्ति उनके कपड़े पर कहता है कि अपने ये कैसे वस्त्र धारण किए हैं इस पर वो कहते हैं आपकी संस्कृति का निर्माण आपके दर्जी करते हैं जबकि  हमारी संस्कृति का निर्माण हमारा चरित्र करता है   आज हम सब भले ही इस बात पर ज्यादा ध्यान नही दे किन्तु ये बात हमेशा हमें देखने को मिलती है जब किसी कालेज में किसी कार्यक्रम में लड़के भले भी कुछ भी कपड़े पहने किन्तु लड़कियों के लिए सलीके के कपड़े पहने का आदेश दे दिया जाता है बिना उसकी मर्जी भले ही हमारे संविधान ने हमें अनुच्छेद 21 के अनुसार सम्मान पूर्वक जीने की स्वतंत्रता दी हो   इसके विपरीत विदेश में denim jeans...

खुल के जीने का

खुल के जीने का तरीका तुम सीखाते हैं, खुद से निकल जीते चल, जिंदगी एक सफर ये सुहाना, जैसे गीत हमें जीवन को खुलकर जीने का तरीका सीखाते हैं और बताते हैं कि जिंदगी में जो है आज  है इसलिए हमे अब को लेकर जीना चाहिए जो काम जिस समय के लिए बना है उसे उसी समय पूरा करने का लक्ष्य रखना चाहिए और जब अपनी व्यस्तम भरी जिंदगी से दो पल जिंदगी जीने के लिए निकले तो उसे ऐसे जीए कि अब वो आखिर क्योंकि गया वक्त कभी वापसी नहीं आता यहीं हमारे जीवन की सच्चाई जिसमें क ई बार हम उसके हाथ की कठपुतली बनकर रह जाते इसलिए जब जिंदगी तुम्हें जिंदगी जीने का वक्त दे तो उसमें जीओ.

व्यक्तित्व के विकास से क्या समझते हैं हम

व्यक्तित्व के विकास का मतलब  आपके चरित्र का निर्माण किस तरह से हुआ है सामान्य परिस्थितियों के मुकाबले बुरी परिस्थितियों में कैसे आप उसे सुलझाते हो   व्यक्तित्व के विकास का पैमाना इसे नापा जाता है कि वो अपने काम के सलीके से किसी व्यक्ति को किस तरह से प्रभावित करता है साथ ही उसकी करनी और कथनी में किस तरह की  है  व्यक्तित्व का विकास जिससे हम अक्सर समझने में भूल कर देते हैं हम ज्यादा तर यहीं सोचते हैं कि व्यक्तित्व के विकास का मतलब हमारा शारिरिक विकास है जबकि इसका मतलब  हमारे चरित्र के निर्माण से है कि हम किस परिस्थितियों में कैसा व्यवहार करते हैं.

क्या अवगत है हम अपने अधिकारों और कर्तव्यों से

भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहाँ नागरिकों को कुछ मौलिक अधिकार दिए गए हैं जिसमें अनुच्छेद 14 समता का अधिकार जो नागरिकों को विधि के सामने समानता का अधिकार देता है अनुच्छेद 19 स्वतंत्रता का अधिकार  अनुच्छेद 23 शोषण के विरूद्ध अधिकार 25 धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार 29 संस्कृति शिक्षा का अधिकार  वहीं अनुच्छेद 32 संवैधानिक उपचारों का अधिकार हमें देता है वहीं भारत का संविधान भारत के नागरिकों को कुछ  मौलिक कर्तव्य भी देता है जिसमें देश की एकता अखंडता को बनाए रखना, पर्यावरण का संरक्षण करना, देश की विरासत की सुरक्षा करना, देश के राष्ट्रगीत और राष्ट्र गान का आदर करना  आज अगर हम 21 शताब्दी के परिदृश्य में अपने अधिकार और कर्तव्य को देखे तो पाएंगे कि हम अपने अधिकार का उपयोग तो फिर भी कर रहे परन्तु अपने कर्तव्य की बातें नहीं कर रहे हैं इस पर भी हमें ध्यान देने की जरूरत है.

विश्‍व उपभोक्‍ता अधिकार दिवस

' जागो ग्राहक जागो' आज विश्व उपभोक्‍ता अधिकार दिवस है जिससे मनाने का मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर उपभोक्ताओं को उनके अधिकार के प्रति सचेत करना है इसकी शुरुआत सबसे पहले अमेरिका में 15 मार्च 1962 की गयी है जबकि 1966 में भारत में ये दिवस मनाया जा रहा है  भारत में सन् 1986 में राजीव गांधी सरकार उपभोक्ता के जागरूक के लिए एक कानून लेकर आयी जिसका उद्देश्य ग्राहकों को किसी भी तरह की ठगी से रोकना साथ ही उनके अधिकारों की रक्षा करना है  भारत में प्रत्येक साल 24 दिसंबर को उपभोक्ता संरक्षण दिवस मनाया जाता है  आज 2021 के समय में हम सब उपभोक्ताओं को जागरूक होने की जरूरत है क्योंकि बात सिर्फ़ एक दो पैसे कम या ज्यादा देने की नहीं बल्कि मिलावट से खुद को दूर रखने की भी है अगर उपभोक्ता समझदार होगा किसी तरह की मिलावट, जमाखोरी, पर अपनी आवाज देगा तो उसके एक कदम से लोग जागरूक होगें .  "जन जन का यहीं नारा उपभोक्ता जागरूक  समृद्ध देश हमारा जय हिंद"

जब तक है जान

जिंदगी में किसी का कोई भी ठिकाना नहीं आज जिस से मिल रहे हैं कल उसे मुलाकात होगी कि नहीं होगी भी तो कैसे होगी इसलिए जीवन की अनिश्चितता को देखते हुए जीवन ऐसा जीओं कि मरते वक़्त भी ये याद रहे जिस सपने को आंखों में देखा उसे पूरा करके जा रहे हैं कोई भी किसी तरह का जीवन के प्रति कोई कर्ज छोड़ कर नहीं जा रहे हैं जीवन अनिश्चित है सफलता और असफलता अनिश्चित है किन्तु अपने जुनून के साथ अपने सपनों को वास्तविक लाना हम पर निर्भर करता है कि ये कल्पना बनकर रहती है या वास्तविक होती है  जिंदगी छोटी है सपने बड़े है  इरादे छोटे है ख्वाब बड़े मुश्किलें ज्यादा है  तब भी जुनून के साथ जिंदगी जीना जरूरी है  जब तक है जान खुद को तराशना जरूरी है.

परीक्षा

परीक्षा कोई भी हो सबको पास करने के लिए मेहनत बहुत करनी होती है महज फर्क इसे पड़ जाता है कि जिंदगी की परीक्षा में प्रश्न पत्र खुद बनाना और भरना होता है ओर उसे खुद ही जांचना होता है जिंदगी बनाम परीक्षा शुरू हमारे जन्म से होती जिसका अंत जिंदगी में तब होता है जब हमारी सभी इच्छाएं खत्म हो जाती है महज बचता है तो केवल आत्मग्लानि इसलिए जरूरी हो जाता है खुद को हर दिन परीक्षा के लिए तैयार करना अपने परीक्षा के पर्चे को इतना कठिन बनना चाहिए कि जिंदगी की परीक्षा को पास करने में कोई तकलीफ न हो "है परीक्षा किसी  की जान लो साहिब ये नहीं होती गुलाम किसी की ये जान लो साहिब इसमें कामयाब वहीं होता जिसके लिए जिंदगी जीना ही एक परीक्षा है".

स्टीफन विलियम हॉकिंग

एक ऐसे वैज्ञानिक जिन्होंने विज्ञान को नयी दिशा प्रदान की साथ की विज्ञान में भौतिक शास्त्र के नये -नये रहस्यों को खोला जिनमें से एक कृष्ण विवर 𝙱𝚕𝚊𝚌𝚔⚫ 𝚑𝚘𝚕𝚕 था जिससे हम सब अवगत है  उनका जन्म  8 जनवरी 1942 को हुआ था जबकि उनकी मृत्यु   14 मार्च 2018 को  हुई थी    उनके व्यक्तित्व और काम करने की लगान को हम इसे समझ सकते हैं कि जब उन्होंने मालूम चला कि उन्हें एक ऐसी गंभीर बीमारी हो गयी जिसके कारण वो अब न तो चल फिर पाएंगे न ही उनका दिमाग काम कर पाएंगे और 2 साल में उनकी मौत हो जाएगी जिसे उन्होंने गलत साबित किया उनका शरीर भले ही डाक्टर के कहे अनुसार अपंग हो गया किन्तु उन्हें कभी खुद को बीमार नहीं होने दिया बल्कि वो लगातार अपने शोध को करते रहे उन्हें अपने दिमाग को हमेशा घड़ी की सुई की तरह चलने पर जोर दिया और जिसके परिणामस्वरूप आज हम सब क ई ऐसे विज्ञान के शोध को जान रहे हैं जिनकी खोज के पीछे केवल उनका काम के प्रति अत्यधिक सर्मपण था ऐसे शख्सियत पर लिखने के लिए शब्द भले कम पड़ जाए किन्तु उनका परिचय , व्यक्तित्व शोध, विज्ञान  पर किया गया काम कभी कम नहीं प...

हर कहानी का अंत नही होता

कहानी सुनते मालूम चलता है  जिंदगी की कुछ कहानी का कभी अंत ही नहीं होता जहाँ शुरू होती वो कभी कभी वहीं रूक जाती वो,  कुछ बनती कहानी कुछ बिग़ड़ती  कहानी क्या हर कहानी   अंत हो ये क्या जरूरी सा होता?  हर कहानी नहीं होती कामयाब ये  जान लो कुछ कहानी की तो शुरूआत ही नाकामयाबी से होती सफर तो होता है बड़ा इंसानियत का  पर क्या हर इंसान अच्छा हो क्या जरूरी ही होता ?  कुछ कहानी बिन कहे ही बहुत कुछ है कह देती कुछ का तो अंत भी खामोशी से होता ,  फाल्गुन माह में    होती कहानी की शुरुआत  पर किसी -किसी का तो अंत  चैत्र माह में होता ,  क्या हर कहानी होती अर्थपूर्ण कुछ कहानी का तो अंत ही दर्द से शुरू और उसे ही खत्म होता,  अच्छी कहानी भले याद न हो हमें किंतु हर बुरी कहानी का अंत हमें क्यों याद होता ये सच ही है  हर कहानी का  अंत नहीं होता.

𝙁𝙧𝙞𝙙𝙖𝙮 𝙢𝙤𝙩𝙞𝙫𝙖𝙩𝙞𝙤𝙣

𝚁 एक समय में एक काम करना उतना ही जरूरी होता है जितना की फोन चलाते वक्त अन्य किसी की बात न सुनना. 𝚎 जिस तरह हम सोचते हैं कि लोग हमारा सम्मान करे इसके लिए हमें भी जरूरी होता है कि हम लोगो का सम्मान करे. 𝚖  जितना हम कठिन परिस्थितियों में खुद को निखारते है उतना साधारण परिस्थितियों में नहीं. 𝚊 कैलेंडर बदलते समय नहीं लगता फर्क महज खुद के नजरिये और काम से पड़ता है ‌𝚛 एक बच्चे से हम सीख सकते हैं किसी काम को करने की उत्सुकता  जानने की जिज्ञासा. 𝚔 आज हम नेतृत्व करना चाहते हैं किन्तु जिम्मेदारी लेने से पीछे हटते है. 𝚊 आपको कितने लोग जानते उसे ज्यादा अंतर इसे पड़ता है हम कितने ऐसे लोगों को जानते हैं जो हमारे लिए सदैव मदद के लिए तत्परता के साथ खड़े रहते हैं 𝚋 समय की बंदिशों में भी फूल अक्सर खिल जाते है इंसान क्या चीज है 𝚕  किसी चीज को पाना है तो कांटे भूलकर मेहनत करना शुरू कर दो 𝚎 जब हम जीतते है तो जीत केवल हमारी नहीं उन सभी लोगो की होती है जिन्होंने हमें इस काबिल बनाया. 𝚁𝚎𝚖𝚊𝚛𝚔𝚊𝚋𝚕𝚎  (असाधारण) अगर आप सब की नजरे इस शब्द को बिन नीचे देखे समझ गयी तो यकीन मनिये आप ...

हम अपनी दीवार खुद चुनते हैं

  हम अपनी दीवार खुद चुनते हैं अक्सर लोंगो के कहने से पहले ही हम  खुद को किसी काम के लिए कम चुनते है कौन क्या कहेगा इसकी बंदिशे में बंध कर  खुद के लिए लक्ष्मण रेखा  हम खुद बुनते हैं ये नहीं ह़ो सकता है मेरे से  ऐसे कहकर खुद को कम आंकने लगते हैं हो रही बाधाएं कितनी भी किन्तु अपने काम को हम ही चुनते हैं क्या कर सकते है क्या नहीं इसका रास्ता हम खुद बुनते है खुद के दिमाग की सुनने की जगह अक्सर हम कुछ परिस्थितियां देख  खुद को बुनते है हम अपने लिए दीवार खुद चुनते है.

महाशिवरात्रि में कैसे करे भोले बाबा को प्रसन्न

सबसे सरलतम देवता माने जाने वाले भोले देव को प्रसन्न करने की बहुत सरल विधि है जिसका उपयोग कर आप भोले बाबा को खुश कर सकते हैं महाशिवरात्रि शिव और पार्वती के मिलन का दिन होता है इसलिए इस दिन महादेव की पूजा पूरे विधि विधान से करे चंदन का तिलक लगाना न भूले. भोले बाबा को खुश करने के लिए उनके मंत्र ओम नम : शिवाय का जाप करे. देवों के देव महादेव को खुश करने के लिए भजन, पाठन करे .  भोले बाबा को सबसे प्रिय चंदन, धतूरा, अकुआ के फूल, बेलपत्र होता है जिनका उपयोग पूजा में  आवश्यक करे. सबसे पहले भोले बाबा को दूध, दही, शहद, गंगाजल पानी से उनका जल अभिषेक करे महाशिवरात्रि के दिन कैसे रखे व्रती अपनी दिनचर्या भोले बाबा को खुश करने का सबसे आसान तरीका है कि महाशिवरात्रि जो इस बार 11 मार्च दिन गुरूवार को पड़ रही है उस दिन सुबह उठकर सबसे पहले स्नान करे और फिर ओम नम : शिवाय का जाप करे उसके पश्चात मंदिर जाकर भोले बाबा को धतूरा, अकुआ के फूल, बेलपत्र चंदन भोले बाबा को अर्पण करे इस दिन वैसे तो व्रती को पूरे दिन बिना कुछ खाऐ रहना चाहिए किन्तु अगर वो चाहे तो फलहार कर सकते हैं इस बात पर ध्यान दे कि ...

क्यों न एक बार फिर

पढ़ाई का बोझ हो आगे जाने की जल्दी कक्षा में प्रथम आने  का हो या जिंदगी में कुछ बड़ा करने की जिद्द हमेशा जीवन में काम क्या आता है ?  भले तारीफ याद न हो किसी की किन्तु उसकी डाट हमेशा साथ रहती है किसी के द्वारा की गयी प्रशंसा याद न हो किन्तु उसकी आलोचना याद होती है  जिंदगी में भले तुम्हारी तारीफ करने वाले काम न आए किन्तु डाटने  वाले   व्यक्ति की बात जरूर याद होती है  जो हर हाल में हमें जिंदगी में कुछ करने की वजह दे जाती है क्यों न एक बार फिर हम अपने को आगे रखकर कोई ऐसा निर्णय ले जो हमारे भविष्य के लिए बना है जिसके लिए हमने कभी सपने देखे थे क्यों न लोगों की बात को यादकर खुद को सुधारे जिन्होंने हमेशा हमारी सच्चाई को बयां करते हुए हमारी गलतियां बतायी थी खुद को एक बार करें कहीं प्रस्तुत जिसके ख्वाब हमने आंखों में सजाए थे क्यों न एक बार फिर हम निकले कड़कती धूप में खुद के सपनों को पूरा करने के लिए जिसके लिए हमने कभी कभी  क  ई नींद बिना सोए गवाई थी क्यों न एक बार फिर करें खुद से ये वाद कि खुद के सपनों को पूरा करने के लिए एक आग हमने भी अपने दिल में जगाई...

दर्द ए जिंदगी से न जाने क्या कह जाते हैं मुसाफिर

जीत की खुशी में अक्सर भूल जाते हैं  हार का गम  शून्य से शिखर तक पाने के लिए अक्सर  छोटी छोटी खुशी भूल जाते मुसाफिर चोट लगने से जितना दर्द नही होता हर समय होने वाला  खुद को साबित न कर पाने का दर्द ही अजब होता,  पा जाते हैं जब सारी ख्वाहिश की चाबी तब  हार जाने का दर्द क्या हमें याद होता ?  इतिहास उठाकर देख लो पथ के मुसाफिर  क्या मंजिल पाने वाले के लिए  रास्ता कभी स्पष्ट होता कांटे नहीं अंगारे चलने वाले के लिए  हर दुख दर्द एक होता तब भी मंजिल पाने का जुनून रखने वाले सिपाही के लिए हर पथ हर दिन आज से कठोर होता तब भी याद वो ही रखे जाते हैं इतिहास के पन्नों में जिनकी शख्सियत ही हार कर जीतने के लिए बनी होती गिरकर उठने के लिए बनी होती तंहा होकर भी जिनके लिए हर दिन जिंदगी एक अग्नि परीक्षा सी होती.

स्वामी दयानंद

  स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती आखिर क्यों मनाते हैं आज स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती है जो आर्य समाज के संस्थापक साथ ही भारत के आधुनिक विचारक और समाज सुधारक रहे हैं उन्होंने न केवल हिन्दू में फैली कुरीतियों का बल्कि इस्लाम और ईसाई में फैली कुरीतियों का भी निर्भय होकर विरोध किया. स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्म  12 फरवरी 1824 को गुजरात में हुआ था. जबकि हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती मनाई जाती है. इस साल यह तिथि 08 मार्च यानी आज पड़ रही है स्वामी दयानंद सरस्वती ने दिया था नारा - 'वेदों की ओर लौटो'  सरस्वती ने वेदों के प्रचार और आर्यावर्त को स्वतंत्रता दिलाने के लिए मुम्बई में आर्यसमाज की स्थापना की थी उन्होंने वेदों की ही सबसे ऊंचा माना था साथ ही ' वेंदो की ओर लौटो ' का नारा दिया था और वेदों की व्याख्या की थी जिस कारण उन्हें ' ऋषि ' भी कहा जाता है महिलाओं के हक के लिए लड़े सरस्वती स्वामी दयानंद सरस्वती ने समाज में फैली रूढ़िवादी सोच का पुरजोर विरोध किया साथ उन्होंन सत्ती प्रथा और बाल विवाह का विरोध ...

सशक्त नारी

है सशक्त तु पहले ही  तेरे लिए तुझें  खुद खड़ा होना होगा आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है जिससे आज हम सब अवगत है जिसका उद्देश्य महिलाओं का सशक्तिकरण करना तो है ही साथ ही साथ उनको समान वेतन, सम्मान पद दिलाने के लिए एक प्रयास करना है आज महिलाएं हवाई जहाज से लेकर ट्रेन भी चला रही है लेकिन एक सच्चाई ये भी है आज भी समाज के तमाम बंधनों में बंधी है जिसे   उसे खुद को तोड़ना होगा  है सशक्त तु पहले से ही तुझें अपने लिए आवाज उठाना होगी तुझें आगे आना होगा.

अपने हक के लिए

  अपने हक के लिए खुद आगे आना होगा जब सोचो कुछ पाने का इरादा करने का तो खुद के लिए आगे आने का भी सोच लेना तुम  क्या खूब लिखा है किसी ने जो हार जाते हैं परिस्थितियों को देखकर  उन्हें जमाना भूल जाता है याद केवल अपने लिए स्वयं  आगे आने वाले को ही रखा जाता है इतिहास गवाह  इस बात का  पराजित होकर भी ज़ो चला है  खुद को ढूंढ ने  आगे सपना उसका रहा है अपने हक के लिए लड़ना जिसे आता है व़ो ही वक्त का सिकंदर बना है  हर कली नहीं चुनी जाती  शोभा बढ़ाने के लिए खुद को चुनने के लिए  आगे आना होगा तकलीफ हजार सह कर तुम्हें खुद को पाना होगा.

अपने लिए जिसे सोचने का वक्त नही मिलता

घर के काम में इतनी हो जाती है व्यस्त कि खुद को संवारने का वक्त नही रहता अक्सर कम आंके जाते हैं उसके काम जिसे सुबह से शाम वक्त  एक मिनट बैठने का समय नहीं देता पति की चाय से लेकर बच्चे के काम तक  उसके लिए हर काम तैयार होता  भूल जाते हैं हम  उसके काम के महत्व  क्या उसके काम का कोई महत्व नहीं होता?  आज कोई बेटी नहीं बनना चाहती  ग्रहणी क्योंकि आकर उसे घर काम ही क्या रहता का ऊलहना दिया जाता क्या उसके काम की कोई इज्जत नही?  कभी कीजिये एक दिन घर के पूरे काम समझ में आएगा उसके काम से बड़ा कोई काम नहीं होता  न होती कोई छुट्टी जिसके लिए बीमार होने पर भी अक्सर उसे खुद को भूलाकर काम करना होता?  क्यों पैसा पैसा देखकर हम भूल जाते हर ग्रहणी के काम को क्या उसके बिना किसी घर ग्रहस्थी का काम होता?  सम्मान करते हैं अक्सर हम पेशेवर महिला का  किन्तु क्या गृहणी का काम करना  आसान होता है बेटी, बहन, माँ, पत्नी  में अक्सर हम उलझे रह जाते क्या पूछ कभी उनके काम का क्यों है अक्सर कम आका जाता,  बेटे के लिए पढ़ाई करना गर्व की बात बेटी के लिए गृ...

समझ और समझदारी में फर्क

  हम अक्सर दो चीजों में ही उलझे रहते हैं जिसका फर्क करते समय अक्सर हम ये भूल जाते हैं कि सच और झूठ की दीवार किसे कहते हैं हजार बार झूठ को दोहराने पर भी वो सत्य हो जाता है और झूठ सच में तब्दील हो जाता है हमें मालूम ही नहीं चल पाता कि ये सब ठीक इस तरह ही समझ ओर समझदारी की गफलत में हम फंस कर रह जाते हैं और जब इसके भवर से निकलते हैं तब तक देर हो चुकी होती थी समझ और समझदारी के फर्क को समझने की. जरा गौर फरमाएगा इस बात पर कि आज दस मूर्ख के बीच एक समझदार इंसान है जो खुद  इनमें शामिल हो चुका है क्योंकि उसकी तुलना में मूर्ख आबादी ज्यादा है आज के समय में जब तमाम तरह के आकर्षण हमारे आस पास मौजूद है तब ऐसे समय में हम सब को अपने उन काम को प्राथमिकता देने की जरूरत है जो सच में प्राथमिकता रखती है किन्तु हम उसे नजरअंदाज कर देते हैं आज के समय में एक समझदार व्यक्तित्व वो ही है जो खुद के बारे में अच्छा बुरा जानता है और अच्छे से दोस्ती बुरे से  बेवफा  बनाकर रहता है वो ही खुशकिस्मत है जो समझदार से से ज्यादा समझदारी पर विश्वास करता है.

कुछ ख्वाब

जीवन हमारा एक खेल की तरह है जिसमें हर कोई नहीं खेलता है कुछ लोग उसके लिए तैयारी करते हैं तो कुछ लोग तैयार होते हैं कुछ खेलने से पहले ही हार जाते हैं इस खेल में वो ही टिक पाते हैं जिनके सपने बड़े इरादे मजबूत होते हैं जो गिरकर उठना जानते हैं वहीं लोग अक्सर तराशे जाते हैं जिंदगी हर दिन खुद को तराशने के लिए एक मौका देती है कुछ उसे पा लेते हैं कुछ उसे गबां देते हैं कुछ के सिर्फ बहाने रह जाते हैं ये बात गौर फरमाने वाली है कि हर किसी की आरजू होती है आसमान में उड़ान भरने की , समुद्र में छलांग लगाने की, तारे से बात करने की, हवा से भी तेज दौड़ने की ,इन सब चीजों में अक्सर वो भूल जाते है वो खुद के उन इरादों की जिसके लिए वो  आये थे मुश्किलों भरे इस चौखट में अगर जीत गए तो वो हीरा कहलाते हैं अगर हार गए तो  नाकाबिल कहलाते हैं    जिंदगी में सिर्फ एक चीज होती है कि खुद को कल से बेहतर कितना आज बना पाएं है . कुछ ख्वाब बुन लिए है आंखों में कुछ ख्वाब बुनना बाकी है इम्तिहान अधूरा है अभी पूरा करने के लिए तूफानों से लड़ना बाकी है

कामयाबी

आज जब जापू आईएस के इंटरव्यूह के लिए जा रही है तो उसे अपनी टीचर की वो बात  फिर याद आ गयी कि अगर तुम ऊपर उठना चाहती हो तुम को बहुत कुछ सहना होगा.  जिस ने उसे कभी न हारने वाली जापू बनाया और जापू अपना इंटरव्यूह देने निकली तभी उसने देखा कि आज घर पर सब लोग उसका अपने कमरे से बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं कि वो उसे बधाई दे सके कि वो इस इंटरव्यूह में जरूर पास होगी  जापू अपने कमरे से निकली तो सब ने उसको बधाई दी उसकी बहन ने उसको दही मिश्री खिलाया और रोज की तरह माँ ने उसे कहा अच्छे से जाना मुझे मालूम तुम इसमें सफल होगी और पापा ने कहा हमें तो पहले ही मालूम था तुम इसके लिए ही बनी हो   जापू आज भी बस से जा रही है जैसे ही वो बस स्टाप पर पहुंची तो उसने वहाँ खड़े लोगों से पूछा बस निकल गयी क्या ? लोगों ने कहा अभी 5 मिनट हुए हैं, और फिर जापू ने एक दूसरी बस को देखा जो उसे कुछ दूर तक के लिए सही पड़ेगी फिर उसे पैदल चलना होगा जापू ने फौरन उस बस को पकड़ा और एक स्टाप पर पहुंची अब उसे कुछ दूर पैदल जाना है आज जापू को सब लोग थोड़ा अलग तरह से देख रहे हैं जिसकी वजह, सिर्फ ये है कि आज उ...

जख्म

सुबह से शाम घर  का काम करते हुए निशा बहुत थक गयी है और उसे अहसास हो रहा है कि उसे अब थोड़ा आराम करने की जरूरत है तभी कि बाहर से आवाज आयी पोस्टमैन. निशा थोड़ा सांस लेती हुयी अपने साड़ी के पलू को सही करते हुए बाल क़ो हाथ से ही अच्छा करके   बाहर गयी कि कुरियर वाले न कहा कि रामपुर से खत आया है  निशा घबरायी और बोली सब कुछ ठीक है न निशा को याद आया कि एक साल पहले उसने स्कूल में पढ़ाने के लिए परीक्षा दी है जिसे वो प्रथम आयी है जिसके चलते उसने रामपुर के एक स्कूल में आवेदन किया है टीचर के लिए, निशा को लगा कि जिस बात को वो छुपा रही थी वो आज सामने न आ जाए निशा का पति मनोज वैसे तो बहुत नेक दिल इंसान है व़ो निशा की पढ़ाई के लिए हमेशा उसे प्रोत्साहित करता रहता है जिसके चलते निशा ने कालेज की पढ़ाई ससुराल में की क्यों कि वो खुद एक निजी कालेज का राजनीति विषय का अध्यपाक है इसलिए उसने हमेशा उसे पढ़ाई के हमेशा आगे किया किन्तु परिवार में हर दिन इस बात के लिए निशा को ताने दिए जाते हैं कि आठ साल में उसने अभी तक उसके माँ बाप को पोता पोती के सुख से वंचित रखा और अब जब वो माँ बनने वाली है त...

आईना

वो रोज की तरह आज भी खुद को छोटे से आईने में देखकर खुश हो रही है कि उस पर ये लाल साड़ी कितनी अच्छी लग रही है तभी पीछे से मिंटू ने आवाज दी माँ जल्दी चलो बस आ गयी. पिंकी जो खुद  को आईने में  निहार ही रही थी कि उसे याद आया कि वो अब वो पिंकी नहीं रही जिसको देख हर लड़की उसकी तरह बनने का ख्वाब रखती थी पिंकी बचपन से ही एयर होस्टेज बनना चाहती थी किन्तु समय की मार उस पर ऐसी पड़ी कि वो अब घर और आफिस में सिमटकर रह गयी है आज शादी को उसे पूरे 20 साल हो गए लेकिन वो आज खुद को वहीं 20 साल की पिंकी मानती है जिसके लिए सजाना सवारना ही सब कुछ था ये बात और की वो अ ब ज्यादा श्रृंगार नहीं करती. पिंकी ने खुद एक बार   निहारा  और मिंटू को लेकर बस स्टाप पर पहुंची.