Skip to main content

डर के आगे


कुछ काम करना हो या जीवन का कोई अहम पहलू चुनना हो हम अक्सर यहीं कशमकश में जीवन का कोई फैसला नहीं ले पाते कि लोग क्या कहेगे इस बारे में और क ई बार दूसरे के बारे में सोचते हुए हम अपने जीवन के अहम फैसले उन लोगों के हाथ पर दे ते है जो हमें ढ़ग से जानते भी नहीं है 

कहते हैं कि एक फैसला हमारी जिंदगी नहीं बदलती एक सोच हमारी जिंदगी नहीं बदलती किन्तु एक परिवर्तन जिंदगी में ऐसा लाना जो हमारी जिंदगी बदले दे मायने रखता है कि हम उसका फैसला ले

लोग दुनिया  हमारे इस कदम उठाने पर क्या कहती है

 ये सोचकर अगर हम रह जाएंगे तो हम अपने जीवन के अनेक फैसले लेने में डगमगा जाएंगे 

इसलिए हमें जब खुद के लिए कुछ चुनना है तो वो हम अपने हिसाब से चुने क्योंकि हमारी जिंदगी में आने वाला हर बदलाव जितना हम पर असर डालता है उतना किसी पर नहीं

डर डर के जीना भी 

क्या जिंदगी 

होती है

एक आवाज 

खुद के लिए बुलंद करने

की बात ही अलग होती है

दूसरों सोचते हैं जो भी हमारे बारें 

हमारी भी तो खुद के प्रति कोई 

सोच होती है 

वो जिंदगी में आगे निकल पाते हैं 

जो कुछ करने की ठाने तो रास्ते के कांटे नहीं 

मंजिल ही देख पाते 

इतिहास से पूछो 

कुछ करना है अगर तो 

खुद कदम उठाओं तुम 

डर के आगे जीत है 

का परचम लहराओ तुम.

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..