Skip to main content

Posts

Showing posts from October 13, 2023

सफलता के लिए जीवन में जरूरी होती है कठिनाईयां

जीवन में केवल कठिनाईयां ही एक ऐसी चीज होती है जो इंसान को बदल कर रख देती है।  जब जीवन में परेशानियां आती है तब चारों तरफ से आती है ऐसे समय में हमें अपने जीवन के अच्छे दिनों की कद्र होती है। कई बार बड़ा मुश्किल सा हो जाता है उनका सामना करना। जहां एक पल के लिए तो जैसे हम जिंदगी जीने का मकसद ही खो सा जाते है किन्तु जैसे जैसे हम परेशानी का सामना कर आगे बढ़ते है। जीवन के एक नये आयाम को हम पाते है। उस समय तो वो परेशानी हमारे लिए कांटो की तरह होती है। किन्तु समय बीतने के साथ हम समझ पाते है कि उस मुश्किल हालात के बीच हमने जीवन में ऐसी बहुत सी चीजों को सीखा, जो जीवन की सामान्य परिस्थितियोंं में हम नहीं सीख सके।