Skip to main content

कुछ ख्वाब


जीवन हमारा एक खेल की तरह है जिसमें हर कोई नहीं खेलता है कुछ लोग उसके लिए तैयारी करते हैं तो कुछ लोग तैयार होते हैं कुछ खेलने से पहले ही हार जाते हैं इस खेल में

वो ही टिक पाते हैं जिनके सपने बड़े इरादे मजबूत होते हैं जो गिरकर उठना जानते हैं वहीं लोग अक्सर तराशे जाते हैं

जिंदगी हर दिन खुद को तराशने के लिए एक मौका देती है कुछ उसे पा लेते हैं कुछ उसे गबां देते हैं कुछ के सिर्फ बहाने रह जाते हैं ये बात गौर फरमाने वाली है कि हर किसी की आरजू होती है आसमान में उड़ान भरने की , समुद्र में छलांग लगाने की, तारे से बात करने की, हवा से भी तेज दौड़ने की ,इन सब चीजों में अक्सर वो भूल जाते है वो खुद के उन इरादों की जिसके लिए वो 

आये थे मुश्किलों भरे इस चौखट में अगर जीत गए तो वो हीरा कहलाते हैं अगर हार गए तो 

नाकाबिल कहलाते हैं 

  जिंदगी में सिर्फ एक चीज होती है कि खुद को कल से बेहतर कितना आज बना पाएं है .

कुछ ख्वाब बुन लिए है आंखों में

कुछ ख्वाब बुनना बाकी है

इम्तिहान अधूरा है अभी

पूरा करने के लिए

तूफानों से लड़ना बाकी है

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..