Skip to main content

महाशिवरात्रि में कैसे करे भोले बाबा को प्रसन्न




सबसे सरलतम देवता माने जाने वाले भोले देव को प्रसन्न करने की बहुत सरल विधि है जिसका उपयोग कर आप भोले बाबा को खुश कर सकते हैं महाशिवरात्रि शिव और पार्वती के मिलन का दिन होता है इसलिए इस दिन महादेव की पूजा पूरे विधि विधान से करे चंदन का तिलक लगाना न भूले.

भोले बाबा को खुश करने के लिए उनके मंत्र ओम नम : शिवाय का जाप करे.

देवों के देव महादेव को खुश करने के लिए भजन, पाठन करे . 

भोले बाबा को सबसे प्रिय चंदन, धतूरा, अकुआ के फूल, बेलपत्र होता है जिनका उपयोग पूजा में 

आवश्यक करे.

सबसे पहले भोले बाबा को दूध, दही, शहद, गंगाजल पानी से उनका जल अभिषेक करे

महाशिवरात्रि के दिन कैसे रखे व्रती अपनी दिनचर्या

भोले बाबा को खुश करने का सबसे आसान तरीका है कि महाशिवरात्रि जो इस बार 11 मार्च दिन गुरूवार को पड़ रही है उस दिन सुबह उठकर सबसे पहले स्नान करे और फिर ओम नम : शिवाय का जाप करे उसके पश्चात मंदिर जाकर भोले बाबा को धतूरा, अकुआ के फूल, बेलपत्र चंदन भोले बाबा को अर्पण करे इस दिन वैसे तो व्रती को पूरे दिन बिना कुछ खाऐ रहना चाहिए किन्तु अगर वो चाहे तो फलहार कर सकते हैं इस बात पर ध्यान दे कि इस दिन नमक का सेवन न करे शाम को आरती में शामिल हो घर में भी लोगों को शाम में पूर्व या उत्तर दिशा में मुंह करके त्रिपुंड और रुद्राक्ष पहनकर पूजा करनी चाहिए इसके अलावा, शिवपुराण में रात्रि के चारों प्रहर में शिव पूजा का विधान है 

महाशिवरात्रि में भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए पूजन सामग्री के लिए जल, दूध, दही, शहद और फूल आवश्यक रख ले ये शिवलिंग के कवच का काम करते हैं इसके साथ ही शिव मंत्रों से निकलने वाली ध्वनि सकारात्मक ऊर्जा को ब्रह्मांड में बढ़ाने का काम करती है धर्म और विज्ञान पर अध्ययन करने वाली इस संस्था ने शिवलिंग पर चढ़ाए जाने वाली चीजों की प्रकृति और उनमें पाए जाने वाले तत्वों की वैज्ञानिक व्याख्या के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है.

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..