Skip to main content

Posts

Showing posts from May 5, 2023

आज के समय में गौतम बुद्ध के विचारों की प्रासंगिकता

विष्णु के नावें अवतार माने जाने वाले गौतम बुद्ध का जन्म आज ही के दिन कार्तिक मास की पूर्णिमा को हुआ था। इसे 'बुद्ध पूर्णिमा' के नाम से भी जाना जाता हैं ∣ बुद्ध पूर्णिमा का विशेष महत्व है ये वो दिन है ∣ जब गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी ∣ साथ ही इसी दिन  उनका महानिर्वाण हुआ था।  आज जब हम उनके विचारों की प्रासंगिकता देखते हैं तो पाते हैं कि जब मनुष्य अपने जीवन में सबकुछ पा लेना चाहता है ∣ सारे सुखों की कामना वो कर लेना चाहता है ∣ ऐसे में बुद्ध हमें धैर्य रखने और अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण करना सिखाते हैं ∣   आज जब हमें कोई काम करना होता है तब हम ये देखते हैं कि कितना काम किया जा चुका है ∣ जबकि बुद्ध कितना काम किया जाना है इस बात पर विश्वास रखते थे।